Weekly Current Affairs Quiz: इंडिया पोस्ट ने किस राज्य में पहली बार ड्रोन से राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाया? देखें टॉप 10 करेंट अफेयर्स
Weekly Current Affairs Quiz 10 August to 16 August 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है. इसमें मुख्य रूप से उदार शक्ति 2026, 12वीं BRICS पर्यावरण मंत्रियों की बैठक, अटल कैंटीन आदि से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।
Weekly Current Affairs Quiz 10-16 August 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है.
1. 12वीं BRICS पर्यावरण मंत्रियों की बैठक 18 अगस्त को किस शहर में आयोजित होगी?
A. नई दिल्ली
B. मुंबई
C. बेंगलुरु
D. हैदराबाद
उत्तर: A. नई दिल्ली
भारत 18 अगस्त को नई दिल्ली में 12वीं BRICS पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। इससे एक दिन पहले, 17 अगस्त को BRICS पर्यावरण कार्य समूह और जलवायु परिवर्तन एवं सतत विकास से जुड़े संपर्क समूह की वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होगी। ये सभी बैठकें भारत की 2026 BRICS अध्यक्षता की व्यापक थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” के तहत आयोजित की जा रही हैं।
2. दिल्ली में 25 नई अटल कैंटीन शुरू होने के बाद इनकी कुल संख्या कितनी हो गई है?
A. 75
B. 90
C. 100
D. 125
उत्तर: C. 100
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर राजधानी में 25 नई अटल कैंटीन की शुरुआत की। इसके साथ ही दिल्ली में अटल कैंटीन की कुल संख्या बढ़कर 100 हो गई है। इस मौके पर पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद समेत कई नेता मौजूद रहे।
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस आयु वर्ग के बच्चों की खेल प्रतिभा पहचानने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की घोषणा की?
A. 3 से 10 वर्ष
B. 5 से 15 वर्ष
C. 10 से 18 वर्ष
D. 12 से 20 वर्ष
उत्तर: B. 5 से 15 वर्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशभर में 5 से 15 साल की उम्र के बच्चों की खेल प्रतिभा पहचानने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की। यह पहल भारत की 2036 ओलंपिक की मेजबानी की संभावित दावेदारी की तैयारियों का हिस्सा है। अभियान के जरिए कम उम्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा।
4. CBDC आधारित खाद्य सब्सिडी DBT की शुरुआत सबसे पहले किन जगहों पर की गई?
A. दिल्ली और हरियाणा
B. चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली
C. उत्तर प्रदेश और बिहार
D. गुजरात और महाराष्ट्र
उत्तर: B. चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली
केंद्र सरकार ने हाल ही में चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत खाद्य सब्सिडी के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के लिए सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित व्यवस्था शुरू की। इसे केंद्र सरकार की किसी कल्याणकारी योजना में CBDC के पहले बड़े पैमाने के इस्तेमाल के तौर पर देखा जा रहा है।
5. इंडिया पोस्ट ने ड्रोन के जरिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा किस राज्य में पहुंचाया?
A. उत्तराखंड
B. हिमाचल प्रदेश
C. जम्मू-कश्मीर
D. सिक्किम
उत्तर: B. हिमाचल प्रदेश
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इंडिया पोस्ट ने पहली बार ड्रोन के जरिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पहुंचाकर नई मिसाल कायम की। इस अनोखी पहल के तहत हिमाचल प्रदेश के मंडी हेड पोस्ट ऑफिस से रेहराधार ब्रांच पोस्ट ऑफिस तक ड्रोन के माध्यम से तिरंगा भेजा गया।
6. रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए Loiter Munition Systems की खरीद हेतु कितने करोड़ रुपये के अनुबंध किए?
A. 1277 करोड़
B. 1477 करोड़
C. 1577 करोड़
D. 1777 करोड़
उत्तर: C. 1577 करोड़
रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय सेना के लिए Loiter Munition Systems की खरीद को लेकर करीब 1577 करोड़ रुपये के अनुबंध किए। ये करार TATA Advanced Systems Limited और NIBE Private Limited के साथ हुए हैं। इस सौदे के तहत लोइटर म्यूनिशन सिस्टम के साथ जरूरी म्यूनिशन और अन्य उपकरण भी शामिल हैं।
7. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण राजस्थान के किस जिले में किया?
A. जयपुर
B. उदयपुर
C. चित्तौड़गढ़
D. कोटा
उत्तर: C. चित्तौड़गढ़
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।
8. मैग्नस कार्लसन ने Esports World Cup का खिताब लगातार कितनी बार जीता है?
A. एक बार
B. दो बार
C. तीन बार
D. चार बार
उत्तर: B. दो बार
शतरंज में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने लगातार दूसरी बार Esports World Cup का खिताब अपने नाम कर लिया। फ्रांस के पेरिस में खेले गए फाइनल में नॉर्वे के 35 वर्षीय ग्रैंडमास्टर ने बेलारूस के डेनिस लाजाविक को 2-0 से हराया। Team Liquid की ओर से खेलते हुए कार्लसन पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे।
9. हाल ही में चर्चा में रही कोल्लिडम नदी किस नदी की उत्तरी वितरिका (distributary) है?
A. कृष्णा
B. गोदावरी
C. कावेरी
D. वैगई
उत्तर: C. कावेरी
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के पुरातत्वविदों को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के लालगुडी के पास कोल्लिडम नदी में संभावित संगमकालीन सिंचाई संरचना के अवशेष मिले हैं। यह खोज प्राचीन दक्षिण भारत की जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था पर नई जानकारी दे सकती है। कोल्लिडम नदी दक्षिण-पूर्वी भारत में बहने वाली एक प्रमुख नदी है, जो तमिलनाडु से होकर गुजरती है। यह कावेरी नदी की उत्तरी वितरिका (distributary) है।
10. ‘उदार शक्ति 2026’ द्विपक्षीय वायु सैन्य अभ्यास भारत और किस देश के बीच आयोजित किया गया?
A. इंडोनेशिया
B. फ्रांस
C. मंगोलिया
D. मलेशिया
उत्तर: D. मलेशिया
‘उदार शक्ति 2026’ (Udara Shakti 2026) भारत और मलेशिया के बीच आयोजित एक द्विपक्षीय वायु सैन्य अभ्यास है। यह अभ्यास 10 से 14 अगस्त 2026 तक मलेशिया के सेलांगोर स्थित सुबांग एयर बेस पर आयोजित किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच सहयोग और सामरिक समन्वय को मजबूत करना था।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.