PM Kisan Yojana 24vi Kist: दशहरे से पहले खाते में आएंगे 2000 रुपये क्या? समय पर पूरा कर लें यह काम

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों की नजर अब अक्टूबर पर है। उम्मीद है कि केंद्र सरकार अगले महीने 2,000 रुपये की किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, तारीख को लेकर अभी ऑफिसियल घोषणा नहीं हुई है।

Sep 30, 2026, 10:49 IST
ईकेवाईसी नहीं तो पैसा भी नहीं!
ईकेवाईसी नहीं तो पैसा भी नहीं!

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए अक्टूबर का महीना अहम हो सकता है। केंद्र सरकार पीएम किसान की 24वीं किस्त जल्द किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, किस्त जारी करने की तारीख को लेकर कृषि मंत्रालय की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में किसानों को फिलहाल सरकार के आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना होगा।

अक्टूबर में आ सकती है 24वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह रकम तीन किस्तों में, यानी हर बार 2000 रुपये सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।

सरकार आमतौर पर यह पैसा अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च तीन निर्धारित स्लॉट पर जारी करती है। पीएम किसान की 23वीं किस्त जून में जारी की गई थी। अब किसानों की नजर 24वीं किस्त पर है। हालांकि, अभी तक सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि 24वीं किस्त किस तारीख को जारी होगी।

e-KYC नहीं कराई तो पहले यह काम करें

यदि आपने अभी तक पीएम किसान की e-KYC पूरी नहीं की है, तो इसे जल्द पूरा कर लेना बेहतर है। योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC जरूरी है। OTP के जरिए e-KYC पूरी करने के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर आपके पास होना चाहिए।

इसके लिए PM-KISAN की अफिशल वेबसाइट पर जाएं और e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आधार नंबर दर्ज करें और मोबाइल पर आए OTP को भरकर प्रक्रिया पूरी करें।

CSC सेंटर से भी करा सकते हैं e-KYC

ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी होने पर किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी e-KYC करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साथ रखना होगा। CSC के जरिए बायोमेट्रिक e-KYC की सुविधा भी मिलती है।

मोबाइल से फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा

किसान मोबाइल के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन से भी e-KYC कर सकते हैं। इसके लिए PM-KISAN ऐप डाउनलोड करें, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और e-KYC ऑप्शन पर जाकर आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद ऐप में बताए गए स्टेप से फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।

बेनिफिशियरी List में ऐसे चेक करें नाम

यह जानने के लिए कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, पीएम किसान पोर्टल पर जाएं। फॉर्मर कर्नर बेनिफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करें। इसके बाद राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर Get Report पर क्लिक करें। सूची में अपना नाम देखा जा सकता है।

दशहरे से पहले किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये? 

पिछले साल के ट्रेंड देखते हुए यह कहा जा सकता है कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त नवंबर मे जारी की जा सकती है। बता दें कि पिछले साल 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी।

किस्त का स्टेटस भी करें चेक

किसान Know Your Status विकल्प के जरिए पेमेंट स्टेटस भी देख सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करने के बाद OTP से स्टेटस चेक किया जा सकता है। बता दें कि 24वीं किस्त की तारीख अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है।

सोलर पैनल लगवाने के बाद, यह काम नहीं किया तो रुक सकता है PM Surya Ghar सब्सिडी का पैसा!

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates