This is an archived article last updated on Jul 3, 2025. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी University कौन-सी है, यहां देखें जवाब

Last Updated: Jul 3, 2025, 11:54 IST

उत्तर प्रदेश का इतिहास उठाकर देखें, तो वर्षों से इस राज्य का शिक्षा, संस्कृति, परंपरा और ज्ञान से संबंध रहा है। प्राचीन समय से ही इसकी शैक्षणिक केंद्र के रूप में पहचान रही है। इसकी बानगी हमें यहां मौजूद कई प्राचीन विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में देखने को मिलती है। हालांकि, क्या आप जानते हें कि यूपी का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी
यूपी की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। वहीं, यह राज्य वर्षों से शिक्षा, ध्यान, परंपरा, संस्कृति और ज्ञान का केंद्र रहा है। आज भी हमें यहां कई प्राचीन विश्वविद्यालय और कॉलेज देखने को मिल जाएंगे, जिन्होंने भारत के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वर्तमान में इन शैक्षणिक केंद्रों में आधुनिक शिक्षण प्रणाली ने अपनी जगह बनाई हुई है, जिससे न सिर्फ शिक्षा का दायरा बढ़ा है, बल्कि शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों की संख्या मे भी इजाफा हुआ है।

यही वजह है कि यूपी के तमाम बड़े विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए देश-विदेश से छात्र पहुंचते हैं। आपने यूपी के इलाहबाद विश्वविद्यालय के बारे में तो सुना और पढ़ा ही होगा, जो कि सदियों से शिक्षा का गढ़ रहा है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी कौन-सी है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल 

उत्तर प्रदेश राज्य का पुनर्गठन 24 जनवरी, 1950 को किया गया था। राज्य की राजधानी लखनऊ है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड शामिल है। प्रदेश में कुल 351 तहसील, 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत और 28 विकास प्राधिकरण मौजूद हैं।

यूपी की सबसे बड़ी University कौन-सी है

उत्तर प्रदेश यूं तो कई बड़ी यूनिवर्सिटी मौजूद हैं, लेकिन इनमें से सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी की बात करें, तो यह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय(BHU) है। यह सिर्फ यूपी नहीं, बल्कि भारत के सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है।

कब हुई थी स्थापना

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना महान शिक्षाविद् पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा साल 1916 में की गई थी। उन्होंने इस विश्वविद्यालय को भारतीय संस्कृति और आधुनिक विज्ञान के संगम के तौर पर स्थापित किया था। उस समय महान हस्ती डॉ. एनी बेसेंट ने भी विश्वविद्यालय की स्थापना में योगदान दिया था।

कितना बड़ा है विश्वविद्यालय

अब सवाल है कि बीएचयू का कैंपस कितना बड़ा है, तो आपको बता दें कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय पूरे एशिया के सबसे बड़े आवासीय विश्वविद्यालयों में से एक है। यूनिवर्सिटी का मुख्य परिसर करीब 1300 एकड़ में फैला हुआ है। इसे यदि किलोमीटर में बदलें, तो यह करीब 5.3 वर्ग किलोमीटर है। खास बात यह है कि यूनिवर्सिटी का दूसरा कैंपस मिर्जापुर में है, जो कि 2700 एकड़ में है।

30,000 छात्र ले रहे हैं शिक्षा

यूनिवर्सिटी में करीब 30,000 छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जो कि 40 से अधिक देशों से हैं। यहां 14 स्ट्रीम्स, 140 विभाग और 6 संस्थान हैं, जो कि नर्सरी से लेकर पोस्ट डॉक्टरल की डिग्री प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि इस विश्वविद्यालय का निर्माण देशभर से चंदा इकट्ठा कर किया गया था। यह चंदा सिर्फ बनारस से नहीं लिया गया था, बल्कि इसके लिए पंडित मदन मोहन मालवीय ने देशभर की यात्रा की थी। वहीं, जिस भूमि पर यह बना है, उसे काशी नरेश द्वारा दान में दिया गया था। भारत सरकार द्वारा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय महत्त्व का संस्थान का दर्जा दिया गया है।

विश्वविद्यालय परिसर में मंदिर

विश्वविद्यालय परिसर में श्री काशी विश्वनाथ जी का मंदिर भी है, जो कि अध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व का केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था के साथ पहुंचते हैं। इसके अतिरिक्त, श्री काशी विश्ववनाथ का मुख्य मंदिर अलग है। 

पढ़ेंःभारत की पहली महिला सांसद कौन थी, यहां पढ़ें





Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 2, 2025, 10:50 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News