SSC CPO Vacancy 2026: दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ सब-इंस्पेक्टर 1871 पदों के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि, यहां से फौरन करें Apply

Last Updated: Sep 30, 2026, 12:38 IST

SSC CPO Vacancy 2026: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 10 सितंबर 2026 को दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (फायर) के कुल 1871 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। आज यानी 30 सितंबर 2026, रात 11.00 बजे तक इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। 

SSC CPO Vacancy 2026
SSC CPO Vacancy 2026

SSC CPO Vacancy 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 10 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विज्ञापन संख्या E/37/2026-C-2 सेक्शन के तहत दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में सब-इंस्पेक्टर (फायर) के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 1871 रिक्त पदों को भरा जाना है। इनमें दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पुरुष) एग्जीक्यूटिव के लिए 205, दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर (महिला) एग्जीक्यूटिव के लिए 112, सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (जीडी) के लिए 1320 और सीआईएसएफ में सब-इंस्पेक्टर (पुरुष) फायर के कुल 234 रिक्त पदों को भरा जाना है।

दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ और सीआईएसएफ में सब-इस्पेक्टर पदों के लिए आज यानी 30 सितंबर 2026, रात 11.00 बजे तक इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

SSC CPO Recruitment 2026 Apply Online

दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ और सीआईएसएफ में सब-इस्पेक्टर पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। 

दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ और सीआईएसएफ सब-इस्पेक्टर ऑनलाइन आवेदन लिंक  

क्लिक करें 

SSC CPO Recruitment 2026 Notification - हाइलाइट्स 

एसएससी सीपीओ पदों के सलेक्शन में पेपर-1, फिजिकल टेस्ट, पेपर-2 और डिटेल्ड मेडिकल परीक्षा (DME) शामिल है। सलेक्शन सभी चरणों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। किसी भी तरह की टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

विभाग का नाम 

दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ और सीआईएसएफ

पद का नाम 

सब-इस्पेक्टर और सब-इस्पेक्टर (फायर)

रिक्त पदों की संख्या 

1871

नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

10 सितंबर 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

30 सितंबर 2026 

चयन के चरण 

पेपर-1, फिजिकल टेस्ट, पेपर-2 और डिटेल्ड मेडिकल परीक्षा (DME)

ऑफिशियल वेबसाइट  

ssc.gov.in

ये भी पढ़ें: SSC CPO Recruitment 2026 Apply Online Last Date Today for 1871 SI Vacancies - Direct Link Here

SSC CPO Recruitment 2026 Qualification 

दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ और सीआईएसएफ में सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स को पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। सीआईएसएफ में सब-इंस्पेक्टर (फायर) पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से साइंस के साथ फिजिक्स, कैमिस्ट्री और गणित में ग्रेजुएशन होनी चाहिए। इसके लिए आयु सीमा 20 से 25 साल के बीच है। आवेदन फीस 100 रुपये हैं। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैकेंसी सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में दिए गए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

SSC CPO Recruitment 2026 Last Date ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ और सीआईएसएफ में सब-इस्पेक्टर पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Login or Register टैब देखें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।  

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 30, 2026, 12:38 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News