यूनाइटेड किंगडम

Feb 20, 2014, 14:42 IST

युनाइटेड किंगडम यूरोप महाद्वीप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यहां संवैधानिक राजतंत्र है और इस देश ने एक समय दुनिया के बड़े भूभाग पर राज किया था।

नाइटेड किंगडम

युनाइटेड किंगडम यूरोप महाद्वीप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यहां संवैधानिक राजतंत्र है और इस देश ने एक समय दुनिया के बड़े भूभाग पर राज किया था।

विशेष तथ्य

 

राजधानी
लंदन
 सबसे बड़ा शहर  लंदन
 प्रमुख भाषा  अंग्रेजी
 सरकार  संवैधानिक राजतंत्र
 इंटरनेट टीएलडी
 .uk
 दूरभाष कोड  +44

भारत के साथ सम्बन्ध

भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों में लगातार मजबूती आ रही है। दोनों देश पर्यावरण संरक्षण पर मिलकर काम करने को राजी हो चुके हैं। भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्यता के दावे पर ब्रिटेन का सकारात्मक रुख है। ब्रिटेन भारत के साथ शिक्षा क्षेत्र में भी सहयोग स्थापित करना चाहता है।

यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैण्ड

कुल क्षेत्रफल : 243,610 वर्ग किमी., भू क्षेत्रफल : 214,930 वर्ग किमी., जलीय क्षेत्रफल : 1,680 वर्ग किमी., स्थल सीमा रेखा : 360 किमी., समुद्र तट रेखा : 12,429 किमी.

जनसंख्या : 62,348,447 (जुलाई 2010 अनु.); जनसंख्या आयु वर्ग :  0-14 वर्ष 16.7', 15-64 वर्ष 67.1', 65 से अधिक 16.2'; जनसंख्या वृद्घिदर : 0.563' (2010 अनु.),

जन्मदर: 12.34/1000 (2010 अनु.);  मृत्युदर: 9.33/1000 (2010 अनु.); आयु प्रत्याशा: 79.92,  पुरूष : 77.84,  महिला : 82.11 (2010 अनु.); लिंगानुपात : 1.052 पुरूष/महिला, शिशु मृत्युदर : 4.69/1000 शिशु, नगरीकरण : कुल आबादी का 90'.

प्रमुख शहर : लंदन, ग्लासग, बॢमंघम, लिवरपूल, मैनचेस्टर, ब्रैडफोड.

भौगोलिक संरचना

यूनाइटेड किंगडम में ग्रेट ब्रिटेन, उत्तरी आयरलैंड और लगभग 4000 अन्य द्वीप शामिल हैं।

राजनीतिक संरचना

यहां संवैधानिक राजतंत्र प्रणाली है और महारानी राष्ट्राध्यक्ष हैं किन्तु उनका यह पद सांकेतिक मात्र है। ब्रिटिश संसद के दो सदन- हाउस ऑफ लॉडर्स (ऊपरी सदन) व हाउस ऑफ कॉमंस (निम्न सदन) हैं। हाउस ऑफ लॉडर्स में 574 व हाउस ऑफ कॉमंस में 651 सदस्य होते हैं। संसद का शासनकाल 5 वर्ष का होता है। हाउस ऑफ लॉडर्स की अधिकांश शक्ति 1911 में छीन ली गई थी।  सम्राट की कार्यकारी शक्ति कैबिनेट में हैं जिसका मुखिया प्रधानमंत्री होता है।

इंग्लैण्ड का एकीकरण 10वीं शताब्दी में हुआ था। 1284 में इंग्लैण्ड व वेल्स का संघ बन गया था। 1707 के एक्ट ऑफ यूनियन के द्वारा इंग्लैण्ड व स्कॉटलैंड ने मिलकर ग्रेट ब्रिटेन की घोषणा की गई। 1801 में ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड ने मिलकर संघ बनाया। 1921 में एंग्लो-आयरिश संधि के द्वारा आयरलैंड का विभाजन हो गया। उत्तरी आयरलैण्ड की छह उत्तरी आयरिंग काउंटियों ने उत्तरी आयरलैण्ड के रूप में यूनाइटेड किंगडम में रहने का फैसला किया। 1927 में देश का वर्तमान नाम यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैण्ड स्वीकार किया गया।

इतिहास

प्रागैतिहासिक काल में ब्रिटेन के आरंभिक निवासियों की बनाई हुई संरचना 'स्टोनहेंज' आज भी मौजूद हैं। इसके पश्चात् सेल्टिक लोगों ने इसे अपना निवास स्थल बनाया। पहली शताब्दी ई.पू. में रोमन आक्रमण की वजह से पहली बार ब्रिटेन का महाद्वीपीय यूरोप से प्रथम बार सम्पर्क स्थापित हुआ। ब्रिटेन में सात बड़े ऐंग्लो-सैक्सन साम्राज्यों की स्थापना हुई और यहाँ के मूल निवासी वेल्स व स्कॉटलैण्ड में जा कर बस गए। 10वीं शताब्दी में वेसेक्स के राजा के नेतृत्व में देश का पूर्ण एकीकरण हो गया।

हेनरी द्वितीय (1154-1189ई.) के शासनकाल के दौरान सामंतों की शक्तियों का ह्वास हुआ और राजतंत्र मजबूत हुआ। लेकिन 1215 ई. में सम्राट जॉन (1199-1216ई.) को मजबूरन मैग्ना कार्टा पर हस्ताक्षर करने पड़े। मैग्नाकार्टा ने जनता को व्यापक अधिकार प्रदान किए। 13वीं व 14वीं शताब्दियों के दौरान संसद के नए सदन 'हाउस ऑफ कॉमंसÓ की स्थापना की गई जिसे करारोपण के अधिकार दिए गए। एडवर्ड तृतीय द्वारा फ्रांस की गद्दी पर अधिकार जताने की वजह से इंग्लैण्ड-फ्रांस के मध्य 100 वर्षीय युद्ध (1338-1453) हुआ जिससे ब्रिटेन को भारी नुकसान हुआ।

सम्राट हेनरी अष्टïम (1509-1547 ई.) के शासनकाल में इंग्लैण्ड के चर्च ने रोमन कैथोलिक चर्च से अपने को स्वतंत्र घोषित कर दिया। ऐलिजाबेथ प्रथम (1558-1603) ने इंग्लैण्ड के चर्च की स्थापना की। एलिजाबेथ के शासनकाल के दौरान इंग्लैण्ड वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा। 1642 में स्टुअर्ट सम्राट चाल्र्स प्रथम और संसद के मध्य गृहयुद्ध शुरु हो गया। चाल्र्स को युद्ध में पराजय मिली और उसे मृत्युदंड दिया गया। इसके बाद राजशाही की समाप्ति हो गई और लॉर्ड प्रोटेक्टर ऑलीवर क्रॉमवेल के नेतृत्व में सरकार की स्थापना हुई। क्रॉमवेल की मृत्यु के पश्चात सरकार का पतन हो गया और 1660 में सम्राट चाल्र्स द्वितीय का राज्यारोहण हो गया। जेम्स द्वितीय (1685-1688) को क्रांति के द्वारा गद्दी से हटा दिया गया और संसद की श्रेष्ठता स्थापित हुई। 1707 में एक्ट ऑफ यूनियन के द्वारा इंग्लैण्ड में स्कॉटलैण्ड का विलय हो गया। 1775-1781 के दौरान ब्रिटिश महत्वकांक्षाओं को अमेरिका में जबर्दस्त झटका लगा और अमेरिका ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्र हो गया। फ्रांस में नेपोलियन के शासनकाल में ब्रिटेन का फ्रांस से टकराव हुआ और 1815 में नेपोलियन की वाटरलू के युद्ध में पराजय से इसका अंत।
विक्टोरिया युग (1887-1901) में ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ क्रीमिया युद्ध और हॉलैण्ड के खिलाफ बोअर युद्ध (1899-1902) लड़ा। प्रथम विश्वयुद्ध में ब्रिटेन ने मित्र राष्ट्रों का गठबंधन बनाकर युद्ध का नेतृत्व किया।

1 सितम्बर, 1939 को पोलैण्ड पर जर्मनी के आक्रमण के साथ ही द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत हो गई। 1940 में मित्र राष्ट्रों को जर्मनी के हाथों कई मोर्चों पर मुँह की खानी पड़ी। इसके फलस्वरूप, प्रधानमंत्री नेविल चेम्बरलिन को इस्तीफा देना पड़ा और कंजरवेटिव विंस्टन चॢचल के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ। चॢचल ने द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटेन का शानदार तरीके से नेतृत्व किया। विश्वयुद्ध की समाप्ति के बाद सम्पन्न आम चुनाव में चॢचल को करारी शिकस्त मिली और ब्रिटेन की औपनिवेशिक शक्ति का पराभव होना शुरू हो गया।
3 मई, 1979 को मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में कंजरवेटिव सरकार का गठन हुआ। थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।

मई 1997 में टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने। ब्लेयर के संवैधानिक सुधारों के तहत वेल्स और स्कॉटलैण्ड में अलग संसदों की स्थापना की गई। जुलाई 1997 में ब्रिटेन ने चीन को हाँगकाँग सौंप दिया। 1998 में 'गुड फ्राइडे' समझौते के तहत ब्लेयर ने उत्तरी आयरलैण्ड में कैथोलिक व प्रोटेस्टेंट समुदायों के मध्य शांति स्थापित करने का प्रयास किया। 11 सितम्बर 2001 को अमेरिका पर आतंकवादी हमले के बाद टोनी ब्लेयर अमेरिका के सबसे बड़े दोस्त के रूप में उभरकर सामने आए। अफगानिस्तान के खिलाफ हमले में अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन का ब्रिटेन ने बखूबी साथ दिया। इसी तरह से इराक पर अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन का भी ब्रिटेन ने साथ दिया। देश में भारी विरोध के बावजूद भी टोनी ब्लेयर ने इराक पर हमले के लिए 45,000 ब्रिटिश सैनिक भेजे।

5 मई, 2005 को सम्पन्न आम चुनाव में ब्लेयर तीसरी बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुने गए। हालांकि लेबर पार्टी का जीत प्रतिशत पूर्व चुनावों से काफी ज्यादा घट गया। 7 जुलाई 2005 को लंदन में आतंकवादियों ने जबर्दस्त हमला किया। सबवे रेलवे स्टेशन व बस में किए गए हमले में 50 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई।
जनवरी 2009 में द बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दरों में कटौती की। बैंक के 315 साल के इतिहास में पहली बार ब्याज दरें इतनी कम हुईं।

आर्थिक

युनाइटेड किंगडम विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था एवं क्रय शक्ति के हिसाब से सातवां बड़ा देश है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य इस देश को विश्व का पहला औद्योगिक देश भी कहा जाता है।

आॢथक आंकड़े

सकल घरेलू उत्पाद (क्रयशक्ति): 2.128 खरब डॉलर (2009 अनु.), सकल घरेलू उत्पादन (आधिकारिक विनिमय दर पर) : 2.184 खरब डॉलर, जीडीपी (वास्तविक वृद्घिदर) : -4.9' (2009 अनु.), सकल घरेलू उत्पाद (प्रति व्यक्ति क्रयशक्ति) : 34.800 यूएस डॉलर, क्षेत्रवार सकल घरेलू उत्पाद: एग्रीकल्चर 1.2',    इंडस्ट्री 23.8', सर्विस 75'(2009 अनु.), श्रमशक्ति: 3.136 करोड़, क्षेत्रवार श्रमशक्ति: कृषि : 1.4', उद्योग : 18.2', सेवा क्षेत्र : 80.4' (2006 अनु.), बेरोजगारी दर :  7.6' (2009 अनु.), गरीबी की रेखा के नीचे जनसंख्या : 14' (2006 अनु.), बजट :  880.8 अरब डॉलर, खर्च : 1.129 खरब डॉलर, सार्वजनिक ऋण : जीडीपी का 68.1' (2008 अनु.), मुद्रास्फीति (उपभोक्ता मूल्य पर) : 2.2' (2009 अनु.), कृषि: दालें, तिलहन, आलू, सब्जियाँ; मवेशी, भेड़, पोल्ट्री, मत्स्य पालन, उद्योग: मशीन टूल्स, विद्युत उपकरण, ऑटोमेशन उपकरण, रेलरोड उपकरण, जहाज निर्माण, एयरक्राफ्ट, मोटर वाहन व कलपुर्जे, इलेक्ट्रॉनिक व संचार उपकरण, धातु, रसायन, कोयला, पेट्रोलियम, कागज व कागज उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल, कपड़े, अन्य उपभोक्ता वस्तुएं; प्राकृतिक संसाधन: कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, टिन, लाइमस्टोन, लौह अयस्क, नमक, मिट्टी, चाक, जिप्सम, लेड, सिलिका; औद्योगिक उत्पादन वृद्घिदर : -9.8' (2009 अनु.), विद्युत उत्पादन : 368.6 अरब किलो वाट प्रति घंटा (2007 अनु.), कच्चा तेल उत्पादन : 15.02 लाख बीबीएल/दिन (2009 अनु.), प्राकृतिक गैस उत्पादन : 58.56 अरब घन मीटर (2009 अनु.),  निर्यात: 357.3 अरब डॉलर (2009 अनु.); निर्यात सामग्री : ईंधन, रसायन, बेवरेज़ेज, तम्बाकू; प्रमुख साझेदार : संयुक्त राज्य अमेरिका 14.71', जर्मनी 11.06', फ्रांस 8', नीदरलैंड 7.79', आयरलैंड 6.89', बेल्जियम 4.65', स्पेन 4'. (2009 अनु.).
आयात: 468 अरब डॉलर (2009 अनु.); आयात सामग्री :  मशीनरी, ईंधन; प्रमुख साझेदार: जर्मनी 12.87', संयुक्त राज्य अमेरिका 9.74', चीन 8.88', नीदरलैंड 6.94', फ्रांस 6.64, बेल्जियम 4.86', नार्वे 4.84', आयरलैंड 4.01', इटली 3.99' (2009)।
संचार: टेलीफोन: लैंडलाइन 3.32 करोड़ (2008); मोबाइल सेल्युलर: 7.5 करोड़ (2008); रेडियो ब्रॉडकास्ट स्टेशन: एएम 219; एफ एम 431; शॉर्टवेव 3 (1998); रेडियो: 84.5 मिलियन (1997); टेलीविजन ब्रॉडकास्ट स्टेशन: 228 (1995); टेलीविजन: 30.5 मिलियन (1997); इंटरनेट प्रयोगकर्ता: 4.8 करोड़ (2008);
परिवहन: रेलवे : कुल 16,567 किमी; राजमार्ग: कुल 398,366 किमी.; जलमार्ग: 3,200 किमी; बंदरगाह: अबेरडीन, बेलफास्ट, ब्रिस्टल, काॢडफ, डॉवर, फालमाउथ, फेलिक्सस्टोव, ग्लासगो, ग्रेन्गामाउथ, हल, लीथ, लीवरपूल, लंदन, मैनचेस्टर, पीटरहैड, प्लाइमाउथ, पोटर्ससाउथ, स्काया फ्लो, साउथैम्पटन, टीज़पोर्ट, टाइन; हवाई अड्डे : 510 (2008); मर्चेंट नेबी : कुल 518 जहाज।
धर्म: यूनाइटेड किंगडम एक ईसाई बहुसंख्यक देश है। यहां के तकरीबन 71.6' लोग इस धर्म में पूरी आस्था रखते हैं। इनके अलावा यहां पर इस्लाम 2.7', हिन्दू 1' सहित कई अन्य धर्मों को मानने वाले भी रहते हैं।
जातीय समूह: वहां तकरीबन 85.67' श्वेत ब्रिटिश, 5.27 अन्य देशों के श्वेत नागरिक, 1.8' भारतीय, 1.3' पाकिस्तानी, 1.2' आयरिश मूल के लोग, 1.2' मिश्रित समूह एवं 0.8' अफ्रीकन मूल के निवासी भी रहते हैं।
भाषाएं: यूनाइटेड किंगडम में लगभग सारा काम अंग्रेजी भाषा में ही किया जाता है। अंग्रेजी के साथ-साथ वेल्स, स्कॉट गेलिक आदि कुछ अन्य भाषाएं भी बोली जाती हैं।
खेल: क्रिकेट, फुटबाल, रग्बी, बाक्सिंग, टेनिस और गोल्फ यूनाइटेड किंगडम के प्रमुख खेल हैं। क्रिकेट कभी वहां सर्वाधिक लोकप्रिय खेल था लेकिन सन 2006 में किए गए एक सर्वे से यह बात सामने आ गई है कि अब फुटबाल वहां के नागरिकों की पहली पसंद बन चुका है।
शिक्षा: अंतर्राष्ट्रीय स्तर की उच्च शिक्षा के कारण यह देश हमेशा विदेशी छात्रों को आकर्षित करता रहा है। यहां की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सन 2008 विश्व यूनिवर्सिटी रैंकिंग में यहां की यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज, यूनिवर्सिटी ऑफ आक्सफोर्ट, इंपीरियल कॉलेज लंदन और यूनिवर्सिटी कालेज लंदन को शुरू के 10 में जगह दी गई थी। वहां के 99' लोग साक्षर हैं।

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News