This is an archived article last updated on Dec 2, 2024. The information may be outdated.

List of ICC Chairman: सबसे युवा चेयरमैन जय शाह ने ग्रहण किया पदभार, अब तक के ICC प्रमुखों की लिस्ट यहां देखें

Last Updated: Dec 2, 2024, 11:33 IST

List of ICC Chairman: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नए चेयरमैन के रूप में निर्विरोध चुना गया है. उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. जय शाह का क्रिकेट प्रशासन में सफ़र बेहद प्रेरणादायक रहा है. उन्होंने साल 2009 में क्रिकेट प्रशासन में काम करना शुरू किया, और सेंट्रल बोर्ड ऑफ क्रिकेट, अहमदाबाद (CBCA) और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के साथ एक कार्यकारी के रूप में कार्य किया. अब तक के ICC अध्यक्षों में लॉर्ड कॉलिन कॉउड्रे (1989-1993), सर क्लाइड वॉलकॉट (1993-1997), जगमोहन डालमिया (1997-2000), मैल्कम ग्रे (2000-2003) जैसे नाम शामिल है.

List of ICC Chairman: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नए चेयरमैन के रूप में निर्विरोध चुना गया है
List of ICC Chairman: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नए चेयरमैन के रूप में निर्विरोध चुना गया है

List of ICC Chairman: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नए चेयरमैन के रूप में निर्विरोध चुना गया है. 35 साल की उम्र में, शाह इस पद को संभालने वाले सबसे युवा व्यक्ति बन गए हैं. उन्होंने ग्रेग बार्कले का स्थान लिया है, जिन्होंने तीसरी बार इस पद के लिए नहीं लड़ने का निर्णय लिया था.     

अपने नए पद पर, जय शाह ICC के वैश्विक विस्तार के मिशन का नेतृत्व करेंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि क्रिकेट अंतर्राष्ट्रीय खेलों में अग्रणी बना रहे. वह बोर्ड, सदस्य देशों और हितधारकों के साथ मिलकर क्रिकेट को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की कोशिश करेंगे. 

कैसा रहा जय शाह का सफ़र:

जय शाह का क्रिकेट प्रशासन में सफ़र बेहद प्रेरणादायक रहा है. उन्होंने साल 2009 में क्रिकेट प्रशासन में काम करना शुरू किया, और सेंट्रल बोर्ड ऑफ क्रिकेट, अहमदाबाद (CBCA) और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के साथ एक कार्यकारी के रूप में कार्य किया. साल 2013 में, वह GCA के संयुक्त सचिव बने और गुजरात में जमीनी स्तर पर क्रिकेट को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वह अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पुनर्गठन और निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. 

उनकी नियुक्ति पर बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा कि “मैं इस अवसर पर जय शाह को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति पर बधाई देता हूं. वह बीसीसीआई के मानद सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष के रूप में एक मजबूत स्तंभ रहे हैं. 

कौन से भारतीय बन चुके है ICC के चेयरपर्सन:

जगमोहन डालमिया 1997 से 2000 तक ICC अध्यक्ष के रूप में कार्य करने वाले पहले भारतीय थे. उनके बाद, शरद पवार 2010 से 2012 तक इस पद पर रहे. साल 2016 में, ICC ने अध्यक्ष पद को समाप्त कर दिया और चेयरपर्सन की भूमिका शुरू की. 

भारतीय आईसीसी अध्यक्ष की सूची आप यहां देख सकते है- 

चेयरमैन का नाम

कार्यकाल

जगमोहन डालमिया

1997 – 2000

शरद पवार

2010 – 2012

एन. श्रीनिवासन

2014 – 2015

शशांक मनोहर

2015 – 2020

जय शाह

2024*

अब तक के ICC अध्यक्ष की पूरी लिस्ट यहां देखें:

अब तक के ICC अध्यक्षों में लॉर्ड कॉलिन कॉउड्रे (1989-1993), सर क्लाइड वॉलकॉट (1993-1997), जगमोहन डालमिया (1997-2000), मैल्कम ग्रे (2000-2003) जैसे नाम शामिल है, अब ICC को जय शाह के रूप में एक युवा अध्यक्ष मिल गया है-  

पद

नाम

कार्यकाल

ICC अध्यक्ष

लॉर्ड कॉलिन कॉउड्रे

1989 - 1993

सर क्लाइड वॉलकॉट

1993 - 1997

जगमोहन डालमिया

1997 - 2000

मैल्कम ग्रे

2000 - 2003

एहसान मनी

2003 - 2006

पर्सी सॉन

2006 - 2007

रे माली

2007 - 2008

डेविड मॉर्गन

2008 - 2010

शरद पवार

2010 - 2012

एलन इसाक

2012 - 2014

मुस्तफा कमाल

2014 - 2015

ज़हीर अब्बास

2015 - 2016

ICC चेयरमैन

एन. श्रीनिवासन

2014 - 2015

शशांक मनोहर

2015 - 2020

ग्रेग बार्कले

2020 - 2024 

जय शाह 

2024 - 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Dec 2, 2024, 11:33 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News