उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला है क्रॉकरी का शहर, यहां जानें
उत्तर प्रदेश भारत में चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का कौन-सा जिला क्रॉकरी के शहर के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां का इतिहास कोसल और मगध साम्राज्य समय से रहा है। आज सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक रूप से यह राज्य भारत के महत्त्वपूर्ण राज्यों में शामिल है।
भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। वहीं, यहां के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का कौन-सा जिला क्रॉकरी के शहर के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जिसमें पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्र शामिल है। प्रदेश में कुल 351 तहसील, 826 सामुदायिक विकास खंड, 75 नगर पंचायत और 28 विकास प्राधिकरण मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है। यह जिला कुल 7246 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिले की बात करें, तो यह हापुड़ जिला है। इस जिले का कुल एरिया 960 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
कौन-सा जिला है क्रॉकरी का शहर
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला क्रॉकरी का शहर कहलाता है, तो आपको बता दें कि यूपी का बुंदेलखंड जिले का खुर्जा शहर क्रॉकरी का शहर कहलाता है।
क्यों कहा जाता है क्रॉकरी का शहर
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस जिले को ही क्रॉकरी का शहर क्यों कहा जाता है। दरअसल, खुर्जा शहर में क्रॉकरी उद्योग प्रमुख उद्योग के रूप में पहचान रखता है। यहां क्रॉकरी की छोटी-बड़ी कई फैक्ट्रियां शामिल हैं, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं। ऐसे में इस शहर को हम क्रॉकरी के शहर के रूप में भी जानते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.