NTA SWAYAM Exam City Slip 2026: जुलाई सेमेस्टर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, exams.nta.nic.in/swayam से करें डाउनलोड

Last Updated: Nov 20, 2026, 16:56 IST

NTA SWAYAM 2026 City Slip Released: NTA ने SWAYAM जुलाई 2026 सेमेस्टर एग्जाम की एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप exams.nta.nic.in/swayam/ पर जारी कर दी है, जबकि 661 कोर्सेज के एग्जाम 8 से 12 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे। सभी छात्र यहां से NTA SWAYAM Exam City Slip 2026 Direct Link पाएं। 

NTA SWAYAM 2026 City Slip Out
NTA SWAYAM 2026 City Slip Out

SWAYAM July Semester Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने SWAYAM के जुलाई 2026 सेमेस्टर एग्जाम के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप को आज 20 नवंबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। डायरेक्ट लिंक के लिए यहां देखें।  

NTA द्वारा आज जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार, छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाकर अपने एप्लीकेशनन नंबर और पासवर्ड की मदद से सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं।

यह एग्जाम देशभर के अलग-अलग सेंटर पर 08, 09, 10, 11 और 12 दिसंबर 2026 को 661 SWAYAM कोर्सेज के सर्टिफिकेशन के लिए आयोजित की जाएगी। छात्रों को यह केवल एग्जाम शहर की ही जानकारी देता है, ये एक एडमिट कार्ड नहीं है। इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।

SWAYAM July 2026 Exam City Intimation Slip: Official Links

SWAYAM July Semester Exam City Intimation Slip 2026 Notice - यहां क्लिक करें

NTA SWAYAM Exam City Slip 2026 Out Link - यहां क्लिक करें

NTA SWAYAM जुलाई 2026 सेमेस्टर एग्जाम की जरूरी डिटेल्स 

एग्जाम में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए ऑफिशियल पब्लिक नोटिस के प्रमुख बिंदु नीचे दिए गए हैं:

  • एग्जाम का नाम: SWAYAM (July 2026 Semester) Examinations।
  • एग्जाम की डेट्स: 08, 09, 10, 11 और 12 दिसंबर 2026।
  • कुल कोर्सेज: 661 SWAYAM Courses।
  • ऑफिशियल वेबसाइट: exams.nta.nic.in/swayam/ 
  • लॉगिन डिटेल्स: एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड 

एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के द्वारा Exam City Slip 2026 जारी कर दी गई है। इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।  

  1. NTA SWAYAM की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर Advance City Intimation Slip for SWAYAM July 2026 Semester से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना Application No. और Password को फिल करके लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप खुल जाएगी, जिसमें अलॉटेड एग्जाम सिटी (Exam City) को फिल करें। 
  5. फिर, इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 20, 2026, 16:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News