Maharashtra Assembly Election 2024: कब है चुनाव और किस दिन आएंगे नतीजे, क्या है जीत का समीकरण
Maharashtra Assembly Election 2024: चुनाव आयोग की ओर से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का एलान कर दिया गया है। आयोग की ओर से सभी विधानसभा सीटों पर मतदान करने के साथ-साथ मतगणना तक का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह शेड्यूल 20 नवंबर से लेकर 23 नवंबर तक है।
Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख और मतगणना को लेकर सभी अटकलों पर विराम लग गया है। भारतीय चुनाव आयोग की ओर से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का एलान कर दिया गया है।
आयोग की ओर से सभी विधानसभा सीटों पर मतदान करने के साथ-साथ मतगणना तक का शेड्यूल जारी हो गया है। यह शेड्यूल 20 नवंबर से लेकर 23 नवंबर तक है। सिर्फ एक ही चरण में राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में इस लेख में महारष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी सभी महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
महाराष्ट्र में कुल विधानसभा सीटें
सबसे पहले हम महाराष्ट्र में कुल विधानसभा सीटों की बात कर लेते हैं, तो आपको बता दें कि यहां कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। इसमें से 234 सामान्य सीटें, एससी 29 और एसटी की 25 विधानसभा सीटें हैं।
कुल कितने लोग डालेंगे वोट
महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की बात करें, तो यहां कुल 9 लाख 63 हजार मतदाता हैं। मतदान के लिए आयोग की ओर से एक लाख 86 हजार पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे, जहां मतदाताओं के लिए जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।
जीतने के लिए कितना चाहिए होगा बहुमत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों को जीत का ताज अपने सिर करने के लिए 145 सीटों के साथ बहुमत साबित करना होगा। कम से कम इतनी सीटें जीतने वाली पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल रहेगी।
कब डाले जाएंगे वोट
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए 20 नवंबर की तारीख का एलान किया गया है। इस दिन अलसुबह से ही सभी बूथों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यहां आपको बता दें कि नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव किया जाएगा।
किस दिन आएंगे नतीजे
भारतीय चुनाव आयोग की ओर से 23 नवंबर को चुनावी नतीजे के दिन की घोषणा की गई है। वहीं, आपको बता दें कि महाराष्ट्र के साथ-साथ झारखंड चुनाव की भी घोषणा हो गई है। यहां कुल 81 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा, जिसमें पहले चरण में 43 सीटों के लिए 13 नवंबर और 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.