This is an archived article last updated on Feb 23, 2024. The information may be outdated.

भारत की सबसे छोटी तहसील कौन-सी है, जानें

Last Updated: Feb 23, 2024, 11:52 IST

भारत विविधताओं का देश है, जहां की संस्कृति और अनूठी परंपराएं भारत को अन्य देशों से अलग बनाती हैं। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में लोग पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनमें अलग-अलग तहसील मौजूद हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे छोटी तहसील कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत की सबसे छोटी तहसील
भारत की सबसे छोटी तहसील

दुनिया में कुल 195 देश हैं, जिनकी अपनी-अपनी विशेषता है। हालांकि, जब बात भारत की होती है, तो यहां विशेषताएं और बढ़ जाती हैं। भारत अपनी विविध संस्कृति, अनूठी परंपराओं, समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक नगरियों के लिए जाना जाता है।

यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी लोग पर्यटन के लिए विभिन्न शहरों का रूख करते हैं। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनमें अलग-अलग जिले और तहसील मौजूद हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे छोटी तहसील कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें

 

भारत में कुल कितनी तहसील हैं

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में कुल कितनी तहसील हैं, तो सबसे पहले भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में जान लेते हैं। भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। वहीं, भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य उत्तर प्रदेश है, जहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। वहीं, भारत में कुल तहसील की बात करें, तो यहां कुल 6 हजार से भी अधिक तहसील मौजूद हैं। 

 

किस राज्य में मौजूद है सबसे छोटी तहसील 

अब बात करें कि भारत की सबसे छोटी तहसील किस राज्य में मौजूद है, तो आपको बता दें कि सबसे छोटी तहसील मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है।

किस जिले में है सबसे छोटी तहसील

हमने यह जान लिया है कि सबसे छोटी तहसील भारत के मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है। हालांकि, जिले की बात करें, तो यह मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मौजूद है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश का पन्ना जिला हीरे के लिए भी जाना जाता है। 

 

कौन-सी है सबसे छोटी तहसील 

भारत की सबसे छोटी तहसील की बात करें, तो यह अजयगढ़ तहसील है, जो कि पन्ना जिले में मौजूद है। यह एतिहासिक राजधानी रही है, जो कि कभी बुंदेला राजधानी थी। इस शहर की स्थापना 1765 में बुंदेला महाराजा बख्त सिंह बुंदेला द्वारा की गई थी। यहां पहुंचने पर आपको एक महल भी देखने को मिल जाएगा, जिस पर बाद में अंग्रेजों द्वारा कब्जा कर लिया गया था। यह सिर्फ 6 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 23, 2024, 11:50 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News