INS Aridhaman: 7,000 टन वजनी, भारत के सबसे ताकतवर न्यूक्लियर-पॉवर्ड सबमरीन की 5 दमदार खूबियां यहां देखें

Last Updated: Apr 4, 2026, 15:22 IST

INS अरिदमन (Aridhaman) भारत की सबसे उन्नत न्यूक्लियर पनडुब्बियों में शामिल है। 7,000 टन वजन, स्टेल्थ डिजाइन, 83 MW रिएक्टर, 8 मिसाइल लॉन्च ट्यूब और K-4 व K-15 मिसाइल क्षमता इसे बेहद शक्तिशाली बनाती है। यह समुद्र में लगातार परमाणु निगरानी और मजबूत सेकंड-स्ट्राइक क्षमता सुनिश्चित करती है।

INS Aridhaman: 7,000 टन वजनी, भारत के सबसे ताकतवर न्यूक्लियर-पॉवर्ड सबमरीन की 5 दमदार खूबियां यहां देखें
INS Aridhaman: 7,000 टन वजनी, भारत के सबसे ताकतवर न्यूक्लियर-पॉवर्ड सबमरीन की 5 दमदार खूबियां यहां देखें

भारतीय नौसेना में हाल ही में परमाणु-संचालित लिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी INS अरिदमन (Aridhaman) को शामिल किया गया है. करीब 7,000 टन वजनी अरिदमन अपने पूर्ववर्तियों से बड़ी और ज्यादा आधुनिक है। इसमें उन्नत 83 मेगावाट प्रेसराइज्ड वाटर रिएक्टर लगा है, जिसे BARC ने विकसित किया है। इसमें 8 वर्टिकल लॉन्च ट्यूब हैं, जो K-4 missile (3500 किमी रेंज) या 24 K-15 missile (750 किमी रेंज) ले जा सकती हैं।

भारत की समुद्री परमाणु शक्ति में बड़ा इजाफा

भारत ने स्वदेशी परमाणु-संचालित पनडुब्बी INS अरिदमन (Aridhaman) को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया है, जिससे देश की न्यूक्लियर ट्रायड और मजबूत हो गई है। यह भारतीय नौसेना की तीसरी एसएसबीएन (SSBN) पनडुब्बी है, जो पहले से मौजूद INS Arihant और INS Arighaat के बाद शामिल हुई है। यह परियोजना बेहद गोपनीय मानी जाती है।

चुनिंदा देशों में शामिल हुआ भारत

भारत अब संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और चीन जैसे उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिनके पास परमाणु-संचालित पनडुब्बियां हैं। एसएसबीएन का मतलब “शिप सबमर्सिबल बैलिस्टिक न्यूक्लियर” होता है, जो पानी के अंदर से परमाणु मिसाइल लॉन्च करने में सक्षम होती हैं।

INS अरिदमन की क्या है ताकत: हाई लाइट्स 

INS अरिदमन का वजन करीब 7,000 टन है और यह पहले की पनडुब्बियों से बड़ी व ज्यादा स्टेल्थ क्षमता वाली है।

इसमें 83 मेगावाट का एडवांस्ड न्यूक्लियर रिएक्टर लगा है, जिसे भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने विकसित किया है।

इसमें 8 वर्टिकल लॉन्च ट्यूब हैं, जो INS अरिहंत से दोगुनी क्षमता प्रदान करते हैं।

यह 3500 किमी रेंज की K-4 missile या 750 किमी रेंज की K-15 missile मिसाइलें ले जा सकती है।

इसकी तैनाती से भारत कंटीन्यूअस एट-सी डिटरेंस (Continuous at-sea deterrence) बनाए रख सकता है, यानी हर समय एक परमाणु पनडुब्बी समुद्र में सक्रिय रहेगी।

किसने किया इसका निर्माण

INS Aridhaman (S4), भारत की तीसरी अरिहंत-क्लास परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN), का निर्माण विशाखापत्तनम स्थित Ship Building Centre में किया गया है।

भारत की समुद्री सुरक्षा को नई मजबूती

अरिदमन के शामिल होने से भारत “कंटीन्यूअस एट-सी डिटरेंस” हासिल करने के करीब पहुंच गया है, यानी हर समय कम से कम एक परमाणु हथियारों से लैस पनडुब्बी समुद्र में तैनात रह सकती है। यह भारत की समुद्री सुरक्षा को नई मजबूती देता है।

दूसरे हमले की क्षमता और भविष्य की योजना

एसएसबीएन भारत को सेकंड-स्ट्राइक क्षमता देती हैं, यानी दुश्मन के पहले हमले के बाद भी जवाबी परमाणु हमला संभव रहता है। वर्तमान में भारत के पास तीन पनडुब्बियां हैं और चौथी भी जल्द शामिल करने की योजना है। चार पनडुब्बियों के साथ भारत पूरी तरह मजबूत परमाणु प्रतिरोधक क्षमता हासिल कर लेगा।

8th Pay Commission: टाइमलाइन तय, सैलरी-पेंशन में कितनी बढ़ोत्तरी? देखें फिटमेंट फैक्टर अपडेट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 4, 2026, 14:59 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News