This is an archived article last updated on Jun 16, 2024. The information may be outdated.

भारत का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें

Last Updated: Jun 16, 2024, 10:54 IST

किसी भी राज्य में अलग-अलग जिले होते हैं, जो कि राज्य को अलग-अलग भागों में बांटते हैं। राज्य में प्रशासन के स्थानीय स्तर पर काम करने के लिए जिलों का अधिक महत्व होता है। इनके माध्य्म से राज्य में एक जगह से अलग-अलग जगहों पर प्रशासन चलाने में मदद मिलती है। भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, यदि कुल राज्यों की बात करें, तो वे 28 हैं और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग जिलों का गठन उनकी जरूरत के हिसाब से किया गया है।  हालांकि, क्या आपको भारत के सबसे बड़े जिल के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के सबसे बड़े जिले के बारे में जानेंगे। 

सबसे बड़ा जिला
सबसे बड़ा जिला

प्रत्येक राज्य में अलग-अलग जिले बने हुए हैं, जो कि राज्य को अलग-अलग हिस्सों में बांटने का काम करते हैं। इन जिलों के तहत तहसील आती है, जिनमें गांव या कस्बे होते हैं। वहीं, शहरों में जिले होते हैं।

भारत में यदि कुल राज्यों की बात करें, तो वे 28 हैं और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग जिलों का गठन उनकी जरूरत के हिसाब से किया गया है। 

जिलों के माध्यम से राज्य में प्रशासन व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलती है, जिसके लिए जिला स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। इन जिलों को अलग-अलग मंडलों में भी विभाजित किया जाता है।

उदाहरण के तौर पर, उत्तरप्रदेश में कुल 75 जिलें हैं, जो कि 18 मंडलों में विभाजित हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि किस राज्य में भारत का सबसे बड़ा जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत में कुल कितने जिले हैं

भारत में कुल जिलों की बात करें, तो वर्तमान में इनकी संख्या 700 से अधिक है। कुछ किताबों में इन जिलों की संख्या 797 बताई गई है। 

भारत के किस राज्य में हैं सबसे अधिक जिले, जानें

यह है भारत का सबसे बड़ा जिला 

भारत के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह गुजरात राज्य में स्थित है, जो कि कच्छ के तौर पर जाना जाता है। यह जिला उत्तर और उत्तर-पूर्वी से पाकिस्तान और उत्तर-पूर्वी दिशा से राजस्थान राज्य से घिरा हुआ है। 

कितना बड़ा है यह जिला

गुजरात के इस जिले का क्षेत्रफल 45,674 वर्ग किलोमीटर है, जो कि इस राज्य के 23.27 फीसदी हिस्से को कवर कर लेता है। कच्छ का 51 फीसदी हिस्सा खारे नमक के रेगिस्तान से भरा हुआ है, जो कि यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। वहीं, इस जिले के 34.73 फीसदी हिस्से पर प्रमुख रूप से खेती की जाती है। 

 

क्या है यहां का प्रमुख आकर्षण

कच्छ के प्रमुख आकर्षण की बात करें, तो यहां पर मौजूद सफेद रेगिस्तान यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। इसके अलावा यहां पर मांडवी समुद्र तट भी पर्यटकों को अधिक लुभाता है। वहीं, कच्छ के महाराजा का प्राग महल, आइना महल और शरद बाग पैलेस भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं। 

कभी भारत का राज्य था कच्छ

वर्तमान में जिले के तौर पर मौजूद कच्छ कभी भारत का राज्य हुआ करता था। साल 1950 में यह भारत के राज्य के रूप में जाना जाता था। हालांकि, एक नवंबर 1956 को मुंबई राज्य के अंतर्गत आया। इसके बाद 1960 में मुंबई राज्य का भाषा के आधार पर महाराष्ट्र और गुजरात में विभाजन हो गया, जिसके बाद कच्छ जिला गुजरात में आ गया। 

जब भूकंप से दहल गया था कच्छ

आपको बता दें कि 26 जनवरी, 2001 को कच्छ में तेज भूकंप दर्ज किया गया था, जिसका केंद्र कच्छ के अंजार में था। यह भूकंप के इतिहास में सबसे तेज भूकंप के झटकों में से एक था। 

 

पढ़ेंः कौन थे भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 16, 2024, 10:54 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News