This is an archived article last updated on Nov 2, 2023. The information may be outdated.

ICC ODI World Cup इतिहास की 10 सबसे बड़ी जीत कौनसी हैं? भारत के नाम दूसरी सबसे बड़ी जीत

Last Updated: Nov 2, 2023, 21:12 IST

क्रिकेट विश्व कप में हर बार कोई न कोई नया रिकॉर्ड बनता रहता है चाहे वह किसी बल्लेबाज द्वारा हो या किसी गेंदबाज द्वारा बनाया गया हो. आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में खेल के इतिहास के कुछ सबसे रोमांचक और यादगार मैच देखे गए हैं. ऐसे कुछ उल्लेखनीय मैच हुए हैं जो रनों के मामले में जीत के महत्वपूर्ण अंतर के कारण यादगार हो गए है. हम इस आर्टिकल में ऐसे ही मैचों के बारें में चर्चा करने जा रहे है.  

वनडे विश्व कप इतिहास की 10 सबसे बड़ी जीत
वनडे विश्व कप इतिहास की 10 सबसे बड़ी जीत

क्रिकेट विश्व कप में हर बार कोई न कोई नया रिकॉर्ड बनता रहता है चाहे वह किसी बल्लेबाज द्वारा हो या किसी गेंदबाज द्वारा बनाया गया हो. वनडे क्रिकेट विश्व कप का आयोजन हर चार साल के अन्तराल पर किया जाता है. जिसमें हर फैन अपनी पसंदीदा टीमों के खिलाड़ियों को एक्शन में देखना पसंद करते है. अभी तक विश्व कप इतिहास में केवल 6 टीमों ने ही ख़िताब जीता है. जिसमें ऑस्ट्रेलिया सर्वाधिक बार जीता है.   

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में खेल के इतिहास के कुछ सबसे रोमांचक और यादगार मैच देखे गए हैं. ऐसे कुछ उल्लेखनीय मैच हुए हैं जो रनों के मामले में जीत के महत्वपूर्ण अंतर के कारण यादगार हो गए है. हम इस आर्टिकल में ऐसे ही मैचों के बारें में चर्चा करने जा रहे है.  

ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत:

ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रनों के बड़े अंतर से हराकर वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने शतकीय पारी खेली. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 399 रन का स्कोर खड़ा किया. ऑस्ट्रेलिया के इस बड़े स्कोर का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में सिर्फ 90 रनों पर ही ऑलआउट हो गयी.    

मैक्सवेल ने जड़ा सबसे तेज शतक:

ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा. मैक्सवेल ने महज 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जो विश्व कप का अब तक का सबसे तेज़ शतक था. मैक्सवेल ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 8 छक्के लगाये.  

इसे भी पढ़ें:

यहां देखें अपडेटेड ICC Cricket World Cup 2023 पॉइंट्स टेबल

ICC ODI World Cup इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन है? 

   

वनडे विश्व कप इतिहास की 10 सबसे बड़ी जीत: 

रैंक विजेता   जीत का अंतर   बनाम टारगेट
वर्ष   
1 ऑस्ट्रेलिया 309 
नीदरलैंड्स 400
2023 (दिल्ली)
2 भारत
302
श्रीलंका
358
2023 (मुंबई)
3 ऑस्ट्रेलिया 275 अफ़ग़ानिस्तान 418
2015 (पर्थ)
4 भारत 257 बरमूडा 414
2007 (पोर्ट ऑफ़ स्पेन)
5 दक्षिण अफ्रीका 257 वेस्टइंडीज 409
2015 (सिडनी)
6 ऑस्ट्रेलिया 256 नामीबिया 302
2003 (पॉचेफस्ट्रूम)
7 श्रीलंका 243 बरमूडा 322
2007 (पोर्ट ऑफ़ स्पेन)
8 दक्षिण अफ्रीका 231 नीदरलैंड्स 352
2011 (मोहाली)
9 ऑस्ट्रेलिया 229
नीदरलैंड्स 359
2007 (बस्सेटेरे)
10 दक्षिण अफ्रीका 229 इंग्लैंड 400 2023 (मुंबई)
11 दक्षिण अफ्रीका

221

नीदरलैंड्स 354
2007 (बस्सेटेरे)

यह भी देखें:

ICC ODI World Cup में अब तक का सबसे कम टीम स्कोर कौन से है? जानें

ODI World Cup के इतिहास में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

वनडे विश्व कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:


वनडे विश्व कप में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ रनों के मामले में  विश्व कप  इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. विश्व कप 2023 में मुंबई में खेले गए मैच में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से हराकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. 

वनडे विश्व कप में भारत ने 2007 में बरमूडा के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी. भारत ने 2007 वर्ल्ड कप में बरमूडा के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में 257 रनों की विशाल जीत हासिल की थी. अब यह वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी जीत थी.

वही वनडे विश्व कप के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी जीत भारत के नाम दर्ज हो गई है. भारत ने 2023 के वर्ल्ड कप में मुंबई में श्रीलंका को 302 रनों के एक बड़े अंतर से हराया था.  

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 2, 2023, 21:12 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News