Most Wickets In T20 World Cup 2024 सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन है? यहां देखें पूरी लिस्ट
Most Wickets In T20 WC 2024: टी20 क्रिकेट में जहां बल्लेबाजों का दबदबा माना जाता है, वहीं इन गेंदबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि गेंदबाज भी मैच का रुख बदल सकते हैं. साथ ही भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप गेंदबाजों की भी लिस्ट देख सकते है. अफगानिस्तान के फजलहक़ फारूकी टॉप पर है.
Most Wickets In T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हो चुका है यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट प्रतियोगिता में से एक है. यह टूर्नामेंट क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में आयोजित किता जाता है. इस टूर्नामेंट में दुनिया के बहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज अपने कौशल का करतब दिखाते है. इस बार के विश्व कप में भी कई प्रतिभाशाली गेंदबाजों ने अपनी छाप छोड़ी है और अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है.
टी20 क्रिकेट में जहां बल्लेबाजों का दबदबा माना जाता है, वहीं इन गेंदबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि गेंदबाज भी मैच का रुख बदल सकते हैं. 2024 के इस विश्व कप में अब तक सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों ने न केवल अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में भी एक खास जगह बनाई है. शानदार गेंदबाजी ने इस टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बना दिया है. यहां हम इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करने जा रहे है.
यह भी देखें:
ICC T20 World Cup 2024 Points Table: पॉइंट्स टेबल में कौन-सी टीम किस स्थान पर देखें यहां
Most Runs In T20 World Cup 2024: सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें यहां पूरी लिस्ट
फजलहक फारूकी के नाम सबसे अधिक विकेट:
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी टी20 विश्व कप 2024 सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज है. इस लिस्ट में भारत की ओर से स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंडया, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह शामिल है. फज़लहक फारूकी अभी तक 12 विकेट के साथ टॉप पर है.
Most Wickets In T20 WC 2024 सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज:
टी20 विश्व कप 2024 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में फज़लहक फारूकी (अफगानिस्तान), एनरिच नॉर्टे (दक्षिण अफ्रीका) जैसे गेंदबाज शामिल है. आप टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट देख सकते है.
| खिलाड़ी | मैच | पारी | विकेट | रन |
| फजलहक़ फारूकी | 7 | 7 | 16 | 149 |
| अर्शदीप सिंह | 6 | 6 | 15 | 178 |
| राशिद खान | 7 | 7 | 14 | 171 |
| रिशाद हुसैन | 7 | 7 | 14 | 194 |
| ए.एस. जोसेफ | 7 | 7 | 13 | 177 |
| एडम ज़ाम्पा | 7 | 7 | 13 | 187 |
| जसप्रीत बुमराह | 6 | 6 | 11 | 94 |
| ए.डी. रसेल | 7 | 7 | 11 | 141 |
| नवीन-उल-हक़ | 7 | 7 | 11 | 142 |
| तंजीम हसन शकीब | 7 | 7 | 11 | 149 |
| एनरिच नॉर्टे | 7 | 7 | 11 | 168 |
यह भी देखें: T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे बड़े उलटफेर किन टीमों ने किया?
भारत की ओर से किसके नाम सर्वाधिक विकेट:
इस टूर्नामेंट में भारत के गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे है. भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात करें तो हार्दिक पंड्या और अर्शदीप दोनों ने अभी तक सात- सात विकेट लिए है.
भारत की ओर से टॉप विकेट-टेकर:
यहां आप टी20 विश्व कप 2024 में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के प्रदर्शन को देख सकते है-
| खिलाड़ी | मैच | पारी | विकेट | रन | 4/5 |
| अर्शदीप सिंह | 6 | 6 | 15 | 178 | 1/0 |
| जसप्रीत बुमराह | 6 | 6 | 11 | 94 | 0/0 |
| हार्दिक पांड्या | 6 | 6 | 8 | 157 | 0/0 |
| कुलदीप यादव | 3 | 3 | 7 | 75 | 0/0 |
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.