India Post GDS Cut Off 2026: इंडिया पोस्ट GDS भर्ती जुलाई साइकिल 2026 के लिए स्टेट वाइज कट-ऑफ मार्क्स 10 अक्टूबर 2026 के आसपास आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी किए जाने की उम्मीद है। कट-ऑफ जारी होने के बाद इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने राज्य के अनुसार Gramin Dak Sevak Cut Off 2026 अंक चेक कर सकेंगे। उम्मीदवारों को कट-ऑफ देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती और सर्कल की जानकारी देखनी होगी। कट-ऑफ के माध्यम से उम्मीदवार यह पता कर सकेंगे कि उनके प्राप्त अंकों के आधार पर उनका नाम मेरिट लिस्ट में आने की संभावना है या नहीं। इंडिया पोस्ट की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के कुल 23,757 रिक्त पदों को भरा जाना है।
कट-ऑफ का मतलब वह न्यूनतम प्रतिशत (Percentage) है, जो उम्मीदवारों को ग्रामीण डाक सेवक के रूप में शॉर्टलिस्ट होने के लिए 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) में प्राप्त करना जरूरी होता है। आपको बता दें कि सिलेक्शन पूरी तरह से 10वीं कक्षा के मार्क्स के आधार पर बनाई गई मेरिट पर निर्भर है और एप्लीकेशन प्रोसेस 22 सितंबर को खत्म हो चुका है, इसलिए डिपार्टमेंट अब पहली मेरिट लिस्ट तैयार करेगा। इस बीच, एप्लीकेशन करने वाले पिछले साइकिल (जनवरी 2026) के कट-ऑफ ट्रेंड्स को देखकर अपने सिलेक्शन के चांस का अंदाजा लगा सकते हैं।
यहां देखें:- India Post GDS Merit List 2026 PDF
इंडिया पोस्ट GDS कट-ऑफ 2026 (जनवरी साइकिल)
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में सर्कल और कैटेगरी वाइज इंडिया पोस्ट जीडीएस कट ऑफ देख सकते हैं।
|
राज्य/सर्कल
|
UR
|
OBC
|
SC
|
ST
|
EWS
|
PwBD
|
|
आंध्र प्रदेश
|
100
|
100
|
100
|
99.83
|
100
|
99.66
|
|
असम
|
95.57
|
94.85
|
95.33
|
85.16
|
94.42
|
56
|
|
बिहार
|
99.00
|
99.42
|
98.71
|
93.41
|
98.71
|
97.50
|
|
छत्तीसगढ़
|
100
|
100
|
100
|
99.33
|
100
|
96.66
|
|
दिल्ली
|
100
|
100
|
100
|
95.00
|
100
|
—
|
|
गुजरात
|
92.20
|
93.40
|
93.60
|
86.00
|
92.20
|
76.00
|
|
हरियाणा
|
100
|
100
|
100
|
—
|
100
|
100
|
|
हिमाचल प्रदेश
|
100
|
100
|
100
|
—
|
100
|
100
|
|
झारखंड
|
99.43
|
99.57
|
99.14
|
95.00
|
96.20
|
92.40
|
|
जम्मू और कश्मीर
|
100
|
100
|
100
|
—
|
95.80
|
—
|
|
कर्नाटक
|
98.56
|
98.72
|
98.08
|
98.56
|
97.12
|
95.20
|
|
केरल
|
95.00
|
95.00
|
95.00
|
92.80
|
95.00
|
93.53
|
|
मध्य प्रदेश
|
100
|
100
|
100
|
96.50
|
100
|
—
|
|
महाराष्ट्र
|
95.80
|
95.60
|
95.40
|
93.20
|
95.60
|
90.00
|
|
उत्तर पूर्व
|
97.20
|
96.40
|
95.40
|
93.42
|
94.20
|
96.00
|
|
ओडिशा
|
90.80
|
90.20
|
88.40
|
85.60
|
89.40
|
80.00
|
|
पंजाब
|
98.20
|
97.60
|
96.80
|
—
|
97.40
|
92.00
|
|
राजस्थान
|
95.40
|
95.00
|
94.60
|
91.20
|
94.80
|
88.40
|
|
तमिलनाडु
|
98.40
|
98.00
|
97.20
|
95.60
|
97.60
|
94.00
|
|
तेलंगाना
|
97.80
|
97.40
|
96.60
|
95.00
|
96.80
|
93.00
|
|
उत्तर प्रदेश
|
97.60
|
97.20
|
96.40
|
94.80
|
96.20
|
92.00
|
|
उत्तराखंड
|
98.00
|
97.40
|
96.80
|
95.20
|
97.00
|
93.00
|
|
पश्चिम बंगाल
|
92.60
|
92.20
|
91.80
|
88.40
|
91.60
|
86.00
|
इंडिया पोस्ट GDS कट-ऑफ 2026 कैसे डाउनलोड करें?
इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ (Cut-off) डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
-
सबसे पहले इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर बाईं ओर या मुख्य मेन्यू में 'Shortlisted Candidates' या संबंधित सर्कल के रिजल्ट लिंक (जैसे Schedule-II 2026 Merit List) पर क्लिक करें।
आपके सामने देश के विभिन्न राज्यों (Postal Circles) की सूची दिखेगी। आपने जिस राज्य या सर्कल से आवेदन किया है, उसके नाम पर क्लिक करें।
सर्कल पर क्लिक करते ही उस राज्य की मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएंगी।
आप कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाकर अपना 7 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम सर्च करें। यदि आपका नाम सूची में है, तो आप शॉर्टलिस्टेड हैं।
