स्मृति मंधाना 11 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाली पहली महिला बनीं, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे
भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। मंधाना ने एशियन गेम 2026 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ यह मुकाम हासिल किया।
भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए एशियन गेम्स 2026 का फाइनल बेहद खास रहा। श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मुकाबले में मंधाना ने बल्ले से शानदार पारी खेलते हुए यह एक ऐसा रिकार्ड अपने नाम किया जो अभी तक महिला क्रिकेट इतिहास में कोई भी हासिल नहीं कर सका है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे किए और ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। यह खास उपलब्धि उन्होंने 22 सितंबर 2026 को जापान के आइची-नागोया में खेले गए फाइनल मुकाबले में हासिल की।
मंधाना ने कैसे रचा इतिहास?
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए गोल्ड मेडल मुकाबले में मंधाना ने अपनी पारी के दौरान 11 हजार इंटरनेशनल रन का आंकड़ा पार किया। इसके साथ ही उन्होंने महिला क्रिकेट में एक नया इतिहास बना दिया। खास बात यह रही कि यह रिकॉर्ड उन्होंने किसी आम मुकाबले में नहीं, बल्कि एशियन गेम्स जैसे बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में बनाया।
फाइनल में भी जमकर चला स्मृति का बल्ला
रिकॉर्ड बनाने के अलावा मंधाना ने फाइनल में भारतीय पारी को तेज शुरुआत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 45 गेंदों पर 79 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और सात छक्के जड़े।
मंधाना ने शफाली वर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। शफाली ने भी 29 गेंदों में 48 रन बनाकर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई।
11 हजार रन तक कैसे पहुंचीं मंधाना?
मंधाना ने फाइनल मुकाबले में अपना 37वां T20I अर्धशतक भी पूरा किया। इसी पारी के दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन का आंकड़ा छुआ। तीनों फॉर्मेट में लंबे समय से लगातार रन बनाने वाली मंधाना ने इस उपलब्धि के साथ महिला क्रिकेट के रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया।
गोल्ड मेडल मैच में 13 रन बनाते ही उन्होंने यह रिकार्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने टेस्ट, वनडे और T20I में कुल मिलाकर 10,987 रन बनाए थे, जिसमें टेस्ट में 788, वनडे में 5,411 और T20I में 4,788 रन शामिल थे।
भारत ने दर्ज की शानदार जीत
मंधाना और शफाली की शानदार शुरुआत के बाद भारत की पारी को रिचा घोष ने भी तेजी दी। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 216/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा रिचा घोष ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए।
भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद भारत ने श्रीलंका को हराकर एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया।
भारत ने इससे पहले 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। इस तरह टीम ने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। स्मृति मंधाना के लिए यह फाइनल कई मायनों में यादगार रहा। एक तरफ उन्होंने 11 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर इतिहास रचा।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.