शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका, श्रीलंका सीरीज में चाहिए सिर्फ 157 रन

Last Updated: Aug 13, 2026, 11:38 IST

श्रीलंका दौरे पर कप्तान शुभमन गिल के पास WTC इतिहास में 3000 रन पूरा कर एक नया इतिहास बनाने का मौका मिलेगा, 15 अगस्त से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

गिल के नाम हो सकता है यह भी रिकॉर्ड
गिल के नाम हो सकता है यह भी रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुभमन गिल के लिए बेहद खास हो सकती है। भारतीय टेस्ट कप्तान के पास इस सीरीज में ऐसा रिकॉर्ड बनाने का मौका है, जो अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज हासिल नहीं कर पाया है। गिल को इसके लिए सिर्फ 157 रन बनाने होंगे।

3000 रन पूरे करते ही बनेगा नया रिकॉर्ड 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में शुभमन गिल अब तक 73 पारियों में 2843 रन बना चुके हैं। यदि श्रीलंका के खिलाफ वह 157 रन और जोड़ लेते हैं, तो WTC इतिहास में 3000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

WTC में भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो गिल इस समय सबसे आगे हैं। उनके बाद ऋषभ पंत 2780 रन, रोहित शर्मा 2716 रन और विराट कोहली 2617 रन के साथ मौजूद हैं। वहीं, WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जो रूट के नाम है, जिन्होंने अब तक 6651 रन बनाए हैं।

कप्तान के तौर पर भी बड़ा मुकाम सामने

गिल के लिए सिर्फ 3000 रन का रिकॉर्ड ही नहीं, बल्कि एक और बड़ी उपलब्धि उनका इंतजार कर रही है। मौजूदा WTC चक्र में वह 14 पारियों में 950 रन बना चुके हैं। यानी एक हजार रन पूरे करने के लिए उन्हें सिर्फ 50 रन चाहिए। 

गिल के नाम हो सकता है यह भी रिकॉर्ड 

यदि गिल यह आंकड़ा छू लेते हैं, तो वह एक WTC सत्र में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। साथ ही, वह एक WTC सत्र में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज भी होंगे। इससे पहले यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

चोट के बाद अभ्यास मैच में दिखे फिट

गिल के दाहिने हाथ की उंगली में हाल ही में चोट लगी थी, जिससे टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ अभ्यास मैच में दूसरी पारी में बल्लेबाजी की और 54 गेंदों पर 44 रन बनाकर अपनी फिटनेस को लेकर काफी हद तक राहत दी।

गिल पर होंगी सबकी नजरें 

अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबकी नजरें गिल पर होंगी। 157 रन उन्हें WTC के 3000 रन के क्लब में पहुंचाएंगे, जबकि 50 रन उन्हें मौजूदा WTC सत्र में 1000 रन के खास आंकड़े तक ले जाएंगे। कुल मिलाकर सबकी नजरें भारतीय कप्तान पर टिकी होंगी।  

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 13, 2026, 11:38 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News