भारत के इस राज्य में है सबसे अधिक रेल नेटवर्क, जानें
भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। आपने भी ट्रेन में जरूर सफर किया होगा और ट्रेन से अलग-अलग राज्यों में पहुंचे होंगे। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में रेलवे का सबसे बड़ा नेटवर्क है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारतीय रेलवे को देश की जीवनरेखा भी कहा जाता है। क्योंकि, एक तरफ जहां यह यातायात के प्रमुख साधनों में शामिल है, वहीं दूसरी तरफ यह आर्थिक विकास के पहिये को भी रफ्तार देने का काम करती है। प्रतिदिन करोड़ो यात्री हजारों ट्रेन के माध्यम से हजारों किलोमीटर का सफर तय करते हैं, जिनके साथ भारत के विकास का पहिया भी रफ्तार भरता है।
आपने रेलवे के माध्यम भारत के कई राज्यों में सफर किया होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में रेलवे का सबसे बड़ा नेटवर्क है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें
भारतीय रेलवे का कुल नेटवर्क
सबसे पहले हम भारतीय रेलवे के कुल नेटवर्क के बारे में जान लेते हैं, तो आपको बता दें कि वर्तमान में भारतीय रेलवे में 13 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। प्रतिदिन ढाई करोड़ से अधिक यात्री 13 हजार से अधिक ट्रेनों के माध्यम से सात हजार से अधिक स्टेशनों से गुजरकर 68 हजार से अधिक किलोमीटर का सफर तय करते हैं। इन सभी आंकड़ों के साथ भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है।
भारत के किस राज्य में सबसे अधिक रेल नेटवर्क
अब हम यह जान लेते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे अधिक रेल नेटवर्क है, तो आपको बता दें कि उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल उत्तर प्रदेश राज्य में भारतीय रेलवे का सबसे अधिक रेल नेटवर्क है।

राज्य में कितना है रेल नेटवर्क
अब हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने रेल नेटवर्क है ? उत्तर प्रदेश में कुल रेल नेटवर्क की बात करें, तो यह 9077.45 किलोमीटर है, जो कि राज्य के चारों दिशाओं तक फैला हुआ है। यही वजह है कि प्रदेश का प्रत्येक जिला रेल नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से रेल में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या भी सबसे अधिक है। क्योंकि, भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़कर अपनी सामान्य जानकारी को बढ़ाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.