भारत का इकलौता जिला जिसकी सीमाएं 4 राज्यों से घिरी हैं, कहलाता है एनर्जी कैपिटल ऑफ इंडिया
भारत के भूगोल के बारे में तो आपने काफी कुछ पढ़ा और सुना होगा, लेकिन क्या आप भारत में मौजूद एक ऐसे जिले के बारे में जानते हैं, जो एक-दो नहीं बल्कि 4 राज्यों के अपनी बाउंड्री शेयर करता है। अगर नहीं, तो आइए इन जिले के बारे में थोड़ा जानते हैं-
भारत का नक्शा जितना खूबसूरत है, उतनी है खास है यहां कि भूगोल। अगर आप भूगोल के पन्नों को पलट कर देखेंगे, तो आपके सामने कई रोचक बातें सामने आएंगी। स्कूल में आप सभी ने देश की जियोग्राफी के बारे में पढ़ा होगा, जैसे की भारत कितने देशों से अपनी सीमा बांटता है, किस राज्य की सीमा किससे लगी, कौन सी नदी किन-किन राज्यों से होकर गुजरती हैं आदि। भारत के भूगोल के बारे में एक ऐसी ही रोचक बात हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपने सुना होगा।
अभी तक तो आपने सिर्फ इतना ही पढ़ा होगा कि भारत का कौन सा राज्य किस राज्य से लगा है, लेकिन क्या आप एक ऐसे राज्य के बारे में जानते हैं, जो 1-2 नहीं बल्कि पूरे 4 राज्यों से अपनी सीमाएं बांटता है?
इस राज्य के बारे में एक खास बात यह भी है कि यह ऐसा इकलौता राज्य है, जिसका नाम खुद पीएम नेहरू ने स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया रखा था। यह राज्य न केवल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, बल्कि यह 4 राज्यों को अपने साथ जोड़े हुए भी है। अब आप भी इस राज्य के बारे में जानना चाहते होंगे, तो आइए जानते हैं इस खास जिले के बारे में-
चार राज्यों की सीमाओं से जुड़ी है यूपी का सोनभद्र जिला
-compressed-(1)-1752147720761.jpg)
हम जिस जिले की बात कर रहे हैं वह कही और नहीं बल्कि अपने उत्तर प्रदेश में ही मौजूद है। दरअसल यूपी का सोनभद्र जिला की सीमाएं चार राज्यों से जुड़ी है, जिसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड शामिल है। इन चारों राज्यों की सीमाएं सोनभद्र को छूती हैं। यह जिला विंध्य और कैमूर पहाड़ियों से स्थित है, जो खनिजों से घिरा हुई है। वहीं बात अगर इसके क्षेत्रफल की करें तो खीरी के बाद यह यूपी का दूसरा सबसे बड़ा जिला है।
सोनभद्र में कितनी नदी बहती है
-compressed-1752147735696.jpg)
सोनभद्र का नाम सोन नदी की वजह से पड़ा है, जो नदी के किनारे बसा हुआ है। सोन नदी के अलावा सोनभद्र में रिहंद , कनहर , पांगन आदि नदिया भी बहती हैं। इस राज्य की आबादी करीबन 15 लाख है।
मिर्जापुर में अलग हो कर बना सोनभद्र
सोनभद्र पहले मिर्जापुर का हिस्सा था। साल 1989 में इसे मिर्जापुर से अलग किया गया, जिसके बाद सोनभद्र की स्थापना की गई। इस जिले को औद्योगिक इतिहास के मामले में भी अहम जिला माना जाता है। यहां आपको खनिज, बिजली और उद्योगों से जुड़े काम देखने के लिए मिलेंगे।
एनर्जी कैपिटल ऑफ इंडिया
-compressed-1752147794955.jpg)
सोनभद्र विंध्य और कैमूर पर्वत श्रृंखला के बीचों बीच स्थित है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता टूरिस्ट को काफी आकर्षित करती है और यही कारण है देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इसे स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया का नाम दिया था। जब साल 1954 में एक सीमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन करने के लिए लिए नेहरू यहां पहुंचे, तब सोनभद्र की खूबसूरती ने उन्हें काफी प्रभावित किया। मालूम हो कि सोनभद्र को एनर्जी कैपिटल ऑफ इंडिया भी कहा जाता है, क्योंकि यहां सबसे ज्यादा पावर प्लांट मौजूद हैं।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश का सिंगरौली ज़िला इस ज़िले के दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित है। सिंगरौली इस ज़िले की सीमा से लगा हुआ है। सोन नदी इसी ज़िले से निकलकर मध्य प्रदेश में प्रवेश करती है।
झारखंड
झारखंड राज्य पूर्व दिशा में है। झारखंड के गढ़वा ज़िले की सीमाएं इससे जुड़ी हुई हैं। वैसे तो यह झारखंड के केवल एक ही जिले से अपनी सीना साझा करता है, लेकिन यह सीमा काफी दूर तक फैली हुई है।
बिहार
बिहार भी सोनभद्र का एक पड़ोसी राज्य है। बिहार राज्य इस ज़िले के उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित है। बिहार का कैमूर ज़िला इसी दिशा में इसकी सीमा से जुड़ा हुआ है। साथ ही, बिहार का रोहतास ज़िला भी कुछ किलोमीटर की दूरी तक इस ज़िले की सीमा से लगा हुआ है।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य इस ज़िले के दक्षिण में स्थित है। छत्तीसगढ़ का बलरामपुर ज़िला, जो अपने पहाड़ी भूभाग के लिए प्रसिद्ध है, इस ज़िले से सटा हुआ है। बलरामपुर और यह ज़िला एक-दूसरे की सीमाएं काफ़ी लंबे समय तक साझा करते हैं।
Mahima Sharan, working as a sub-editor at Jagran Josh, has graduated with a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC). She has more than 3 years of experience working in electronic and digital media. She writes on education, current affairs, and general knowledge. She has previously worked with 'Haribhoomi' and 'Network 10' as a content writer. She can be reached at mahima.sharan@jagrannewmedia.