भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है कर्क रेखा, जानें
शैक्षणिक क्षेत्र में भूगोल का अधिक महत्व है, जिसमें आप दुनिया की भौगोलिक स्थिति का बारिकी से अध्ययन कर सकते हैं। भूगोल का ही हिस्सा है कर्क रेखा, जिसके बारे में आपने अपनी स्कूली किताबों में पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आपको पता है कि कर्क रेखा क्या होती है और यह किन राज्यों से होकर गुजरती है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे।
आपने अपनी स्कूली किताबों में कर्क रेखा यानि Tropic of Cancer के बारे में जरूर पढ़ा होगा। इस दौरान आपने पढ़ा होगा कि यह दुनिया के किस हिस्से होकर गुजरती है। हालांकि, क्या आपको याद है कि कर्क रेखा क्या होती है और यह भारत के किन राज्यों से होकर गुजरती है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम कर्क रेख के बारे में जानेंगे। इसके साथ ही यह भी जानेंगे कि यह भारत के किन राज्यों से होकर गुजरती है और भूगौलिक क्षेत्र में इसका अधिक महत्व क्यों है।
क्या होती है कर्क रेखा(Tropic of Cancer)
कर्क रेखा उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित भूमध्य रेखा के सामांतर रेखा है, जो कि 23°30′ पर है। यह रेखा पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई एक रेखा है, जो कि काल्पनिक है। इसके साथ ही यह पृथ्वी के नक्शे पर खींची गई पांच अक्षांश रेखाओं में से एक है।
कर्क रेखा का दिन पर क्या पड़ता है प्रभाव
आपका बता दें कि कर्क रेखा का दिन पर प्रभाव पड़ता है। क्योंकि, कर्क रेखा पर सूर्य दोपहर के समय लंबवत होता है। वहीं, 21 जून का दिन पूरे साल में सबसे लंबा दिन होता है और इस तारीख पर रात सबसे छोटी हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इस दिन सूर्य कर्क रेखा के एकदम ऊपर होता है। इस दिन गर्मी का अहसास भी अधिक होता है।
स्थायी नहीं रहती है स्थिति
आपको बता दें कि कर्क रेखा की स्थिति हर समय स्थायी नहीं रहती है, बल्कि इसमें समय के साथ-साथ बदलाव होता रहता है।
भारत के कितने राज्यों से गुजरती है कर्क रेखा
कर्क रेखा उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है, ऐसे में यह भारत से होकर गुजरती है। हालांकि, यहां सवाल है कि यह भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है, तो आपको बता दें कि पूर्व से पश्चिम तक यह भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है, जिसमें राजस्थान के जयपुर, गुजरात के गांधीनगर, मध्यप्रदेश के भोपाल, छत्तीसगढ़ के रायपुर, झारखंड के रांची, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, मिजोरम के आइजोल और त्रिपुरा के अगरतला से होकर यह गुजरती है। ये भारत के आठ राज्य हैं, जहां से कर्क रेखा गुजरती है। इन राज्यों में अलग-अलग जगहों पर कर्क रेखा का बोर्ड भी लगाया गया है, जहां से गुजरने वाले यात्री अक्सर वहां रूककर तस्वीरे खींचवाते हैं।
भारत के अलावा किन देशों से गुजरती है रेखा
कर्क रेखा भारत के अलावा 14 देशों से होकर गुजरती है, जिसमें माली, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, लीबिया, मिस्र, सऊदी अरब, अलजीरिया, नाइजर, बांग्लादेश, म्यांमार, चीन, ताइवान, मेक्सिको, बहामा व मॉरिटानिया आदि शामिल है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.