दुनिया का कौन-सा सागर ईरान और रूस को करता है कनेक्ट? जानें नाम
कैस्पियन सागर (Caspian Sea) ईरान के उत्तर और रूस (Russia) के दक्षिणी हिस्से को जोड़ता है। कैस्पियन सागर की प्रमुख भौगोलिक विशेषताएँ इसे दुनिया का अनोखा जल निकाय बनाती हैं। इसकी अधिकतम लंबाई लगभग 1,030 किलोमीटर है, जबकि तटरेखा करीब 7,000 किलोमीटर तक फैली हुई है।
कैस्पियन सागर (Caspian Sea) दुनिया के सबसे बड़े अंतर्देशीय जल निकायों में से एक है, जो लगभग 1,200 किमी लंबा और 300-500 किमी चौड़ा है। इसका कुल क्षेत्रफल करीब 3.71 लाख वर्ग किमी है। यह ईरान के उत्तर और रूस (Russia) के दक्षिणी हिस्से को जोड़ता है, साथ ही अज़रबैजान, कजाकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान से घिरा है। इसका कोई समुद्री निकास नहीं है, इसलिए यह एक एंडोरेइक (बंद) झील की तरह है।
सिल्क रोड के दौरान अहम रोल
इतिहास में यह सागर व्यापार और संघर्ष दोनों का केंद्र रहा है। इब्न हॉकल (Ibn Hawqal) जैसे भूगोलविदों ने इसे “बहर-उल-खज़र” नाम से दर्शाया है। यह Silk Road के दौरान व्यापारिक मार्गों का अहम हिस्सा था। 19वीं सदी में रूस के विस्तार के बाद इसके उत्तरी भाग पर नियंत्रण स्थापित हुआ, जिससे वर्तमान सीमाओं का निर्माण हुआ।
सिर्फ होर्मुज नहीं, ये 7 स्ट्रेट्स भी हैं ग्लोबल ट्रेड के ‘लाइफलाइन’, पढ़ें इनके बारें में विस्तार से
ईरान और रूस के लिए अहम
आज के समय में यह सागर ईरान और रूस के बीच एक सुरक्षित और बंद रणनीतिक मार्ग बन गया है। पश्चिमी नौसेनाओं की पहुंच से दूर होने के कारण यह सैन्य गतिविधियों, हथियारों और व्यापार के लिए सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है।
कैस्पियन सागर दुनिया में अनोखा
कैस्पियन सागर की प्रमुख भौगोलिक विशेषताएँ इसे दुनिया का अनोखा जल निकाय बनाती हैं। इसकी अधिकतम लंबाई लगभग 1,030 किलोमीटर है, जबकि तटरेखा करीब 7,000 किलोमीटर तक फैली हुई है।
इस सागर में कई महत्वपूर्ण नदियाँ गिरती हैं, जिनमें वोल्गा नदी, यूराल नदी, कूरा नदी और टेरेक नदी शामिल हैं। इसकी औसत गहराई लगभग 211 मीटर है, जो इसे एक विशाल लेकिन अपेक्षाकृत उथला अंतर्देशीय जलाशय बनाती है।
आर्थिक भूमिका
कैस्पियन सागर अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर International North-South Transport Corridor (INSTC) के तहत। यह मार्ग भारत, ईरान और रूस को जोड़ता है, जिससे परिवहन समय और लागत में कमी आती है। इसके अलावा, यह क्षेत्र तेल, गैस और मछली उत्पादन (विशेषकर कैवियार) के लिए भी प्रसिद्ध है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.