MPESB जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक PET एग्जाम शेड्यूल 2026 जारी, यहां देखें तारीखें

Last Updated: Sep 17, 2026, 11:31 IST

MPESB ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट (PET) का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

MPESB Jail Prahari & Assistant Jail Superintendent PET Exam Schedule 2026 PDF डाउनलोड करें।
MPESB Jail Prahari & Assistant Jail Superintendent PET Exam Schedule 2026 PDF डाउनलोड करें।

मध्य प्रदेश जेल विभाग ने जेल भर्ती परीक्षा-2026 के तहत सहायक जेल अधीक्षक और जेल प्रहरी पद के लिए द्वितीय चरण की फिजिकल मेजरमेंट और फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट (PET) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा लिखित परीक्षा में पास हुए कैंडिडेट्स के लिए आयोजित की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, PET और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी।

लिखित परीक्षा का आयोजन 4 जून से 20 जून 2026 तक किया गया था, जबकि इसका रिजल्ट 14 अगस्त 2026 को जारी किया गया। द्वितीय चरण के लिए चयनित अभ्यर्थियों का फिजिकल मेजरमेंट और प्रोफिएंसी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के सामने, नाथू बरखेड़ा रोड, नीलबड़, भोपाल में होगा। परीक्षा का समय प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

MPESB Jail Prahari & Assistant Jail Superintendent PET Schedule 2026 PDF

यहां क्लिक करें

MP Jail Prahari PET Schedule 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में MP जेल प्रहरी और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट PET से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

भर्ती परीक्षा का नाम

जेल भर्ती परीक्षा-2026

पद का नाम

सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी

लिखित परीक्षा

4 जून से 20 जून 2026

लिखित परीक्षा परिणाम

14 अगस्त 2026

PET/शारीरिक नापजोख

7 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026

परीक्षा समय

सुबह 07:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक

परीक्षा स्थल

अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के सामने, नाथू बरखेड़ा रोड, नीलबड़, भोपाल

प्रक्रिया

फिजिकल मेजरमेंट, फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

MP Assistant Jail Superintendent PET Schedule 2026

सहायक जेल अधीक्षक पद के लिए कुल 256 पात्र उम्मीदवारों का शारीरिक माप और दक्षता परीक्षा (Physical Measurement and Proficiency Test) 7 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। संबंधित एप्लीकेशन नंबर 4501260123114 से 4512260483269 तक हैं।

पद

एप्लीकेशन नंबर

PET तारीख

समय

स्थान

सहायक जेल अधीक्षक

4501260123114 से 4512260483269 तक

7 अक्टूबर 2026

सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक

अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के सामने, नाथू बरखेड़ा रोड, नीलबड़, भोपाल

MP Jail Prahari PET Schedule 2026

जेल प्रहरी पद के लिए PET 8 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग एप्लीकेशन नंबर के अनुसार आयोजित किया जाएगा। अधिकांश स्लॉट में 750 अभ्यर्थी, जबकि 18 अक्टूबर के स्लॉट में 717 अभ्यर्थी शामिल हैं।

क्र.

एप्लीकेशन नंबर

PET की तिथि

पात्र अभ्यर्थी

समय

1

4501260117031 से 4501260222859 तक

8 अक्टूबर 2026

750

सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक

2

4501260222912 से 4501260307751 तक

9 अक्टूबर 2026

750

सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक

3

4501260307831 से 4501260465031 तक

10 अक्टूबर 2026

750

सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक

4

4501260465430 से 4502260192539 तक

11 अक्टूबर 2026

750

सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक

5

4502260192689 से 4502260337752 तक

12 अक्टूबर 2026

750

सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक

6

4502260337852 से 4503260160531 तक

13 अक्टूबर 2026

750

सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक

7

4503260160799 से 4503260452276 तक

14 अक्टूबर 2026

750

सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक

8

4503260452346 से 4506260146204 तक

15 अक्टूबर 2026

750

सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक

9

4506260147592 से 4508260245598 तक

16 अक्टूबर 2026

750

सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक

10

4508260245663 से 4509260460975 तक

17 अक्टूबर 2026

750

सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक

11

4509260461675 से 4512260519803 तक

18 अक्टूबर 2026

717

सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक

नोट: सही और स्पष्ट जानकारी के लिए उम्मीदवार ऊपर दी गई आधिकारिक सूचना को ध्यान से पढ़ें। 

PET के दौरान होगी बायोमेट्रिक जांच

आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रत्येक अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन आधार कार्ड नंबर के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को पहचान के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या बैंक पासबुक में से कोई एक पहचान पत्र साथ लाना होगा। मान्य सरकारी पहचान पत्र उपलब्ध नहीं होने पर स्कूल/कॉलेज का नवीनतम पहचान पत्र भी मान्य होगा।

द्वितीय चरण के अभ्यर्थियों को पहचान पत्र के अलावा रिजल्ट, एडमिट कार्ड, मूल दस्तावेज, सभी मूल दस्तावेजों की दो सेट छायाप्रति, दो फोटो और संबंधित प्रपत्र साथ लेकर निर्धारित तारीख एवं समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

MP Jail PET 2026 में क्या होगा?

जेल प्रहरी पद के लिए

जेल प्रहरी पद की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा (Physical Proficiency Test) में दौड़ और गोला फेंक शामिल हैं। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 800 मीटर दौड़ 2 मिनट 50 सेकंड में और महिला अभ्यर्थियों के लिए 4 मिनट में पूरी करनी होगी। भूतपूर्व सैनिक एवं होमगार्ड सैनिकों के लिए समय 3 मिनट 15 सेकंड है। गोला फेंक में पुरुषों के लिए 7.260 किलोग्राम का गोला 20 फीट, महिला अभ्यर्थियों के लिए 4 किलोग्राम का गोला 16 फीट तथा भूतपूर्व सैनिक/होमगार्ड सैनिकों के लिए 7.260 किलोग्राम का गोला 15 फीट फेंकना निर्धारित है। शारीरिक माप में पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी और महिलाओं की 158 सेमी होनी चाहिए। पुरुष अभ्यर्थियों की सीना बिना फुलाए 83 सेमी होनी चाहिए।

सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent) पद के लिए

सहायक जेल अधीक्षक पद के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की 158 सेमी निर्धारित है। पुरुष अभ्यर्थियों का सीना बिना फुलाए 84 सेमी और फुलाने पर 89 सेमी होना चाहिए। इस पद के PET में 800 मीटर दौड़ के बाद लंबी कूद और गोला फेंक की प्रक्रिया होगी।

PET परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें

  • PET केवल पास/फेल के आधार पर होगा। इसके लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।

  • दौड़ में पास होने के बाद ही अभ्यर्थी अगली शारीरिक परीक्षा में शामिल हो सकेगा।

  • लंबी कूद और गोला फेंक के लिए अभ्यर्थियों को अधिकतम 3 मौके दिए जाएंगे।

  • PET की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।

  • परीक्षा के मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं होने पर अभ्यर्थी मौके पर चयन समिति के सामने अपील कर सकता है।

  • स्वास्थ्य या किसी अन्य कारण से PET में छूट नहीं मिलेगी। इसके लिए मेडिकल सर्टिफिकेट भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • दस्तावेज सत्यापन या बायोमेट्रिक मिलान में गड़बड़ी होने पर अभ्यर्थी को अपात्र माना जाएगा।

  • आरक्षित वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को यात्रा खर्च बैंक खाते में ई-पेमेंट के जरिए दिया जाएगा।

  • अभ्यर्थी हाथ पर टैटू, मेहंदी या किसी अन्य प्रकार का पदार्थ लगाकर PET में न आएं।

अभ्यर्थी क्या लेकर जाएं?

PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड, रिजल्ट, पहचान पत्र, मूल शैक्षणिक/जाति आदि प्रमाण पत्र, उनकी सत्यापित फोटोकॉपी, दो फोटो और संबंधित प्रपत्र साथ लेकर जाएं। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी यात्रा प्रतिपूर्ति के लिए अपना बैंक खाता विवरण भी साथ लेकर जाएं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 17, 2026, 11:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News