This is an archived article last updated on Feb 24, 2024. The information may be outdated.

भारत में सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य कौन-सा है, जानें

Last Updated: Feb 24, 2024, 09:04 IST

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जिसका संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। लोकतांत्रिक देश में लोगों द्वारा अपनी सरकार का चयन किया जाता है, जिसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से नेता चुनकर संसद के निचले सदन यानि कि लोकसभा सदन में पहुंचते हैं और अपने लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व करते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य
सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जिसका संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। वहीं, देश की लोकतंत्र की चौखट देश की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है, जहां देश की संसद में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाता है, मुद्दों पर बहस की जाती है और पूरा देश के लिए नए कानूनों को तैयार किया जाता है।

इस कड़ी में संसद के निचले सदन यानि कि लोकसभा सीटों के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों से नेता संसद भवन में अपने लोकसभा क्षेत्रों का नेतृत्व करते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें

 

भारत में कुल लोकसभा सीटें

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में कुल लोकसभा सीटें कितनी हैं, तो आपको बता दें कि वर्तमान में भारत में अधिकतम लोकसभा सीटों की संख्या 550 हैं, जिसमें 530 सीटें राज्यों और 20 सीटें केंद्र शासित प्रदेश से हैं। हालांकि, वर्तमान में लोकसभा सीटों की संख्या 543 है, जिसमें से वर्तमान में राज्यों से 524 और केंद्र शासित प्रदेश से 19 सीटें हैं। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक सीटें दिल्ली से ही हैं, जहां से कुल 7 प्रतिनिधि अपनी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य

अब सवाल है कि भारत में सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य कौन-सा है, तो आपको बता दें कि सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। 

 

कितनी हैं लोकसभा सीटें

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य है, जहां कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य होने के साथ ही उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से चौथा सबसे बड़ा राज्य है। ऐसे में यहां हमें सबसे अधिक लोकसभा क्षेत्र देखने को मिलते हैं। 

 

लोकसभा से जुड़ा अनुच्छेद

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 79 के मुताबिक, लोकसभा संसद का निचला सदन है। लोकसभा व्यस्क मताधिकार द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव से प्रतिनिधियों द्वारा बनी है। वहीं, संविधान का अनुच्छेद 81 लोकसभा की संरचना को परिभाषित करता है, जिसके मुताबिक, लोकसभा में 550 से अधिक सदस्य नहीं होंगे, जिसमें 530 सदस्यों से अधिक संख्या राज्यों व 20 से अधिक संख्या केंद्र शासित प्रदेशों से नहीं होनी चाहिए। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 24, 2024, 09:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News