This is an archived article last updated on Apr 30, 2024. The information may be outdated.

[List Out]JAC 12th Toppers 2024: झारखंड बोर्ड इंटर में साइंस से स्नेहा ने मारी बाजी , यहां देखें सभी स्ट्रीम की पूरी लिस्ट

Last Updated: Apr 30, 2024, 12:54 IST

JAC 12th Toppers 2024: झारखंड अकादमिक काउंसिल की ओर से 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी  हो गया है। ऐसे में जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। वहीं, इस लेख के माध्यम इस हम 12वीं के बोर्ड टॉपर की लिस्ट देखेंगे। इस बार साइंस में पास प्रतिशत में सबसे कम रहा है, वहीं आर्ट्स के छात्रों ने परचम लहराया है। 

झारखंड बोर्ड टॉपर्स लिस्ट 2024
झारखंड बोर्ड टॉपर्स लिस्ट 2024

JAC 12th Toppers 2024:  झारखंड अकादमिक काउंसिल की ओर से 12वीं बोर्ड की परीक्षा के बाद सभी कॉपियों का मूल्यांकन के बाद  अब बोर्ड की ओर से परिणाम जारी हो गया है। इस बार JAC बोर्ड का परिणाम 30 अप्रैल को जारी किया गया है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट  jac.jharkhand.gov.in jacresults.com पर पहुंच JAC 12th परिणाम देख सकते हैं।

Click here to Check JAC 12th Science Result 2024 - Declared

Click here to Check JAC 12th Arts Result 2024 - Declared

Click here to Check JAC 12th Commerce Result 2024 - Declared

इस बार आर्ट्स में 93.16 पर्सेंट, कॉमर्स में 90.60 पर्सेंट व साइंस में 72.7 पर्सेंट छात्र पास हुए हैं। इंटरमीडिएट व्यावसायिक में 89.22 पर्सेंट छात्र पास हुए हैं।  यह पहली बार है, जब इंटरमीडिएट तीनों स्ट्रीम का एक साथ रिजल्ट जारी हुआ है। आपको यह भी बता दें कि बीते वर्ष आर्ट्स में 95.97 फीसदी छात्र पास हुए थे, ऐसे में बीते वर्ष के मुकाबले इस बार आर्ट्स में पास छात्र का प्रतिशत थोड़ा कम रहा है। 

इस बार आर्ट्स में 2 लाख 24 हजार 502 छात्र थे, जिसमें से 2 लाख 6 हजार बच्चों ने परीक्षा पास की है। वहीं, साइंस में 94,433 छात्रों में से 68,203 छात्रों ने परीक्षा पास की है। साथ ही कॉमर्स में 25907 छात्रों में से 23235 बच्चों ने परीक्षा पास की है। 

ऐसे में हम इस लेख के माध्यम से इस वर्ष की टॉपर लिस्ट की साथ बीते वर्षों में झारखंडे के 12वीं बोर्ड की टॉपर लिस्ट भी देखेंगे।

 

JAC 12th Science Toppers 2024 : जैक झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस में ये रहे अव्वल

जैक 12वीं साइंस में उर्सुलाईन कॉन्वेंट की स्नेहा ने 98.02 फीसदी अंकों के साथ अव्वल रहे हैं।  वहीं, दूसरे स्थान पर रीतिका कुमारी रही हैं, जिन्होंने इंटर साइंस कॉलेज हजारीबाग से  96.4% अंक हासिल किए हैं। , तीसरे स्थान की बात करें, तो 
 पंकज साहू बैजनाथ जलन कॉलेज सिसई से 96% अंक हासिल किए हैं।

  • रैंक 1-स्नेहा
  • रैंक-2-रीतिका कुमारी
  • रैंक 3-पंकज साहू

JAC 12th Commerce Toppers: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स में ये रहे अव्वल

जैक 12वीं कॉमर्स में इस बार पहले स्थान पर प्रतीभा साहा रही हैं, जिन्होंने 474 अंक हासिल किए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर रिया कुमारी रही हैं, जिन्होंने 472 अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान की बात करें, तो जैक12वीं बोर्ड परिणाम में तीसरे पायदान पर  सृष्टि कुमारी रही हैं, जिन्होंने 470 अंक हासिल किए हैं।

  • रैंक 1- प्रतिभा साहा
  • रैंक 2- रिया कुमारी
  • रैंक 3-सृष्टि कुमारी

 

JAC 12th Arts Toppers 2024: आर्ट्स टॉपर्स लिस्ट  

  • रैंक 1-जीनत परवीन 472
  • रैंक 2-बहमनी धन 466
  • रैंक 3-दीपाली कुमारी 458
  • रैंक 4-राहत परवीन 456
  • रैंक 5-खुशनुमा परवीन 455

JAC 12th Toppers List 2024: साल 2024 में इन छात्रों ने लहराया है परचम

बोर्ड परीक्षा 2024 में परचम लहराने वाले टॉपर्स के नाम और उनके पास प्रतिशत यहां देखें।

 

संख्या

छात्रों का नाम

संकाय

प्राप्त अंक/प्रतिशत

1

स्नेहा  साइंस 98.02 पर्सेंट 

2

जीनत परवीन आर्ट्स 472

3

प्रतीभा साहा कॉमर्स 474

 

JAC 12th Toppers 2024:  बीते वर्ष साइंस वर्ग में इन छात्रों ने लहराया था परचम

रैंक

नाम

मार्क्स

1

दिव्या कुमारी

479

2

खुशी कुमारी

476

3

प्रियंका घोष

475

3

पवन कुमार राणा

475

JAC 12th Toppers 2024: साल 2023 में आर्ट्स स्रट्रीम से टॉप करने वाले छात्र

 

      टॉपर्स के नाम

रैंक

मार्क्स

कशीश परवीन

1

479

दीक्षा साहू

2

465

सुधांशु कुमार

3

464

JAC 12th Toppers 2024: साल 2023 में  कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स

नाम 

रैंक

अंक

सृष्टि कुमारी

1

480

महीश परवीन

2

479

रिया कुमारी, प्रियांका कुमारी,रिया केसरी व श्रुति कुमारी

3

475

 

JAC 12th result 2024 roll number किस प्रकार निकलेगी टॉपर्स लिस्ट

आपको बता दें कि 12वीं बोर्ड में अलग-अलग स्ट्रीम से अलग-अलग टॉपर्स लिस्ट निकाली जाती है। ऐसे में साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स विषयों में हमें अलग-अलग टॉपर्स के नाम देखने को मिलेंगे। 

Updated-30 April,2024-10:41 AM

JAC 12th result 2024:  कब से कब हुई थी परीक्षा

झारखंड एकाडमिक काउंसिल की ओर से  12वीं कक्षा के लिए गत 6 से 26 फरवरी के बीच परीक्षा का आयोजन किया गया था। 

Updated- 30 April, 2024-10:21 AM 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 30, 2024, 11:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News