पूर्वांचल की जीवनरेखा कहलाती है यह नदी, जानें नाम

Last Updated: Sep 28, 2026, 12:11 IST

पूर्वांचल में बहुत-सी नदियों का प्रवाह होता है। ये नदियां कृषि के साथ-साथ पीने के पानी से लेकर विभिन्न परियोजनाओं में उपयोगी हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि पूर्वांचल की जीवनरेखा किस नदी को कहा जाता है? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

नदी
नदी

पूर्वांचल सांस्कृतिक, सामाजिक और रणनीतिक रूप से बहुत ही महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में गिना जाता है। यहां का समृद्ध इतिहास और भौगोलिक विशेषता इसे भारत के अन्य क्षेत्रों से अलग बनाती है। इस कड़ी में यहां कई प्रमुख नदियों का प्रवाह होता है, जो कि न सिर्फ पीने के पानी के लिए उपयोगी हैं, बल्कि कृषि और अन्य परियोजनाओं में भी इनका अधिक महत्त्व है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि किस नदी को पूर्वांचल की जीवनरेखा कहा जाता है? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

किस नदी को कहा जाता है पूर्वांचल की जीवनरेखा 

सरयू नदी और इसका मुख्य तंत्र, जिसमें गंगा और घाघरा शामिल हैं, को पूर्वांचल यानि पूर्वी उत्तर प्रदेश की जीवनरेखा माना जाता है। हालांकि, भौगोलिक और सांस्कृतिक लिहाज से पूर्वांचल में बहने वाली सरयू और गंगा नदी को इस क्षेत्र का आर्थिक, सामाजिक और कृषि का आधार भी है।

क्यों कहा जाता है जीवनरेखा

अब सवाल है कि सरयू नदी पूर्वांचल की जीवनरेखा क्यों है? पूर्वांचल मुख्य रूप से एक कृषि-प्रधान क्षेत्र है। सरयू, घाघरा और गंगा नदियां इस पूरी भूमि को अधिक उपजाऊ बनाती हैं। इन नदियों से निकलने वाली नहरें लाखों किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाती हैं, जिससे धान, गेहूं, गन्ना और हरी सब्जियों की बंपर पैदावार होती है।

पीने के पानी की कमी करती हैं दूर 

गोरखपुर, अयोध्या, बस्ती, देवरिया, बलिया और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति का मुख्य स्रोत यही नदियां हैं। भूजल स्तर को बनाए रखने में भी इन नदियों की अहम भूमिका है।

नदी का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्त्व

पूर्वांचल की जीवनशैली और संस्कृति नदियों से गहराई से जुड़ी है। अयोध्या में सरयू का धार्मिक महत्त्व अधिक है। पर्वों और मेलों पर लाखों श्रद्धालु इन नदियों के तटों पर जुटते हैं, जिससे स्थानीय पर्यटन और व्यापार को बड़ा बढ़ावा मिलता है।

मत्स्य पालन और आजीविका

ग्रामीण इलाकों में हजारों परिवार अपनी आजीविका के लिए नदी पर आधारित संसाधनों जैसेः मत्स्य पालन, नाव संचालन और कछार की खेती पर निर्भर हैं।यह नदी तंत्र स्थानीय पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखता है। कई जलीय जीव, पक्षी और जड़ी-बूटियां इन नदियों के कछारी इलाकों में पाई जाती हैं।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 28, 2026, 12:11 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News