किस देश के आधे हिस्से में दिन और आधे हिस्से में रात होती है? क्या आप जानते हैं जवाब
दुनिया में विभिन्न प्रकार के देश है और सभी की अपनी-अपनी खासियत और विशेषताएं होती हैं। हालांकि दुनिया में एक ऐसा भी देश मौजूद है, जहां के आधे हिस्से में दिन और आधे हिस्सों में एक ही वक्त पर रात होती है। जहां एक ओर आधे लोग सुबह की अंगडाइया ले रहे होते हैं, लो वहीं दूसरी ओर आधे लोग सोने की तैयारी। क्या आप इस देश के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं हम आपको इसका सही जवाब देंगे-
दुनिया में कुल 195 देश हैं। हम सभी का यही मानना है कि एक देश के सभी राज्यों में एक ही वक्त पर दिन और रात होती है। लेकिन, क्या हो अगर हम आपसे ये कहे कि दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां देश के आधे हिस्से में दिन और आधे हिस्से में रात होती है। एक ऐसा देश जहां 11 टाइम जोन है और यहां के लोग एक ही वक्त पर ब्रेकफास्ट और डिनर दोनों करते हैं। क्या आपको इस बात पर यकीन होगा? आप में से ज्यादातर लोग इसे सच नहीं मानेंगे, लेकिन यह बिल्कुल सच है। हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे ताकतवर देश की।
रूस दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जहां सुबह और रात दोनों एक साथ होती है। इस देश में जहां एक ओर लोग सुबह के चाय की चुस्कियां ले रहे होते हैं, तो वहीं दूसरी ओर उसी वक्त कुछ लोग रात का खाना खा रहे होते हैं। आइए जानते हैं कि एक दी देश के अलग-अलग शहरों में एक ही वक्त पर दिन और रात का होना कैसे संभव है-
राजस्थान में Moonland किस शहर को कहा जाता है?
भारत का इकलौता जिला जिसकी सीमाएं 4 राज्यों से घिरी हैं, कहलाता है एनर्जी कैपिटल ऑफ इंडिया
आधे देश में रात आधे देश में दिन-
आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन यह सच है कि रूप से आधे हिस्सों में दिन और आधे हिस्से में रात होती है। यह सिलसिला लगभग 76 दिनों तक मई महीने से लेकर जुलाई महीने तक चलता है और यही कारण है कि रूस को कंट्री ऑफ मिडनाइट सन कहा जाता है।
60 दिनों तक नहीं होती रात
रूस का एक शहर है मरमंस्क जहां गर्मियों का समय काफी लंबा होता है। सूरत इतना तेज हो जाता है कि लोग दिन और रात का एहसास करना या उनमें अंतर करना भूल जाते हैं। इस शहर में करीब 60 दिनों तक सूर्यास्त नहीं होता है। सूरज केवल आसमान में चक्कर लगाता रहता है।
रूस से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-
-
रूस में पुरुषों की तुलना में महिलाओं का संख्या ज्यादा है, इसलिए इसे महिला वर्चस्व देश कहते हैं।
-
रूस में एक वक्त दाढ़ी रखने पर बैन लगा था और नियम तोड़ने पर भारी टैक्स लगता था।
-
रूस में सबसे ज्यादा लोग शराब पीते थे और यही कारण है कि इस देश में हर साल शराब पीने से करीब 5 लाख लोगों की मौत होती है।
-
रूस के शहर मरमंस्क में लंबे समय तक सूरज नहीं डूबता है और यही कारण है कि लोगों को दिन और रात का एहसास नहीं होता है।
फादर ऑफ वोदका
बहुत कम लोग ही यह जानते होंगे की रूस को फादर ऑफ वोदका कहा जाता है, क्योंकि वोदका का इस्तेमाल करने वाला यह पहला देश है।
महिला वर्चस्व देश
दुनिया के शक्तिशाली देशों में से एक रूस की एक और खास बात है। यहां पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा है। यानी इस देश में महिलाओं का वर्चस्व ज्यादा है। यहां एक बार ऐसा भी वक्त था, जब लोग दाढ़ी नहीं रख सकते हैं और नियम तोड़ने वालों को भारी जुर्माना भरना पड़ता था।
Mahima Sharan, working as a sub-editor at Jagran Josh, has graduated with a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC). She has more than 3 years of experience working in electronic and digital media. She writes on education, current affairs, and general knowledge. She has previously worked with 'Haribhoomi' and 'Network 10' as a content writer. She can be reached at mahima.sharan@jagrannewmedia.