SBI PO: क्या यह एक टारगेट आधारित नौकरी है?
यह सच है की आपको बैंक उत्पादों को बेचना होगा और थोड़ी बहुत क्रॉस-सेलिंग करना होगा। परन्तु अच्छी बात यह है कि अगर आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम नहीं तो भी आपको नौकरी से निकला नहीं जायेगा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) देश में सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक है और अपने बड़े नेटवर्क के सुचारु संचालन को बनाए रखने के लिए, लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और साक्षात्कार के माध्यम से हर साल कार्यालयों में अधिकारियों की करता है। हर साल लाखों उम्मीदवार पद के लिए आवेदन करते हैं क्योंकि यह कई बैंकिंग उम्मीदवारों के लिए एक ड्रीम जॉब है, जो एसबीआई जैसे प्रतिष्ठित संगठन में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन उनमें से बहुत से उम्मीदवार जॉब प्रोफ़ाइल और साथ ही बैंक की वर्क कल्चर के बारे में असमंजस की स्थिति में हैं। आजकल, हम निजी बैंक कर्मचारियों के बारे में अक्सर सुनाते हैं कि उन्हें हर महीने बैंक द्वारा टारगेट दिए जाते है और खराब प्रदर्शन के कारण कई बार उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया जाता है। क्या यह पब्लिक सेक्टर बैंक के लिए भी यही है? हम इस आलेख में यह जानने का प्रयास करेंगे।
जानिए बैंकिंग परीक्षा के पैटर्न में हुए बदलाव एवं इसमें महारत हासिल करने के तरीके
SBI PO के रूप में जिम्मेदारियां
एसबीआई पीओ के रूप में, आप एक कार्यकारी स्थिति में हैं और बैंक की सर्वोत्तम हितों के लिए निर्णय लेने की आपकी जिम्मेदारी बनती है। आइए देखें कि बैंक के एक अधिकारी के रूप में आपकी क्या जिम्मेदारियां हैं:
आपरेशनल प्रबंधन: एक अधिकारी के तौर पर, आप इस बात के लिए उत्तरदायी होते हैं कि बैंक का दैनिक संचालन सुचारु रूप से चल रहा है या नहीं और संचालन में किसी भी समस्या को हल करने की जिम्मेदारी आपकी है। क्लर्क आपकी सहायता करने के लिए होंगे लेकिन उन्हें काम देने का निर्णय आपका होगा।
लोन पोर्टफोलियो में वृद्धि: अपने लोन पोर्टफोलियो से मिलने वाला ब्याज किसी भी बैंक के लिए आय का सबसे बड़ा स्रोत है। एक अधिकारी के रूप में, आपको यह देखना होगा कि बैंक की लोन पोर्टफोलियो बढ़ रही है या नहीं। यह आपकी शाखा को लाभदायक बनाने में मदद करेगा।
CASA डिपाजिट में वृद्धि: इन दिनों, हर बैंक CASA अनुपात में वृद्धि के बारे में ज्यादा चिंतित है क्योंकि ये कम लागत डिपाजिट हैं ।अब, एक अधिकारी के रूप में, विभ्भिन स्कीम्स द्वारा आपको अपने ग्राहकों को लुभाना होगा क्योंकि बाजार में बहुत कम्पटीशन है ।
यदि आप बैंक पीओ परीक्षा में असफ़ल हो रहे है तो इन 6 स्टेप्स को अपनाए !
बैंक के उत्पादों को बेचना: ग्राहकों के सामने बैंकों के उत्पादों के लिए पिच करना आपकी ज़िम्मेदारी है ताकि आप बैंकों के उत्पादों को अपने ग्राहकों को बेच सके।
उत्पादों की क्रॉस-सेलिंग: आजकल, प्रत्येक बैंक एक समय पर बैंकिंग उत्पादों के साथ-साथ बीमा उत्पादों, म्यूचुअल फंड उत्पादों, डीमैट सेवा इत्यादि बेचने की भी कोशिश करता है। यह आपका कर्तव्य है कि अपने ग्राहकों को इन सबसे अवगत कराएं ताकि वे अपने बजट को ध्यान में रखते हुए अपने पैसे का निवेश कर सकें।
बैंक परीक्षा के लिये कैलकुलेशन स्पीड बढ़ाने के 7 प्रभावी तरीके
बेहतर ग्राहक सेवा सुनिश्चित करना: बैंकिंग सेवा उद्योग से संबंधित है और एक अधिकारी की यह देखने की जिम्मेदारी है, कि सभी स्टाफ सदस्य ग्राहकों के लिए समर्पित हैं या नहीं क्योंकि एक असंतुष्ट ग्राहक आज की प्रतियोगिता और सोशल नेटवर्किंग की उम्र में बहुत अधिक नुकसान कर सकता है ।
SBI PO: तो क्या मुझे टारगेट के बारे में सोचने की आवश्यकता है?
प्रश्न का सीधा जवाब यह है कि पहले दिन से, आपको बैंक को दिए गए लक्ष्यों अर्थात टार्गेट्स पर नज़र रखना पड़ता है, क्योंकि अगर आपकी शाखा अच्छी तरह से प्रदर्शन नहीं कर पाती है, तो आपसे अपने रिपोर्टिंग अथॉरिटी द्वारा अर्थात आपकी शाखा प्रबंधक ये जिम्मेदारी ले ली जाएगी। यह सच है की आपको बैंक उत्पादों को बेचना होगा और थोड़ी बहुत क्रॉस-सेलिंग करना होगा। परन्तु अच्छी बात यह है कि अगर आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम नहीं हैं तो भी आपको नौकरी से निकला नहीं जायेगा। लेकिन अगर आप टॉप पर पहुंचना चाहते हैं, तो प्रदर्शन वहां पहुंचने का सबसे आसान तरीका है।
एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर लक्ष्य या बिक्री आधारित लक्ष्य के संदर्भ में निजी क्षेत्र के बैंकों के अधिकारियों की तुलना में कहीं ज्यादा बेहतर हैं। भविष्य में क्या होगा यह कहना मुश्किल है, खासकर जब बैंकिंग के क्षेत्र में भारी परिवर्तन हो रहा है और हर किसी को इन परिवर्तनों के अनुकूल होने को तैयार है । इसलिए, बैंकिंग उम्मीदवारों के लिए रोज़ाना कार्यो के साथ-साथ मार्केटिंग और सेल्स के लिए भी तैयार होना बेहतर होगा ।
SBI PO परीक्षा 2018 की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल
जानिए SBI PO Exam 2018 की तैयारी के लिए आपको कौन सा न्यूज़ पेपर पढना चाहिए
एसबीआई की एक नयी शुरुवात: सभी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.