JCECEB Jharkhand BEd Admit Card 2026 Link: झारखंड बीएड एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें हॉल टिकट PDF
JCECEB Jharkhand BEd Admit Card 2026 OUT: झारखंड बीएड एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी हो गया है। JCECEB द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी।
JCECEB Jharkhand BEd Admit Card 2026 OUT: झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (JCECEB) ने बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने बीएड एडमिशन 2026-28 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म भरा है, वे अब आधिकारिक पोर्टल jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई 2026 को राज्यभर में बने केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
Jharkhand BEd Admit Card 2026 Download Link
झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल पोर्टल पर एक्टिव हो गया है। कैंडिडेट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
| यहां क्लिक करें |
JCECEB झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026 कहां और कैसे डाउनलोड करें?
जेसीईसीईबी झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए इन चरणों को फॉलो करें।
-
सबसे पहले आप jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।
-
फिर वेबसाइट के होम पेज पर Click Here for B.Ed/M.Ed/B.P.Ed Online Application 2026 पर क्लिक करें।
-
अब Login ऑप्शन पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंट लें।
JCECEB BEd परीक्षा पैटर्न 2026
झारखंड बीएड, एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें भाषा प्रवीणता (Language Proficiency) से 30, टीचिंग एप्टीट्यूड से 40 और रीजनिंग से 30 प्रश्न शामिल होंगे। हर सही जवाब पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
परीक्षा के दिन रखें इन बातों का खास ध्यान
अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें ताकि जांच और सत्यापन प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। एग्जाम सेंटर का गेट बंद होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना प्रतिबंधित है। केवल एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और जरूरी स्टेशनरी साथ रखें। परीक्षा के दौरान OMR शीट और निरीक्षकों के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.