Vishwakarma Puja Holiday 2026:विश्वकर्मा पूजा पर बंद रहेंगे स्कूल? उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड की लेटेस्ट अपडेट देखें यहां

Last Updated: Sep 16, 2026, 20:25 IST

17 September School Holiday List: 17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में स्कूलों में छुट्टी रहेगी भी या नहीं जानने के लिए यहां पढ़े।

Vishwakarma Puja School Holiday 2026 17 September State Wise List
Vishwakarma Puja School Holiday 2026 17 September State Wise List

Vishwakarma Puja Holiday Status 2026: हर साल 17 सितंबर को देशभर में विश्वकर्मा पूजा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई जाती है। यह पावन अवसर सृष्टि के प्रथम शिल्पी और वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है। इस दिन औद्योगिक संस्थानों, कारखानों, तकनीकी वर्कशॉपों तथा शैक्षणिक संस्थानों में औजारों, मशीनों और उपकरणों का विशेष पूजन किया जाता है। इस अवसर पर कई राज्यों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला भी लिया गया है, जबकि कुछ राज्यों में यह छुट्टी सरकार द्वारा निर्धारित की जाएगी। 

इस साल 2026 कल के पावन अवसर पर देश के कई राज्यों ने अपने ऑफिशियल छुट्टी कैलेंडर (Holiday Calendar) के अनुसार स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की गई है। हालांकि, विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी पूरे देश में एक समान National Holiday के रूप में लागू नहीं होती है, जिसके चलते अलग-अलग राज्यों में इसके नियम भिन्न-भिन्न हैं। 

विश्वकर्मा पूजा 2026 में कब है?

इस साल विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी, जिसे पश्चिम बंगाल की उच्च शिक्षा संबंधी ऑफिशियल छुट्टी लिस्ट में भी 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के रूप में मनाया जाएगा। विश्वकर्मा पूजा विशेष रूप से कारखानों, वर्कशॉप, तकनीकी संस्थानों और ऐसे कार्यस्थलों में महत्वपूर्ण पर्व है, जहां मशीनों और औजारों को सम्मान देते हुए उन्हें पूजा जाता है।

State-Wise School Holiday List 

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आधिकारिक अवकाश रहेगा. ऐसे में राज्य के सरकारी स्कूल इस दिन बंद रहेंगे. निजी स्कूलों में छुट्टी को लेकर संबंधित स्कूल के कैलेंडर या प्रशासन की सूचना देखना जरूरी होगा.

Vishwakarma Puja 2026 के अलग-अलग राज्य सरकारों और शिक्षा विभागों द्वारा 17 सितंबर 2026 को लेकर जारी किए गए ऑफिशियल निर्देशों की पूरी लिस्ट नीचे दी गई टेबल से जानें कहां-कहां स्कूलों की छुट्टी है और कहां नहीं। 

राज्य का नाम

17 सितंबर को स्कूल की स्थिति

प्रमुख डिटेल्स 

उत्तर प्रदेश (UP)

स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे

बेसिक शिक्षा विभाग ने 17 सितंबर को सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों के लिए अनिवार्य छुट्टी घोषित की है।

झारखंड

स्कूल बंद रहेंगे

राज्य सरकार के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालय बंद रहेंगे।

पश्चिम बंगाल

स्कूल बंद रहेंगे

पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन और माध्यमिक बोर्ड के तहत स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

बिहार

स्कूल खुले रहेंगे (स्थानीय निर्णय)

राज्य सरकार के मुख्य कैलेंडर में अवकाश शामिल नहीं है। निजी स्कूल स्थानीय स्तर पर फैसला ले सकते हैं।

दिल्ली (NCT)

स्कूल खुले रहेंगे

दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) के वार्षिक कैलेंडर में 17 सितंबर का अवकाश शामिल नहीं है।

मध्य प्रदेश (MP)

स्कूल खुले रहेंगे

राज्य में सामान्य कार्य दिवस रहेगा; हालांकि कई तकनीकी संस्थानों में दोपहर बाद पूजन हेतु विशेष व्यवस्था होती है।

असम एवं ओडिशा

आंशिक छुट्टी / संस्थान निर्णय

औद्योगिक क्षेत्रों व तकनीकी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का प्रावधान रहता है।

17 से 20 सितंबर तक छुट्टियों का बना लंबा वीकेंड 

छात्रों के लिए इस हफ्ते छुट्टियों का एक विशेष संयोग बन रहा है। 17 सितंबर (गुरुवार) को विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी के बाद 18 सितंबर (शुक्रवार) को सामान्य कार्य दिवस है।

  • 17 सितंबर (गुरुवार): विश्वकर्मा पूजा।
  • 18 सितंबर (शुक्रवार): नियमित स्कूल दिवस।
  • 19 सितंबर (शनिवार): जिन स्कूलों में शनिवार का साप्ताहिक छुट्टी रहता है, वहां छुट्टी।
  • 20 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी। 

क्या आप जानते हैं विश्वकर्मा पूजा किन राज्यों में खास महत्व रखती है?

विश्वकर्मा पूजा मुख्य रूप से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बड़े लेवल पर मनाई जाती है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और असम जैसे राज्यों में इस त्योहार का विशेष महत्व है। हालांकि दूसरे राज्यों में भी औद्योगिक क्षेत्रों, फैक्ट्रियों और वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा आयोजित की जाती है। इसलिए स्कूल-कॉलेज की छुट्टी का नियम राज्य-दर-राज्य अलग हो सकता है।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 16, 2026, 20:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News