IPL इतिहास की इकलौती टीम जो एक सीज़न के पहले 6 मैचों में रही है अजेय, जानें नाम

Last Updated: Apr 21, 2026, 19:03 IST

पंजाब किंग्स आईपीएल इतिहास की इकलौती टीम बन गई है जिसने एक सीजन के पहले छह मैचों में हार नहीं झेली। IPL 2026 में टीम ने 5 मुकाबले जीते, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा।

IPL इतिहास की इकलौती टीम जो एक सीज़न के पहले 6 मैचों में रही है अजेय, जानें नाम
IPL इतिहास की इकलौती टीम जो एक सीज़न के पहले 6 मैचों में रही है अजेय, जानें नाम

साल 2026 का IPL सीजन नए-नए रिकॉर्ड्स के लिए चर्चा में बना हुआ है। इसी कड़ी में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने इतिहास रच दिया है। टीम आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने किसी एक सीजन के अपने शुरुआती छह मुकाबलों में हार का सामना नहीं किया। IPL 2026 में पंजाब ने अब तक 5 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है और खिताब की प्रबल दावेदार बनकर उभरी है।

बता दें कि आईपीएल के 19वें सीजन का आयोजन देशभर के क्रिकेट स्टेडियमों में शानदार अंदाज़ में किया जा रहा है। फैंस के उत्साह को देखते हुए कई शहरों में फैन पार्क भी बनाए गए हैं, जहां दर्शक स्टेडियम जैसा माहौल महसूस कर मैचों का आनंद ले रहे हैं।

एक सीज़न के पहले 6 मैचों में अजेय

आईपीएल के 19 साल के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने सीजन के अपने पहले छह मैचों में हार का सामना नहीं किया है। पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराकर यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया। टीम ने 5 मैच जीते और एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा, जिससे उनके 11 अंक हो गए और वे पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बने हुए है।

पुराने रिकॉर्ड्स को छोड़ा पीछे

इस शानदार प्रदर्शन के साथ पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स (2015) और किंग्स इलेवन पंजाब (2014) के पांच मैचों के अजेय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह उपलब्धि टीम की निरंतरता और बेहतरीन रणनीति को दर्शाती है।

सीजन की धमाकेदार शुरुआत

पंजाब ने अपने अभियान की शुरुआत गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट की जीत से की, जहां किंग्स ने 163 रन का लक्ष्य हासिल किया गया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 210 रन का बड़ा लक्ष्य भी सफलतापूर्वक चेज किया गया। कप्तान श्रेयस अय्यर और युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने अहम योगदान दिया।

बारिश और बड़े मुकाबलों में भी दबदबा

तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश ने खेल रोक दिया, लेकिन टीम ने इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीमों को हराया। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और बल्लेबाजी में प्रभसिमरन सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

लखनऊ के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में पंजाब ने पहली बार इस सीजन में पहले बल्लेबाजी करते हुए 254/7 का विशाल स्कोर बनाया। प्रियांश आर्य (93 रन) और कूपर कोनोली (87 रन) की विस्फोटक पारियों ने मैच का रुख तय किया। जवाब में लखनऊ 200/5 ही बना सका, और पंजाब ने 54 रन से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।

हर IPL सीज़न खेलने वाले सिर्फ 4 खिलाड़ी

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 21, 2026, 18:55 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News