UP Police PET Exam Date 2026: यूपी पुलिस फिजिकल टेस्ट की तरीख और केंद्रो में बदलाव
UP Police PET Exam Date 2026: यूपी पुलिस फिजिकल टेस्ट के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया गया है। बारिश के कारण जिन केंद्रों पर परीक्षा की तारीखें और परीक्षा केंद्र बदले गए हैं। उम्मीदवार नया शेड्यूल जानने के लिए आगे लेख देख सकते हैं।
UP Police PET Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने फिजिकल टेस्ट के निर्धारित केंद्रो एवं तिथियों के संबंध में नोटिस जारी किया है। आयोग द्वारा वर्षा एवं ग्राउंड पर जल भराव के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षा केंद्र एवं तिथियां पुनर्निर्धारित की गई है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड और बोर्ड के नोटिस को ध्यान से जरूर देखें।
यूपी पुलिस PET परीक्षा में बदलाव
यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) आयोजित की जाती है। PET के दौरान उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाता है। बोर्ड द्वारा परीक्षा कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के बदलाव की सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है।
यदि किसी उम्मीदवार के परीक्षा केंद्र में बदलाव किया गया है, तो उसे नए केंद्र की जानकारी अपने एडमिट कार्ड में मिल सकती है। इसलिए उम्मीदवार पुराने परीक्षा कार्यक्रम के बजाय बोर्ड द्वारा जारी नवीनतम सूचना को ही मान्य मानें।
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025 के अन्तर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आयोजन के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वर्षा एवं ग्राउण्ड पर जल भराव के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षा केन्द्र एवं उनकी तिथियां… pic.twitter.com/uRT6CDTKYn
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) October 1, 2026
किन परीक्षा केंद्रों में हुआ बदलाव
- लखनऊ के स्थित शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के साथ PAC रायबरेली, झांसी, अलीगढ़ और प्रयागराज वाहिनी में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा तय शेड्यूल के अनुसार 1 अक्टूबर से की जाएगी।
- मुरादाबाद, गाजियाबाद, बरेली और मिर्जापुर की PAC वाहिनियों में 1 अक्टूबर को होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 8 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
- बरेली के परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है। पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा बरेली PAC में होनी थी, लेकिन अब परीक्षा बरेली पुलिस लाइन में आयोजित की जाएगी।
- 37वीं वाहिनी PAC कानपुर और 12वीं वाहिनी PAC फतेहपुर के परीक्षा केंद्र भी बदल दिए गए हैं।
PET परीक्षा की नई तारीख कैसे चेक करें?
उम्मीदवार अपनी परीक्षा की नई तारीख और केंद्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट पर संबंधित भर्ती के नोटिस या एडमिट कार्ड लिंक को खोलें। इसके बाद मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि या अन्य लॉगिन विवरण दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का परीक्षा दिवस, रिपोर्टिंग टाइम, PET केंद्र, परीक्षा संबंधी निर्देश और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जा सकती है। उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना चाहिए।
उम्मीदवार रखें इन बातों का ध्यान
UP Police PET में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपनी शारीरिक तैयारी जारी रखनी चाहिए। साथ ही एडमिट कार्ड की एक स्पष्ट प्रति सुरक्षित रखें और परीक्षा केंद्र से संबंधित किसी भी बदलाव के लिए केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.