AFCAT 2026 Exam 2 Analysis: एफकैट 2 सेक्शन वाइज परीक्षा का विश्लेषण देखें यहां

AFCAT 2026 Exam 2 Analysis: इंडियन एयरफोर्स फोर्स आज 8 अगस्त 2026 को एफकैट 2 परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर दो शिफ्ट में होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे लेख में एफकैट 2 परीक्षा के सेक्शन वाइज डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Aug 8, 2026, 12:17 IST
AFCAT 2026 Exam 2 Analysis
AFCAT 2026 Exam 2 Analysis

AFCAT 2026 Exam 2 Analysis: भारतीय वायु सेना (IAF) आज 8 अगस्त 2026 को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 100 से अधिक एग्जाम सेंटर पर एफकैट 2 परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एंड मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट आदि विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। एफकैट 2 परीक्षा ऑनलाइन मोड में 2 शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

इस भर्ती के माध्यम से भारतीय वायु सेना टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल के कुल 379 रिक्त पदों को भरना चाहता है। सलेक्शन में कुल 3 प्रोसेस शामिल है। पहले ऑनलाइन परीक्षा, दूसरी बार में इंटरव्यू और आखिर में मेडिकल की परीक्षा होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे लेख में एफकैट 2 परीक्षा के सेक्शन वाइज डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

AFCAT 2 Exam Analysis 2026 in English

AFCAT 2 2026 Exam Pattern

इंडियन एयरफोर्स फोर्स एफकैट 2 की परीक्षा 2026 कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाती है। परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एंड मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट से जुड़े कुल 100 प्रश्न आएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट की होगाी। 0.25 की नेगेटिव मार्किंग होगी। एग्जाम पैटर्न की बाकी जानकारी आपको नीचे टेबल में मिल जाएगी। 

सेक्शन 
प्रश्नों की संख्या 
कुल अंक
अवधि 
जनरल अवेयरनेस
25
75
-
वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश
25
75
-
न्यूमेरिकल एबिलिटी
20
60
-
रीजनिंग एंड मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट
30
90
-
कुल 
100
300
2 घंटे 

AFCAT 2026 Exam 2 Analysis शिफ्ट-1 डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स

इंडियन एयरफोर्स फोर्स एफकैट 2 परीक्षा की पहली शिफ्ट सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक और एक्सपर्ट्स के अनुसार पेपर का ओवरऑल लेवल मध्यम से कठिन रहा। आप इसके लिए नीचे टेबल देख सकते हैं। 

विषय 
प्रश्नों की संख्या  
डिफिकल्टी लेवल
गुड अटैंप्ट्स 
जनरल अवेयरनेस
25
मध्यम  
13-15
वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश
30
मध्यम से कठिन
20-22
न्यूमेरिकल एबिलिटी
20
आसान से मध्यम 
13-15
रीजनिंग एंड मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट
25
ट्रिकी प्रश्नों के साथ मध्यम
16-18
कुल 
100
मध्यम से कठिन
64-66

AFCAT 2026 Exam 2 Analysis शिफ्ट-2 डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स

इंडियन एयरफोर्स फोर्स एफकैट 2 परीक्षा की दूसरी शिफ्ट सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक और एक्सपर्ट्स के अनुसार पेपर का ओवरऑल लेवल मध्यम रहा। आप इसके लिए नीचे टेबल देख सकते हैं।

विषय 
प्रश्नों की संख्या  
डिफिकल्टी लेवल
गुड अटैंप्ट्स 
जनरल अवेयरनेस
25
मध्यम से कठिन  
12-14
वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश
30
आसान से मध्यम 
22-24
न्यूमेरिकल एबिलिटी
20
मध्यम 
14-16
रीजनिंग एंड मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट
25
मध्यम
15-17
कुल 
100
मध्यम 
68-70

AFCAT 2026 CBT Exam के बाद क्या होगा?

इंडियन एयरफोर्स फोर्स एफकैट 2 परीक्षा 2026 के बाद उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी का इंतजार करना होगा। उत्तर कुंजी परीक्षा के एक हफ्ते के बाद जारी की जा सकती है। इंडियन एयरफोर्स फोर्स की सीबीटी परीक्षा के बाद सलेक्टिड उम्मीदवारों को सलेक्शन के अगले प्रोसेस के लिए यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के बाद मेडिकल की परीक्षा होगी। मेडिकल के बाद एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट के बाद ही उम्मीदवारों को जॉइनिंग लैटर दिया जाएगा। 

 
Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates