RPSC 1st Grade Teacher Admit Card 2026 OUT: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर एडमिट कार्ड जारी, ये रहा लिंक

Last Updated: May 29, 2026, 13:46 IST

RPSC 1st Grade Teacher Admit Card, RPSC School Lecturer Admit Card 2026 OUT: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज 28 मई को rpsc.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे इस लेख दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना आरपीएससी 1st ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

RPSC 1st Grade Teacher Admit Card 2026 OUT: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर एडमिट कार्ड जारी, ये रहा लिंक
RPSC 1st Grade Teacher Admit Card 2026 OUT: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर एडमिट कार्ड जारी, ये रहा लिंक

RPSC 1st Grade Teacher Admit CardRPSC School Lecturer Admit Card 2026 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 1st ग्रेड शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा 2025 (विज्ञापन संख्या 06/25-26) के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर आज 28 मई को रिलीज कर दिया है। यह परीक्षा 31 मई से 11 जून 2026 तक राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर, प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी सभी जानकारी को जरूर चेक करें। 

यहां क्लिक करें:- RPSC School Lecturer Admit Card 2026 Link 

RPSC 1st Grade Admit Card 2026- हाइलाइट्स

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, 3225 स्कूल लेक्चरर (प्रथम श्रेणी शिक्षक) पदों के लिए लिखित परीक्षा 31 मई से 11 जून, 2026 तक पूरे राजस्थान में निर्धारित किए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। RPSC प्रथम श्रेणी शिक्षक प्रवेश पत्र 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

आयोग का नाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

पद का नाम

स्कूल लेक्चरर (प्रथम श्रेणी शिक्षक)

कुल रिक्त पद

3225

एडमिट कार्ड जारी तिथि

28 मई 2026 (जारी)

परीक्षा तिथि

31 मई से 11 जून 2026

आधिकारिक वेबसाइट

rpsc.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in

Screenshot 2026-05-29 133826

RPSC 1st Grade Teacher Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए आसान चरणों की मदद से आरपीएससी स्कूल लेक्चरर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • फिर Important Links सेक्शन पर Admit Card for School Lecturer (School Edu.) (Group-A) - 2025 पर क्लिक करें। 

  • फिर लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का प्रिंट लें।

एग्जाम सेंटर में क्या ले जाना मना है?

अगर किसी उम्मीदवार के पास परीक्षा के दौरान नीचे दी गई कोई भी वस्तु मिलती है, तो उसकी परीक्षा तुरंत रद्द कर दी जाएगी।

  • मोबाइल फोन या टैबलेट

  • कैलकुलेटर या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

  • किताब, नोट्स या किसी भी तरह की लिखित/प्रिंटेड सामग्री

  • बैग, पर्स या बटुआ

  • ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन या अन्य कम्यूनिकेशन गैजेट

RPSC स्कूल लेक्चरर एग्जाम में मिलेगा एक्स्ट्रा टाइम

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल लेक्चरर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा में दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्नपत्र 10 मिनट का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है। 

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: May 28, 2026, 09:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News