Virat Kohli New Record: ‘विराट’ पारी के साथ कोहली ने तोड़ा सचिन का यह रिकॉर्ड, खास क्लब में हुए शामिल

Virat Kohli 15000 ODI Runs: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में सबसे तेज 15 हजार वनडे रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए है। कोहली ने महज 315 वनडे मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है। 

Sep 28, 2026, 11:04 IST
कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकार्ड
कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकार्ड

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने शानदार वनडे करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे पहले वनडे में कोहली ने 15,000 वनडे रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह पुरुष क्रिकेट के इतिहास में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ सचिन तेंदुलकर के नाम थी। चलिए उनके द्वारा बनाए गए नए रिकार्ड पर नजर डालते है। 

विराट 15 हजार के पार   

मैच से पहले विराट कोहली को 15,000 वनडे रन पूरे करने के लिए 59 रनों की जरूरत थी। भारत की रन चेज के दौरान उन्होंने यह आंकड़ा आसानी से पार कर लिया। कोहली ने अब तक 315 वनडे मैचों में 15,080 रन बनाए हैं। वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

इसके साथ ही विराट सबसे तेज 15 हजार वनडे रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने महज 315 वनडे मैचों में यह उपलब्धि हासिल कर ली है। 

कोहली ने जड़ा वनडे करियर का 55वां शतक

इसके साथ ही विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 55वां शतक  भी जड़ दिया है। कोहली ने 88 गेंदों में नाबाद 139 रनों की मैराथन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 9 छक्के भी जड़े।  

सचिन तेंदुलकर के साथ खास क्लब में शामिल

15,000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर के साथ शामिल हो गए हैं। तेंदुलकर 463 वनडे मैचों में 18,426 रन के साथ इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि, कोहली ने 15 हजार रन का आंकड़ा तेंदुलकर से कम मैचों में हासिल किया है।

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी 
देश 
मैच 
रन 
सचिन तेंदुलकर 
भारत 
463
18,426
विराट कोहली
भारत 
315
15,080
कुमार संगकारा 
श्रीलंका
404
14,234
रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया
375
13,704
सनथ जयसूर्या 
श्रीलंका
445
13,430
महेला जयवर्धने
श्रीलंका
448
12,650

रोहित शर्मा 
भारत
289
11,927
इंजमाम-उल-हक
पाकिस्तान
378
11,739
जैक्स कैलिस
दक्षिण अफ्रीका
328
11,579
सौरव गांगुली
भारत 
311
11,363

विश्व कप में भी विराट का शानदार रिकॉर्ड

विराट कोहली चार आईसीसी मेंस वनडे विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने 2011 में भारत के साथ विश्व कप का टाइटल भी जीता था।

साल 2023 का विश्व कप उनके करियर के सबसे यादगार टूर्नामेंट में शामिल रहा। उन्होंने वहां 765 रन बनाए और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और छह हाफ-सेन्चरी लगाए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में कोहली ने वनडे करियर का 50वां शतक लगाया था और वनडे क्रिकेट में 50 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

विश्व कप में भी आंकड़े हैं शानदार

विराट कोहली ने वनडे विश्व कप में 37 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 1,795 रन हैं। विश्व कप में उनका बल्लेबाजी औसत 59.83 का रहा है। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और 12 हाफ-सेन्चरी लगाए हैं।

2027 विश्व कप पर विराट की नजर

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली का पूरा फोकस अब वनडे क्रिकेट पर है। वह 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।

Asian Games 2026: क्वार्टर फाइनल में इस टीम से है भारत का मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल और इंडियन स्क्वाड

 
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates