UGC Admission Advisory and Fake Universities List 2026: उच्च शिक्षा संस्थानों में एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों और पेरेंट्स के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने एक अहम पब्लिक एडवाइजरी जारी की है। यूजीसी ने देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालयों (Fake Universities) की पहचान की है, जो 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संचालित बताए गए हैं। आयोग ने छात्रों को सूचना देकर आगाह किया है कि वे किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने और फीस या वित्तीय समझौता करने से पहले कॉलेज की वैधता और डिग्री प्रदान करने के अधिकार की अच्छे से जांच कर लें।
यह परामर्श सुप्रीम कोर्ट के 9 अक्टूबर 2026 के आदेश के संदर्भ में जारी किया गया है। साथ ही, University Grants Commission ने स्पष्ट किया है कि केवल विज्ञापनों, वेबसाइटों, ब्रोशर या सोशल मीडिया पोस्ट्स पर भरोसा करके किसी संस्थान को मान्यता प्राप्त न मानें।
UGC एडवाइजरी व फर्जी विश्वविद्यालय लिस्ट 2026
छात्रों और पेरेंट्स को एडमिशन से पहले इन चार प्रमुख पॉइंट्स पर ध्यान देकर अच्छे से चेक करें।
Related Stories
- कानूनी मान्यता (Legal Recognition): जांचें कि संबंधित संस्थान की स्थापना या मान्यता लागू कानूनों के अंदर हुई है या नहीं।
- डिग्री प्रदान करने का अधिकार: छात्र पुष्टि करें कि संस्थान के पास UGC Act, 1956 या अन्य लागू प्रावधानों के अंदर चुने गए कोर्स को चलाने और डिग्री या योग्यता प्रदान करने की ओरिजनल अनुमति है या नहीं।
- कोर्स, मोड और स्थान की वैधता: यह भी देखें कि सिलेब्स, अध्ययन का मोड और जिस स्थान पर पढ़ाई कराई जा रही है, वह संबंधित नियमों के अनुरूप है या नहीं।
- ऑफिशियल पोर्टल से मिलान: किसी भी दावे को फाइनल मानने के बजाय यूजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ugc.gov.in पर उपलब्ध मान्य और फर्जी कॉलेजो की लिस्ट का मिलान करें।
UGC Admission Official Advisory - यहां क्लिक करें
Fake Universities State Wise List 2026: किन राज्यों में कितने फर्जी विश्वविद्यालय पाएं गए?
यूजीसी की लिस्ट के अनुसार, दिल्ली में सबसे अधिक 12 यूनिवर्सिटीज शामिल हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 4 यूनिवर्सिटीज पाई गई हैं। छात्र और पेरेंट्स इन फर्जी यूनिवर्सिटीज लिस्ट को देखने के लिए यहां नीचे दी गई PDF को देखें।
UGC Fake Universities List 2026: यहां क्लिक करें
एडमिशन से पहले कैसे जांचें यूनिवर्सिटी की मान्यता?
छात्र किसी भी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से पहले उसकी मान्यता को ऑनलाइन चेक करने के लिए यहां से आसान स्टेप्स जानें।
1. यूजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ugc.gov.in पर विजिट करें।
2. वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीज की पूरी लिस्ट को खोलकर चेक करें।
3. फिर, जिस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं, उसका नाम लिस्ट में अच्छे से चेक करें।
4. चेक करने के बाद, ऑनलाइन या डिस्टेंस एजुकेशन कोर्स के लिए UGC-DEB की मान्यता को भी चेक करें।
5. फिर, सभी छात्र यूनिवर्सिटीज के विज्ञापन या एजेंट के दावों पर भरोसा करने के बजाय उसकी वैधानिक मान्यता को चेक कर लें।
यहां भी पढ़े: CSIR UGC NET December 2026 Exam Schedule जारी, csirnet.nta.nic.in से देखें Exam List
