This is an archived article last updated on Jun 26, 2024. The information may be outdated.

Most Runs In T20 World Cup 2024: सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें यहां पूरी लिस्ट

Last Updated: Jun 26, 2024, 19:40 IST

टी20 विश्व कप 2024 में बल्लेबाजों ने विशेष रूप से अपनी चमक बिखेरी, जिसमें रनों की बरसात तो अब तक नहीं हुई है लेकिन कई रिकॉर्ड टूटे है. अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज़ टी20 विश्व कप 2024 में टॉप स्कोरर हैं. वहीं इस लिस्ट में अभी दूसरे नंबर पर एरोन जोन्स (यूएसए) है. यहां आप टी20 विश्व कप 2024 अभी तक सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट देख सकते है. अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज अभी भी टॉप पर बने हुए है.

2024 T20 World Cup Highest Run Scorer किसने नाम सर्वाधिक रन
2024 T20 World Cup Highest Run Scorer किसने नाम सर्वाधिक रन

Most Runs In T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक महाकुंभ साबित हुआ, जहां दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे है.  इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों ने विशेष रूप से अपनी चमक बिखेरी, जिसमें रनों की बरसात तो अब तक नहीं हुई है लेकिन कई रिकॉर्ड टूटे है. टी20 विश्व कप, इस फॉर्मेट का प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट,है जो बेहतरीन बल्लेबाजी प्रतिभाओं को सामने लाता है. भारत की बात करें तो टीम इंडिया ने अपने पहले दोनों शुरूआती मैच जीत लिए है.

इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया. बल्लेबाजों ने न केवल अपनी टीम को महत्वपूर्ण मैच जिताए, बल्कि दर्शकों को भी रोमांचित भी किया है. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 वेस्टइंडीज और यूएसए में आयोजित किया जा रहा है। टी20 विश्व कप का नौवां संस्करण 1 जून से शुरू हुआ और फाइनल 29 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में होना है. 

यह भी देखें: 

T20 World Cup 2024 Match Time in India: अमेरिका में मैच का है यह टाइम तो भारत में किस समय देखें

T20 World Cup 2024 Channel Number List: मोबाइल हो या टीवी कब और किस चैनल पर दिखेगा मैच?

2024 T20 World Cup Highest Run Scorer किसने नाम सर्वाधिक रन: 

दो मैचों में 156 रन के साथ, अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज़ टी20 विश्व कप 2024 में टॉप स्कोरर हैं. वहीं इस लिस्ट में अभी दूसरे नंबर पर एरोन जोन्स (यूएसए) है. साल 2007 में शुरू हुआ टी20 क्रिकेट विश्व कप ज्यादातर हर दो साल में एक बार आयोजित किया जाता है.

Highest Run Scorer सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 15 खिलाड़ी: 

यहां आप टी20 विश्व कप 2024 अभी तक सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट देख सकते है. 

खिलाड़ी

मैच

पारी

रन

सर्वाधिक स्कोर

रहमानुल्लाह गुरबाज (AFG)

7

7

281

80

टीएम हेड (AUS)

7

7

255

76

इब्राहिम जादरान (AFG)

7

7

229

70

निकोलस पूरन (WI)

7

7

228

98

एजीएस गौस (USA)

6

6

219

80*

क्यू डी कॉक (SA)

7

7

199

74

रोहित शर्मा (IND)

6

6

191

92

जोस बटलर (ENG)

7

6

191

83*

पीडी सॉल्ट (ENG)

7

6

183

87*

डेविड वार्नर (AUS)

7

7

178

56

मार्कस स्टोइनिस (AUS)

7

5

169

67*

ऋषभ पंत (IND)

6

6

167

42

यह भी देखें:

T20 World Cup 2024 Commentators List: हिंदी कमेंट्री पैनल में शामिल है ये भारतीय दिग्गज, देखें पूरी सूची

India T20 World Cup 2024 Squad: ये है रोहित की ‘विराट’ टीम, किस रोल में कौन? देखें यहां

Most Runs In T20 World Cup 2024 List किंग कोहली के नाम भी रिकॉर्ड:

भारत के विराट कोहली दो अलग-अलग टी20 विश्व कप में रन-स्कोरिंग चार्ट में टॉप पर रहने वाले एकमात्र खिलाड़ी बने हुए हैं. कोहली ने बांग्लादेश में 2014 विश्व कप में 319 रन बनाए और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में 2022 संस्करण में 296 रन बनाए. साल 2014 में 106.33 की औसत से उन्होंने 319 रन बनाये थे जो एक संस्करण में किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे अधिक रन हैं. 

यह भी देखें: ICC T20 World Cup 2024: T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, कब और किससे है India का Match देखें यहां

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 26, 2024, 19:40 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News