Bihar DElEd Admit Card 2026 OUT: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, bsebdeled.com पर Direct Link

Last Updated: May 28, 2026, 10:28 IST

Bihar DElEd Admit Card 2026 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने अपने ऑफिशियल पोर्टल पर बिहार डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। डीएलएड एंट्रेस एग्जाम का आयोजन 8 से 22 जून 2026 तक राज्यभर में बने विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। बिहार डीएलएड हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

Bihar DElEd Admit Card 2026 OUT: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, bsebdeled.com पर Direct Link
Bihar DElEd Admit Card 2026 OUT: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, bsebdeled.com पर Direct Link

Bihar DElEd Admit Card 2026 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज 28 मई को आधिकारिक तौर पर डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (DElEd) सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, बिहार बोर्ड द्वारा डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 8 जून 2026 को दूसरी पाली में किया जाएगा। इसके बाद 9 जून से 22 जून 2026 तक परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों पूर्णिया, मुंगेर, भागलपुर, सहरसा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पटना, गया जी और सारण में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

BSEB ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा सीबीटी (Computer-Based Test) मोड में आयोजित होगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

यहां क्लिक करें:-BSEB DElEd 2026 Admit Card Direct Link 

बिहार DElEd एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए इन आसान चरणों को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।

  • होम पेज पर DElEd Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • अब लॉगिन विंडो में एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

हेल्पलाइन नंबर

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने या परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या एवं सहायता के लिए उम्मीदवार उपलब्ध हेल्पडेस्क सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

सहायता केंद्र नंबर 

080 47282787

ईमेल आईडी 

bseb.support@cbrt.co.in

सहायता समय 

सुबह 09:00 बजे – शाम 06:00 बजे | सोमवार से रविवार

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: May 28, 2026, 10:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News