This is an archived article last updated on Aug 2, 2025. The information may be outdated.

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025: किस फिल्म और किस अभिनेता ने जीता कौन-सा अवार्ड? यहां देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: Aug 2, 2025, 07:29 IST

National Film Awards 2025: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में फ़ीचर फिल्म सेक्शन के तहत ‘12th फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ने संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब जीता। फिल्म Mrs Chatterjee vs Norway में एक मां की भूमिका में नजर आईं रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री घोषित किया गया।

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में फ़ीचर फिल्म सेक्शन के तहत ‘12th फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला.
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में फ़ीचर फिल्म सेक्शन के तहत ‘12th फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला.

71st National Film Awards 2025: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपने करियर का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है. वहीं रानी मुखर्जी ने अपनी दमदार अभिनय क्षमता से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार हासिल किया। बता दें कि 1 अगस्त 2025 को सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और सिनेमाई उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड किसे मिला?

शाहरुख खान को फिल्म जवान में एक भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ते जागरूक नागरिक की भूमिका के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। यह उनका पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है। वहीं, विक्रांत मेस्सी को 12th फेल में ईमानदार और संघर्षशील आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की भूमिका निभाने के लिए यह पुरस्कार शाहरुख के साथ साझा किया गया।

रानी मुखर्जी बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

फिल्म Mrs Chatterjee vs Norway में एक मां की भूमिका में नजर आईं रानी मुखर्जी को उनके भावनात्मक और प्रभावशाली अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री घोषित किया गया। फिल्म में रानी एक भारतीय मां का किरदार निभाती हैं जो नॉर्वे की सरकार से अपने बच्चों की कस्टडी के लिए संघर्ष करती हैं।

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म:

12th फेल, जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है, को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सम्मान भी प्राप्त हुआ। इस प्रेरणादायक फिल्म ने दर्शकों और आलोचकों दोनों से सराहना बटोरी।

‘द केरल स्टोरी’ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार 

फिल्म The Kerala Story के निर्देशक सुदीप्तो सेन को इस बार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। यह फिल्म अपने विषय और प्रस्तुति को लेकर चर्चा में रही थी।

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’

करण जौहर की फिल्म Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani को 'सर्वश्रेष्ठ संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली फिल्म' का पुरस्कार मिला, जिसने पारिवारिक ड्रामा के साथ दर्शकों को खूब मनोरंजन किया।

विक्की कौशल की फिल्म Sam Bahadur, जो भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है, को राष्ट्रीय और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया।

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: फ़ीचर फिल्म सेक्शन (मुख्य पुरस्कार)

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में फ़ीचर फिल्म सेक्शन के तहत ‘12th फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ने संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब जीता।

कैटेगरी 

फ़िल्म का नाम

विजेता

भाषा

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म

12th फेल

निर्देशक: विधु विनोद चोपड़ा

निर्माता: VC Films LLP

हिंदी

सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक

आत्मपॅम्फ्लेट (Aatmapamphlet)

निर्देशक: आशीष बेन्डे

मराठी

सर्वश्रेष्ठ संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली फिल्म

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

निर्देशक: करण जौहर

निर्माता: धर्मा प्रोडक्शंस

हिंदी

राष्ट्रीय/सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म

सैम बहादुर

निर्देशक: मेघना गुलज़ार

निर्माता: Unilazer Ventures

हिंदी

सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म

नाल 2

निर्देशक: सुधाकर रेड्डी यक्कांती

मराठी

सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन/वीएफएक्स/गेमिंग फिल्म (AVGC)

हनु-मान (Hanu-Man)

निर्देशक: प्रशांत वर्मा

वीएफएक्स/एनिमेटर: जेट्टी वेंकट कुमार

तेलुगू

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन

द केरल स्टोरी

निर्देशक: सुदीप्तो सेन

हिंदी

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (संयुक्त)

जवान

12th फेल

शाहरुख़ ख़ान

विक्रांत मेस्सी

हिंदी

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे

रानी मुखर्जी

हिंदी

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (संयुक्त)

पुक्कालम

पार्किंग

विजय राघवन

एम. एस. भास्कर

मलयालम

तमिल

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (संयुक्त)

उल्लोजुक्कु

वश

उर्वशी

जानकी बोडीवाला

मलयालम

गुजराती

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार (संयुक्त)

गांधी तथा चेट्टू

जिप्सी

नाल 2

सुक्रिति वेनी बंद्रेड्डी

कबीर खांडारे

त्रिशा थोसार, श्रीनिवास पोकले, भार्गव जगताप

तेलुगू

मराठी

सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक (पुरुष)

बेबी (Premisthunna गीत)

पीवीएन एस रोहित

तेलुगू

सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका (महिला)

जवान (चलिया गीत)

शिल्पा राव

हिंदी

सर्वश्रेष्ठ छायांकन

द केरल स्टोरी

प्रशांतनु महापात्र

हिंदी

सर्वश्रेष्ठ पटकथा (संयुक्त)

बेबी

पार्किंग

सिर्फ एक बंदा काफी है

साई राजेश नीलम

रामकुमार बालाकृष्णन

दीपक किंगरानी (संवाद)

तेलुगू

तमिल

हिंदी

सर्वश्रेष्ठ साउंड डिज़ाइन

एनिमल

सचिन सुधाकरण

हरिहरन मुरलीधरन

हिंदी

सर्वश्रेष्ठ संपादन

पुक्कालम

मिधुन मुरली

मलयालम

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन

2018 – एवरीवन इज़ अ हीरो

मोहनदास

मलयालम

सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन

सैम बहादुर

सचिन लोवालेकर, दिव्या और निधि गम्भीर

हिंदी

सर्वश्रेष्ठ मेकअप

सैम बहादुर

श्रीकांत देसाई

हिंदी

सर्वश्रेष्ठ गीत लेखन

बालगम (Ooru Palleturu गीत)

कासर्ला श्याम

तेलुगू

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)

वैभवी मर्चेंट

हिंदी

सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन

हनु-मान

नंदू पृथ्वी

तेलुगू

'एनिमल' को तीन तकनीकी श्रेणियों में पुरस्कार

रणबीर कपूर की चर्चित फिल्म Animal को तकनीकी श्रेणियों में तीन पुरस्कार मिले—

  • पृष्ठभूमि संगीत (Background Score): हर्षवर्धन रमेश्वर

  • ध्वनि डिजाइनिंग (Sound Designing): सचिन सुधाकरण और हरिहरन मुरलीधरन

  • रिकॉर्डिंग में विशेष उल्लेख: एम.आर. राजकृष्णन

पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

यह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के विविध रंगों और मजबूत कथानकों का उत्सव बनकर उभरा, जिसने व्यावसायिक सफलता और सामाजिक संदेशों दोनों को बराबर महत्व दिया।

Bihar Voter List 2025 में ऐसे Check करें अपना नाम, मोबाइल से करें Download



Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 2, 2025, 07:29 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News