This is an archived article last updated on Sep 13, 2024. The information may be outdated.

Women’s T20 World Cup 2024 India Squad: किसे मिला मौका और कौन हुआ बाहर देखें यहां, हरमनप्रीत करेंगी लीड

Last Updated: Sep 13, 2024, 13:48 IST

Women’s T20 World Cup 2024 India Squad: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम की घोषणा हो चुकी है, जिसमें हरमनप्रीत कौर कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगी. स्मृति मंधाना उप-कप्तान के रूप में उनके साथ होंगी. टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है. वहीं, कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को इस बार टीम में जगह नहीं मिल पाई है. यह देखना दिलचस्प होगा कि यह टीम विश्व कप में कैसा प्रदर्शन करती है.    

India's T20 World Cup squad: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है.
India's T20 World Cup squad: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है.

India's T20 World Cup squad: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी का जिम्मा एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपा गया है, जो अपने अनुभव और आक्रामक खेल के लिए जानी जाती हैं. बता दें कि टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन यूएई में 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक किया जायेगा. कुल मिलाकर, दुबई और शारजाह में 23 मैच खेले जाएंगे.  

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टूर्नामेंट में सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें 20 अक्टूबर को दुबई में होने वाले फाइनल से पहले 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए रिजर्व डे तय किया गया है. यदि भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो वे सेमीफाइनल 1 में शामिल होंगे. 

यह भी देखें:

Asian Hockey Champions Trophy 2024: टीम इंडिया के मैचों की डिटेल्स, पॉइंट्स टेबल, और पूरा शेड्यूल यहां देखें

ICC Women’s T20 World Cup 2024: किसका बदला कप्तान, कौन हुआ बाहर, सभी टीमों की फुल स्क्वॉड यहां देखें

टीम इंडिया प्रबल दावेदार:

भारतीय महिला टीम ख़िताब की प्रबल दावेदारों में से एक है. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और युवा स्टार शैफाली वर्मा टीम की ताकत हैं, जो अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है. मध्यक्रम में दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, और विकेटकीपर ऋचा घोष का अहम योगदान होगा, जो टीम को मजबूती प्रदान करेंगी. 

भारतीय गेंदबाजी में है दम:

गेंदबाजी विभाग में रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर जैसी अनुभवी गेंदबाज शामिल हैं, जो अपनी सटीक लाइन और लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान कर सकती हैं. वहीं स्पिन में बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव और आशा सोभना जैसी खिलाड़ी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है. टीम में कुछ नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं, जैसे श्रीयांका पाटिल और सजना सजीवन, जिनसे काफी उम्मीदें होंगी. 

टी20 विश्व कप 2024 की भारतीय टीम:

India's T20 World Cup squad: यहां भारत की टी20 विश्व कप 2024 टीम की खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट दी गयी है जिसे आप देख सकते है, यदि चोट या किसी कारण से टीम में कोई बदलाव किया जाता है तो उसकी अपडेट आपको दी जाएगी. 

क्रमांक

खिलाड़ी का नाम

रोल 

1

हरमनप्रीत कौर (कप्तान)

बल्लेबाज

2

स्मृति मंधाना (उप-कप्तान)

बल्लेबाज

3

शैफाली वर्मा

बल्लेबाज

4

दीप्ति शर्मा

ऑलराउंडर

5

जेमिमा रोड्रिग्स

बल्लेबाज

6

ऋचा घोष (विकेटकीपर)

विकेटकीपर-बल्लेबाज

7

यास्तिका भाटिया* (विकेटकीपर)

विकेटकीपर-बल्लेबाज

8

पूजा वस्त्राकर

ऑलराउंडर

9

अरुंधति रेड्डी

गेंदबाज

10

रेणुका सिंह ठाकुर

गेंदबाज

11

दयालन हेमलता

ऑलराउंडर

12

आशा सोभना

स्पिन गेंदबाज

13

राधा यादव

स्पिन गेंदबाज

14

श्रेयंका पाटिल*

ऑलराउंडर

15

सजना सजीवन

गेंदबाज

रिजर्व खिलाड़ी:

क्रमांक

खिलाड़ी का नाम

रोल 

1

उमा छेत्री (विकेटकीपर)

विकेटकीपर-बल्लेबाज

2

तनुजा कंवेर

गेंदबाज

3

साइमा ठाकोर

ऑलराउंडर

गैर-यात्रा रिजर्व खिलाड़ी:

क्रमांक

खिलाड़ी का नाम

रोल 

1

राघवी बिस्ट

बल्लेबाज

2

प्रिया मिश्रा

गेंदबाज

रिजर्व खिलाड़ियों के बारें में:

रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में उमा छेत्री, तानुजा कंवर, और सायमा ठाकोर को शामिल किया गया है. ये खिलाड़ी टीम को सपोर्ट करेंगे और टूर्नामेंट में भारत की चुनौती को और भी मजबूत बनाने की कोशिश करेंगी. ऐसे में बता दें कि भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है और फैंस को उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीदें हैं. टीम के साथ यात्रा न करने वाली रिज़र्व खिलाड़ी के रूप में  राघवी बिस्ट और प्रिया मिश्रा शामिल है. 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 13, 2024, 13:48 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News