This is an archived article last updated on Jun 13, 2024. The information may be outdated.

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे बड़े उलटफेर किन टीमों ने किया?

Last Updated: Jun 13, 2024, 01:11 IST

टी20 विश्वकप 2024 में सह-मेजबान अमेरिका ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. जो टी20 विश्वकप के इतिहास के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक माना जा रहा है. बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान दूसरा टेस्ट खेलने वाला देश है जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका ने टी20I में हराया. वहीं एक दूसरे उलटफेर में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को मात दे दी है. यहां हम टी20 विश्वकप इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर के बारें में जानेंगे.

टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर
टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर

Biggest Upsets in T20 World Cup History: टी20 विश्वकप 2024 में सह-मेजबान अमेरिका ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. जो टी20 विश्वकप के इतिहास के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक माना जा रहा है. हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान उलटफेर का शिकार हुई है, इससे पहले जिम्बाब्वे ने भी पाकिस्तान को चौंकाया था. मैच में शुरू से ही यूएसए के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखा था. यहां हम टी20 विश्वकप इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर के बारें में जानेंगे. 

यह भी देखें: ICC T20 World Cup 2024 Points Table: पॉइंट्स टेबल में कौन-सी टीम किस स्थान पर देखें यहां

सुपर ओवर में हुआ मैच का फैसला:

पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाये. यूएस की ओर से नोस्टुश केन्जिगे और नेत्रवलकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए क्रमशः तीन और दो विकेट लिए. वहीं बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी युस की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में स्कोर लेवल कर दिया और मैच सुपर ओवर में चला गया. यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने शानदार अर्धशतक जड़ा.

सुपर ओवर का क्या था हाल:

संयुक्त राज्य अमेरिका ने सुपर ओवर में 18 रन बनाये और पाकिस्तान को 19 रनों का लक्ष्य दिया. सुपर ओवर में पाकिस्तान की ओर से अच्छी गेंदबाजी नहीं हुई. जवाब में पाकिस्तान की टीम केवल 13 रन ही बना सकी. 

यह भी देखें: T20 World Cup 2024 Match Time in India: अमेरिका में मैच का है यह टाइम तो भारत में किस समय देखें

मैच का स्कोर कार्ड: 


पाकिस्तान-  159/7 (20)


यूएसए- 159/3 (20)


मैच परिणाम- संयुक्त राज्य अमेरिका ने सुपर ओवर में जीता 


प्लेयर ऑफ़ द मैच- मोनांक पटेल

पाक के नाम बने चौंकाने वाले रिकॉर्ड:

  • इस मैच के बाद पाकिस्तान के नाम कई अनचाहे रिकॉर्ड बने, बता दें कि चार टाई मैचों (सुपर ओवर और बॉल आउट) में पाकिस्तान की यह तीसरी हार है वहीं और इतने ही सुपर ओवरों में यह अमेरिका की दूसरी जीत थी. 
  • बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान दूसरा टेस्ट खेलने वाला देश है जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका ने टी20I में हराया.
  • यह पहला मौका है जब पाकिस्तान टी20I में ICC के किसी गैर-पूर्ण सदस्य टीम से हार गया है. 

टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर:

टी20 विश्व कप इतिहास में यह पहला मौका नहीं जब उलटफेर देखने को मिले है. इससे पहले भी कई उलटफेर देखने को मिले है. साल 2009 और 2014 में नीदरलैंड ने इंग्लैंड को हराकर सबको हैरत में डाल दिया था. यहां आप अब तक के बड़े उलटफेर की लिस्ट देख सकते है.  

टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर:

विजेता टीम 

विपक्षी टीम 

मार्जिन 

साल 

अफगानिस्तान

न्यूजी लैंड

84 रन से जीत

2024

यूएसए 

पाकिस्तान 

सुपर ओवर में जीत 

2024 

नीदरलैंड

दक्षिण अफ्रीका 

13 रन 

2022

आयरलैंड 

इंग्लैंड 

5 रन (DLS)

2022 

जिम्बाब्वे

पाकिस्तान 

1 रन 

2022 

नामीबिया

श्रीलंका 

55 रन 

2022 

हॉन्ग कॉन्ग

बांग्लादेश 

2 विकेट 

2014 

नीदरलैंड 

इंग्लैंड 

45 रन 

2014 

नीदरलैंड 

इंग्लैंड 

4 विकेट 

2009 

जिम्बाब्वे

ऑस्ट्रेलिया

5 विकेट 

2007 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 13, 2024, 01:11 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News