This is an archived article last updated on Aug 5, 2025. The information may be outdated.

IND vs ENG Series Records: किसने बनाये सर्वाधिक रन, किसने जड़े सर्वाधिक शतक, और किसके नाम सर्वाधिक विकेट? देखें

Last Updated: Aug 5, 2025, 11:52 IST

IND vs ENG टेस्ट सीरीज़ 2025 में शुभमन गिल ने 754 रन बनाकर सबसे अधिक रन और 4 शतक जड़कर सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गेंदबाज़ी में मोहम्मद सिराज सबसे आगे रहे, जिन्होंने 5 मैचों में 23 विकेट चटकाए। यह सीरीज़ 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई, लेकिन कई व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स बने।

भारत की ओर से पहली बार कप्तानी कर रहे शुभमन गिल ने सीरीज़ में बल्ले से धमाल मचा दिया और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ बने।
भारत की ओर से पहली बार कप्तानी कर रहे शुभमन गिल ने सीरीज़ में बल्ले से धमाल मचा दिया और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ बने।

England vs India Test series Records 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच 2025 की टेस्ट सीरीज़ एक बार फिर यह साबित करने में सफल रही कि यह क्रिकेट की सबसे रोमांचक और प्रतिस्पर्धी प्रतिद्वंद्वियों में से एक है। पांच मैचों की इस ऐतिहासिक श्रृंखला में दर्शकों ने इंग्लिश पिचों पर शानदार बल्लेबाज़ी, तेज़ गेंदबाज़ों की आग उगलती स्पेल्स और दोनों टीमों की जबरदस्त वापसी देखी। सीरीज़ 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई, लेकिन हर मैच में जिस तरह का ड्रामा और उत्साह देखने को मिला। यहां हम सीरीज में शानदार बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों के बारें में चर्चा करने जा रहे है. 

Ind vs Eng Test Series 2025: आखिरी विकेट लेते ही Mohammed Siraj ने अपने नाम किया यह बड़ा रिकॉर्ड, टूटे ये भी रिकॉर्ड

भारत की ओर से पहली बार कप्तानी कर रहे शुभमन गिल (Shubman Gill) ने सीरीज़ में बल्ले से धमाल मचा दिया और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ बने। उन्होंने 5 मैचों में 4 शानदार शतक जड़ते हुए कुल 754 रन बनाए, जिसमें से 430 रन अकेले दूसरे टेस्ट (एजबेस्टन) में आए, जिसे भारत ने 336 रन से जीता।

IND vs ENG Series Records Most Centuries किसने जड़े सर्वाधिक शतक: 

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ 2025 में शुभमन गिल ने सर्वाधिक शतक जड़े। कप्तान के रूप में पहली ही सीरीज़ में उन्होंने 5 टेस्ट में 4 शानदार शतक लगाए और कुल 754 रन बनाए। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 269 रन रही, जो एजबेस्टन टेस्ट में भारत की जीत का आधार बनी।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ 2025: सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़:

बल्लेबाज़

मैच

रन

औसत

सर्वोच्च स्कोर

100/50

शुभमन गिल (IND)

5

754

75.40

269

4/0

जो रूट (ENG)

5

537

67.12

150

3/1

केएल राहुल (IND)

5

532

53.20

137

2/2

रवींद्र जडेजा (IND)

5

516

86.00

107*

1/5

हैरी ब्रूक (ENG)

5

481

53.44

158

2/2

Shubman Gill शुभमन गिल की नेतृत्व क्षमता और बल्लेबाज़ी में निरंतरता ने भारत को कई मौकों पर मज़बूती दी, गिल ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक रन बनाये.  

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ 2025: सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़:

मोहम्मद सिराज ने इस सीरीज़ में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 23 विकेट झटके और एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने।

गेंदबाज़

मैच

विकेट

औसत

स्ट्राइक रेट

बेस्ट

मोहम्मद सिराज (IND)

5

23

32.43

48.39

6/70

जॉश टंग (ENG)

3

19

29.05

40.10

5/125

बेन स्टोक्स (ENG)

4

17

25.23

49.41

5/72

जसप्रीत बुमराह (IND)

3

14

26.00

51.28

5/74

प्रसिद्ध कृष्णा (IND)

3

14

37.07

45.00

4/62

इस पूरी सीरीज़ में जहाँ भारत के युवा कप्तान और गेंदबाज़ों ने दमखम दिखाया, वहीं इंग्लैंड के अनुभवी और युवा खिलाड़ियों ने भी ज़ोरदार टक्कर दी। यह 2-2 की बराबरी भले हो, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह किसी जीत से कम नहीं रही।

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 5, 2025, 11:52 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News