Miss Universe Crown Returns in Hindi: मिस यूनिवर्स दुनिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक है। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग देशों की महिलाएं हिस्सा लेती है। इसमें कई चरण शामिल होते हैं। पहला स्विमसूट राउंड, दूसरा ईवनिंग गाउन, तीसरा नेशनल कॉस्ट्यूम और आखिर में सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर राउंड होता है, जिसके बाद विनर की घोषणी की जाती है।
जेनिफर बैरेटो बनी मिस यूनिवर्स
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की शुरुआत साल 1952 में अमेरिका के कैलिफोर्निया से हुई थी और पहली मिस यूनिवर्स फिनलैंड की आर्मी कुसेला बनी थीं। मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाती है। साल 2026 में प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो को मिस यूनिवर्सचुना गया। जेनिफर बैरेटो मिस यूनिवर्स के 75 साल के इतिहास में यह खिताब जीतने वाली पहली विवाहित महिला और मां बन गई हैं। उनकी 7 साल की एक बेटी है।
Related Stories
कितनी मिलती है प्राइज मनी?
अगर हम बात करें कि मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने पर कितनी प्राइज मनी मिलती है, तो कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजेता को लगभग 2.1 से 2.3 करोड़ रुपये की शुरुआती कैश प्राइज मनी मिलती है और एक साल तक हर महीने करीब 42 से 46 लाख रुपये दिए जाते हैं। सैलरी के अलावा मिस यूनिवर्स को अन्य लग्जरी सुविधाएं भी दी जाती है।
क्या लौटाना पड़ता है 'क्राउन'?
जब कोई मिस यूनिवर्स जीतती है, तो विनर को करोड़ों रुपये की कीमत वाला हीरों से जड़ा ताज पहनाया जाता है। हालांकि यह ताज विनर के पास हमेशा नहीं रहता। केवल एक ही साल के लिए होता है। जब कोई महिला नई मिस यूनिवर्स बनती है, तो यह क्राउन पुरान मिस यूनिवर्स को लौटाना पड़ता है और नई मिस यूनिवर्स को पहनना होता है।
अब तक कितनी भारतीय महिलाएं बन चुकी है मिस यूनिवर्स?
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक कुल 3भारतीय महिलाएं मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी हैं। साल 1994 में सुष्मिता सेन, साल 2000 में लारा दत्ता और साल 2021 में हरजन कौर सिंधू मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी है।
