CBSE Exam 2025: CBSE ने 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए जारी की नई गाइडलाइन, देखें नई SOP

Akshara Verma
Last Updated: Dec 2, 2025, 13:46 IST

CBSE ने कक्षा 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल/इंटरनल असेसमेंट के लिए 1 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक मार्क्स उसी दिन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। मार्क्स अपलोड होने के बाद कोई सुधार नहीं होगा।

CBSE has issued revised SOPs and guidelines for the Classes 10 and 12 practical
CBSE has issued revised SOPs and guidelines for the Classes 10 and 12 practical

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट के लिए नई गाइडलाइन और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी की है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को इन सख्त निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए कहा गया है। साथ ही, स्कूलों को निर्देश दिए गए है कि एग्जाम में किसी भी तरह की नकल नहीं होनी चाहिए। 

बोर्ड ने नई SOP में छात्रों को दि गई टाइम लाइन के अनुसार ही अपने असेसमेंट पूरे करने का भी आदेश दिया है। बोर्ड ने स्कूलों को कहा कि वेब पोर्टल पर छात्रों के मार्क्स चढ़ाते हुए पूरी सावधानी से प्रक्रिया को पूरा करें। 

CBSE की नई गाइडलाइंस

CBSE ने स्कूलों और छात्रों दोनों के लिए कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं वह क्या बदलाव हैं। 

  1. डेट्स का सख्ती से पालन: प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए निर्धारित टाइम लाइन का सख्ती से पालन किया जाए। किसी भी हाल में तारीखों को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
  2. इंटरनल एग्जामिनर: स्कूलों में इंटरनल असेसमेंट के लिए केवल अनुभव टीचर्स को ही चुना जाएगा।
  3. एक्सटर्नल एग्जामिनर: 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए बोर्ड द्वारा एक्सटर्नल एग्जामिनर को चुना जाएगा, जिनकी उपस्थिति में ही परीक्षा संपन्न होगी।
  4. प्रैक्टिकल आंसर शीट: छात्रों के लिए प्रैक्टिकल आंसर बुक में एक नया फीचर जोड़ा जाएगा, जिसमें दोनों इंटरनल - एक्सटर्नल एग्जाम को यह अंडरटेकिंग देना होगी। साथ ही, सभी डाटा सही तरीके से अपलोड किया गया है।

Guidelines SOP Practical Examination - यहां क्लिक करें 

Important Dates: CBSE 2025-26 स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल डेट्स 

स्कूलों को बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ही प्रैक्टिकल एग्जाम को आयोजित करना होंगा। आइए जानते हैं यह कब से शुरू हो सकते हैं। 

स्कूल का प्रकार डेट्स 
सर्दियों में बंद रहने वाले स्कूल 6 नवंबर - 6 दिसंबर 2025
नियमित सत्र स्कूल 1 जनवरी - 14 फरवरी 2026

रेगुलर छात्रों के लिए निर्देश 

  1. प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/इंटरनल असेसमेंट सिर्फ उन्हीं रेगुलर छात्रों के लिए होंगे, जिनका नाम LOC के माध्यम से स्कूल द्वारा भेजा गया है।

  2. किसी छात्र का नाम सूची में न मिलने पर स्कूल को तुरंत रीजनल ऑफिसर से संपर्क करना होगा।

प्राइवेट छात्रों के लिए निर्देश 

  1. प्राइवेट छात्रों के प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/इंटरनल मार्क्स CBSE की तय नीति और एग्जाम बाय-लॉज के अनुसार ही दिए जाएंगे।

  2. यदि किसी कारण से प्रैक्टिकल दोबारा करवाना आवश्यक हुआ, तो यह प्रक्रिया भी बोर्ड की नीति के अनुरूप ही होगी।

  3. स्कूलों को सभी प्राइवेट छात्रों को बोर्ड की पूरी नीति स्पष्ट रूप से बताने के निर्देश दिए गए हैं।

स्कूलों के लिए सख्त SOP 

CBSE ने स्पष्ट किया है कि SOP का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इंस्ट्रक्शन डिटेल्स 
लैब की तैयारी एग्जाम से पहले प्रयोगशाला को पूरी तरह से तैयार करना और सभी इक्विपमेंट का कार्यशील होना अनिवार्य है।
प्रश्न पत्र की गोपनीयता प्रैक्टिकल प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखना और एग्जामिनर के अलावा किसी को भी उनकी जानकारी नहीं देना।
अंक अपलोड करना प्रैक्टिकल के अंक निर्धारित समय-सीमा के भीतर CBSE पोर्टल पर अपलोड करना। अपलोड करने से पहले अंकों का वेरिफिकेशन जरूरी है।
नकल पर रोक एग्जाम हॉल/लैब में नकल को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करना।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Dec 2, 2025, 12:57 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News