This is an archived article last updated on Feb 9, 2024. The information may be outdated.

भारत के किस राज्य में हैं सबसे अधिक जिले, जानें

Last Updated: Feb 9, 2024, 13:31 IST

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। यदि भारत के सबसे बड़े राज्य की बात करें, तो क्षेत्रफल के हिसाब से राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है। वहीं, जनसंख्या के हिसाब से उत्तरप्रदेश का नंबर आता है। हालांकि, यदि आप से पूछा जाए कि भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य कौन-सा है, तो क्या आपको इस बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम हम भारत के सबसे अधिक जिले वाले राज्य के बारे में जानेंगे। साथ ही दूसरे और तीसरे स्थान पर किस राज्य का नंबर आता है। इस संबंध में भी जानकारी हासिल करेंगे। 

सबसे अधिक जिले वाला राज्य
सबसे अधिक जिले वाला राज्य

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहां का लोकतंत्र दुनिया में सबसे बड़ा है। भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। प्रत्येक राज्य में जिले होते हैं, जिससे प्रशासन को स्थानीय स्तर पर काम करने में आसानी होती है।

राज्यों में जिला बनाए जाते हैं, जिनके लिए अधिकारियों की नियुक्ति होती है। यदि सबसे बड़े राज्य की बात करें, तो क्षेत्रफल के हिसाब से राजस्थान का नंबर आता है। वहीं, जनसंख्या के हिसाब से उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक जनसंख्या है।

हालांकि, क्या आपको भारत के सबसे अधिक जिले वाले राज्य के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के सबसे अधिक जिले वाले राज्य के बारे में जानेंगे। 

 

यह है भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य 

भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य उत्तरप्रदेश है, जिसका कुल क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है। उत्तर भारत के इस राज्य में कुल 75 जिले हैं, जो देश में किसी भी राज्य में सबसे अधिक हैं। इन जिलों को 18 मंडल में विभाजित किया गया है। इसके साथ ही यहां पर कुल 17 नगर निगम, 822 सामुदायिक विकास खंड और 350 तहसील(2018) हैं।  प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, वहीं सबसे छोटा जिला हापुड़ है।

 

उत्तरप्रदेश का सबसे बड़ा जिला

अब आपने भारत के सबसे अधिक जिले वाले राज्य के बारे में जान लिया है। हालांकि, क्या आपको उत्तरप्रदेश के सबसे बड़े जिले के बारे में पता है। यदि नहीं, तो आपको बता दें कि यूपी का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जिसका कुल क्षेत्रफल 10.1 वर्ग किलोमीटर है।

यह ऐसा जिला भी है, जो कि विदेश यानी नेपाल से भी अपनी सीमा साझा करता है। यह उत्तर में नेपाल, पश्चिम में शहाजहांपुर, दक्षिण में हरदोई और सीतापुर व पूर्व में बहराइच से अपनी सीमा साझा करता है। यहां बहने वाली प्रमुख नदी मोहना, सरयु, गोमती, शारदा, घाघरा और कथना है। 

 

भारत का दूसरा सबसे अधिक जिले वाला राज्य

यदि भारत के दूसरे सबसे अधिक जिले वाले राज्य की बात करें, तो यह मध्यप्रदेश है। इसके साथ ही यह क्षेत्रफल के हिसाब से भी भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।

इस राज्य में कुल जिलों की संख्या 52 है। वहीं, सबसे बड़ जिले की बात करें, तो वह छिंदवाड़ा जिला है। 

 

भारत का तीसरा सबसे अधिक जिले वाला राज्य 

भारत के तीसरा सबसे अधिक जिले वाला राज्य बिहार है। यहां कुल जिलों की संख्या 38 है। इसके अलावा यहां 101 अनुमंडल और 534 सीडी ब्लॉक हैं।

वहीं, इस राज्य में सबसे बड़े जिले की बात करें, तो वह पटना जिला है। यह इस राज्य का राजधानी होने के साथ विभिन्न आयामों को लेकर प्रमुख जिला भी है। 

 

पढ़ेंः भारत में कितने राज्यों की है तटीय रेखा, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 21, 2023, 11:55 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News