Asian Games 2026 Cricket:एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का रोमांच अब नॉकआउट स्टेज में पहुंच गया है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत सीधे क्वार्टर फाइनल से करेगा और मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। ग्रुप A के आखिरी मुकाबले में बारिश ने खेल बिगाड़ दिया, जिसके बाद नेपाल ग्रुप में टॉप पर और अफगानिस्तान दूसरे स्थान पर रहा। इसी रिजल्ट के साथ भारत के क्वार्टर फाइनल मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। चलिए डीटेल में देखते है पूरा शेड्यूल।
28 सितंबर को अफगानिस्तान से मुकाबला
श्रेयर अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम 28 सितंबर, सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलेगी। मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा, जहां मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।
चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले तय
एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में क्वार्टर फाइनल के चारों मुकाबले तय हो चुके हैं। पाकिस्तान की टीम हांगकांग से भिड़ेगी, जबकि भारत के सामने अफगानिस्तान की टीम होगी।
क्या है क्वार्टर फाइनल शेड्यूल:
-पाकिस्तान vs हांगकांग - 28 सितंबर, सुबह 5:30 बजे
-भारत vs अफगानिस्तान - 28 सितंबर, सुबह 10:30 बजे
-श्रीलंका vs नेपाल - 29 सितंबर, सुबह 5:30 बजे
-बांग्लादेश vs मलेशिया - 29 सितंबर, सुबह 10:30 बजे
सेमीफाइनल मुकाबले 1 अक्टूबर को होंगे। इसके बाद 3 अक्टूबर को कांस्य और गोल्ड मेडल के मुकाबले खेले जाएंगे।
पिछली बार भारत ने जीता था गोल्ड
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने उतरी है। 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता था। उस समय टीम की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ ने की थी और फाइनल बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया था। भारत को बेहतर सीडिंग के आधार पर विजेता घोषित किया गया था।
IND vs WI 1st ODI: प्लेइंग XI में किसे मिलेगा मौका, कोहली इस वनडे रिकार्ड से सिर्फ 59 रन दूर, इस ऐप पर देखें मैच
स्टार खिलाड़ियों से सजी है टीम इंडिया
श्रेयर अय्यर के नेतृत्व वाली टीम में जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है।
भारत की पूरी स्क्वाड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।
