हर IPL सीज़न खेलने वाले सिर्फ 4 खिलाड़ी, सभी भारतीय, देखें नाम और टीम

Last Updated: Mar 30, 2026, 18:28 IST

आईपीएल में 2008 से अब तक हर सीज़न खेलने वाले सिर्फ चार खिलाड़ी विराट कोहली (RCB), एम एस धोनी (CSK/RPS), रोहित शर्मा (DC/MI) और मनीष पांडे शामिल हैं और सभी भारतीय है। ये सभी खिलाड़ी अपनी निरंतरता, फिटनेस और प्रदर्शन से आईपीएल इतिहास में खास पहचान बना चुके हैं।

हर IPL सीज़न खेलने वाले सिर्फ 4 खिलाड़ी
हर IPL सीज़न खेलने वाले सिर्फ 4 खिलाड़ी

आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिकेट लीगों में से एक है, जिसने 2008 में शुरुआत के बाद लगातार अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन सिर्फ चार ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने हर एक सीज़न में खेलकर इतिहास रच दिया है। इनमें विराट कोहली (RCB), एम एस धोनी (CSK/RPS), रोहित शर्मा (DC/MI) और मनीष पांडे शामिल हैं। खास बात यह है कि ये चारों खिलाड़ी भारतीय हैं और 2008 से अब तक हर IPL सीज़न में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते आए हैं। यह उपलब्धि सिर्फ प्रतिभा ही नहीं, बल्कि फिटनेस और खुद को समय के साथ ढालने की क्षमता को भी दर्शाती है।

हर IPL सीज़न खेलने वाले सिर्फ 4 खिलाड़ी 

आईपीएल की शुरुआत से अब तक सैकड़ों खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा बने और बाहर हो गए, लेकिन विराट कोहली, एम एस धोनी, रोहित शर्मा और मनीष पांडे ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2008 से लेकर अब तक IPL के हर सीज़न में किसी टीम का हिस्सा बने हुए है। बता दें कि 2026 सीज़न की शुरुआत हो चुकी है। 

विराट कोहली: चेज मास्टर 

विराट कोहली, आईपीएल इतिहास के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने सभी 19 सीज़न एक ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने RCB के लिए 8730 से ज्यादा रन, 8 शतक 64 अर्द्धशतक के साथ कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। IPL 2026 में भी उन्होंने शानदार शुरुआत की है। 

वहीं विराट आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे प्लेयर है जो आईपीएल के हर सीजन केवल एक ही टीम (RCB) के लिए खेले है।  

एमएस धोनी: कप्तानी और अनुभव 

एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल के सबसे सफल और अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राइजिंग पुणे सुपरजायंट (Rising Pune Supergiant) के लिए खेला है। धोनी की कप्तानी में CSK ने 5 बार IPL ट्रॉफी जीती। 42+ की उम्र में भी उनका फिनिशिंग टच और रणनीतिक सोच टीम को मजबूती देता है। फिलहाल वह CSK टीम का हिस्सा है।  

IPL में इन चारों खिलाड़ियों का प्रदर्शन

खिलाड़ी

सीज़न

फ्रेंचाइज़ी

खिताब

विराट कोहली 

19

1 (RCB)

1

एमएस धोनी 

19

2 (CSK/RPS)

5

रोहित शर्मा 

19

2 (DC/MI)

5

मनीष पांडे

19

7 टीम 

0

रोहित शर्मा: ट्रॉफियों के बादशाह

रोहित शर्मा ने डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए हर सीज़न में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में उन्होंने टीम को 5 बार चैंपियन बनाया और IPL में एक सफल कप्तान के रूप में अपनी पहचान बनाई। फिलहाल वह MI टीम का हिस्सा है, और शानदार फॉर्म में चल रहे है। रोहित के नाम आईपीएल में 7 हजार से अधिक रन है, जिनमें 2 शतक भी शामिल है। 

मनीष पांडे: संघर्ष और निरंतरता की मिसाल

मनीष पांडे (Manish Pandey ) इस सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम हैं। उन्होंने 7 अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए 170+ मैचों में लगभग 4,000 रन बनाए। पांडे IPL में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। उनका करियर दिखाता है कि निरंतर प्रदर्शन और मेहनत से लंबे समय तक टिके रहना संभव है। साल 2026 में वह KKR की टीम का हिस्सा है। 

इन सभी ने IPL को 2008 से आज तक दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग बनाने में अहम भूमिका निभाई है। 

SRH IPL Team 2026: टीम में कौन से खिलाड़ी है शामिल और कमान किसके हाथ? यहां देखें पूरी टीम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 30, 2026, 18:28 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News