This is an archived article last updated on Sep 13, 2024. The information may be outdated.

ICC Women’s T20 World Cup 2024: किसका बदला कप्तान, कौन हुआ बाहर, सभी टीमों की फुल स्क्वॉड यहां देखें

Last Updated: Sep 13, 2024, 13:24 IST

ICC Women’s T20 World Cup 2024 में सभी टीमें अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं. इस टूर्नामेंट के लिए कई टीमों ने अपने कप्तान बदले हैं और कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है. इस साल की प्रतियोगिता में नए और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण देखने को मिलेगा. टूर्नामेंट में कौन सी टीम मजबूत है और कौन से खिलाड़ी खेलेंगे, इसका निर्धारण स्क्वॉड से होगा. यहाँ आप सभी टीमों की फुल स्क्वॉड की जानकारी और कप्तानों के बदलाव के बारे में विस्तार से जान सकते हैं. 

ICC Women’s T20 World Cup 2024: महिला T20 I वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें भाग ले रही है, जिन्हें दो ग्रुप A और B में बांटा गया है. भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ ग्रुप A में है.
ICC Women’s T20 World Cup 2024: महिला T20 I वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें भाग ले रही है, जिन्हें दो ग्रुप A और B में बांटा गया है. भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ ग्रुप A में है.

ऑस्ट्रेलिया सहित कई टीमों ने इस साल के ICC महिला T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. ऑस्ट्रेलिया को UAE में होने वाले महिला T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप A में रखा गया है, जहाँ उनका मुकाबला भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका से होगा.

बता दें कि महिला T20 वर्ल्ड कप का आयोजन पहले बांग्लादेश में किया जाना था लेकिन राजनीतिक उथल-पुथल के कारण अब इसका आयोजन अरब देश यूएई में किया जायेगा. टूर्नामेंट 3 से 20 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात के दो स्थानों - दुबई और शारजाह में होगा.

बता दें कि भारत ने अभी तक अपनी टीम को घोषणा नहीं की है, भारत जैसे ही अपने टीम को घोषणा करेगी उसकी जानकारी आपको यहां दी जाएगी.

ICC Women's T20 World Cup हाईलाइट्स:

सबसे सफल टीम

ऑस्ट्रेलिया (6 टाइटल)

वर्तमान चैंपियन

ऑस्ट्रेलिया (6वां खिताब)

टूर्नामेंट प्रारूप

राउंड रॉबिन और नॉकआउट

टीमों की संख्या (2024)

10

टीमों की संख्या (2026)

12

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2024, मेजबान देश 

यूएई

कितनी टीमें ले रही भाग:

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें भाग ले रही है, जिन्हें दो ग्रुप A और B में बांटा गया है. भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ ग्रुप A में है. ग्रुप की सभी टीमों की डिटेल्स नीचे दी गयी है- 

ग्रुप A

ग्रुप B

ऑस्ट्रेलिया 

बांग्लादेश

भारत 

इंग्लैंड

पाकिस्तान 

स्कॉटलैंड

न्यूजीलैंड

दक्षिण अफ़्रीका

श्रीलंका 

वेस्ट इंडीज

यह भी देखें: T20 World Cup Winners List: भारत सहित किस देश ने कब जीता टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल, देखें पूरी लिस्ट

ऑस्ट्रेलिया टीम में तीन बदलाव:

ऑस्ट्रेलिया ने इस 15-खिलाड़ियों की टीम में कोई बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं. ओपनर एलिसा हीली टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि लंबे समय तक कप्तानी करने वाली मेग लैनिंग के पिछले साल रिटायरमेंट के बाद, ऑलराउंडर ताहलिया मैक्ग्रा को उपकप्तान बनाया गया है.

इस टीम में पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में छठी बार महिला T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम से तीन बदलाव किए गए हैं। हीथर ग्राहम, जेस जोनासेन और मेग लैनिंग की जगह तायला व्लैमिन्क, फोएबी लिचफील्ड और सोफी मोलिन्यूक्स को शामिल किया गया है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम:

एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, एश गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबी लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिन्यूक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, तायला व्लैमिन्क, जॉर्जिया वेयरहैम.

पाकिस्तान की टीम:

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस साल के महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए तेज गेंदबाज फातिमा सना को 15-सदस्यीय टीम का कप्तान नियुक्त किया है। वह ऑलराउंडर निदा डार की जगह लेंगी. 

पाकिस्तानी टीम इस प्रकार है:

फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, निदा डार, ओमैमा सोहैल, सदफ शम्स, सादिया इकबाल (फिटनेस पर निर्भर), सिदरा अमीन, सैयदा आरूब शाह, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन.

रिजर्व खिलाड़ी:
यात्रा करने वाली रिजर्व: नाजीहा अलवी (विकेटकीपर)
यात्रा नहीं करने वाली रिजर्व खिलाड़ी: रमीम शमीम और उम्म-ए-हानी

ग्रुप B टीम:

  • बांग्लादेश: टीम की घोषणा अभी बाकी है
  • इंग्लैंड: टीम की घोषणा अभी बाकी है
  • स्कॉटलैंड: टीम की घोषणा अभी बाकी है
  • दक्षिण अफ़्रीका: टीम की घोषणा अभी बाकी है
  • वेस्ट इंडीज: टीम की घोषणा अभी बाकी है

यह भी देखें: Most Wickets In T20 World Cup 2024 सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन है? यहां देखें पूरी लिस्ट

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 1, 2024, 13:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News