This is an archived article last updated on Aug 4, 2024. The information may be outdated.

[लिंक एक्टिव] CBSE Compartment Result 2024: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट results.cbse.nic.in पर घोषित, यहां करें चेक

Last Updated: Aug 4, 2024, 12:32 IST

CBSE Compartment Result 2024:  कक्षा 12 के छात्रों के लिए सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 ऑनलाइन घोषित कर दिया है। रिजल्ट  2 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।  उम्मीदवार रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन का उपयोग करके cbse.gov.in या आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल - results.cbse.gov.in पर कंपार्टमेंट मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम अभी जारी नहीं किया गया है, जल्द ही इसके जारी होने की उम्मीद है।

CBSE 10th, 12th Compartment Result 2024 के बारे में सभी लेटेस्ट अपडेट यहां देखें।
CBSE 10th, 12th Compartment Result 2024 के बारे में सभी लेटेस्ट अपडेट यहां देखें।

CBSE 10th, 12th Compartment Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं के नतीजों का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने केवल कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी किया है। कक्षा 10 का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा। कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे 2 अगस्त 2024 को घोषित किए गए हैं। 15 से 22 जुलाई तक आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्र अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये परीक्षाएं उन छात्रों को दूसरा मौका देती हैं जो मुख्य बोर्ड परीक्षाओं में एक या उससे अधिक विषय पास नहीं कर पाए थे। एक बार जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक CBSE वेबसाइट cbseresults.nic.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं। अपने स्कोर की जांच करने के लिए उन्हें अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड नंबर की आवश्यकता होगी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कक्षा 12 सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कुल 1,31,396 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 1,27,473 छात्र उपस्थित हुए और 37,957 पास हुए है। कुल पास-प्रतिशत 29.78% है। कुल 15,397 स्कूलों ने भाग लिया और परीक्षा 917 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

यहां क्लिक करें

 CBSE 12th Compartment Result 2024 Link (Active) 

यहां क्लिक करें

 CBSE 10th Compartment Result Link (In-Active)

CBSE 12th Compartment Result 2024 कैसे चेक करें?

सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आप अपना रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स:

  • सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: results.cbse.nic.in
  • होम पेज पर आपको "कक्षा बारहवीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट" का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको लॉग इन करने के लिए पूछा जाएगा, यहां आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्युरिटी पिन डालना होगा।
  • सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

अपडेट: 3 Aug, 10:10 AM

CBSE Class 12th Compartment Result 2024:  विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का प्रदर्शन (CWSN)

  • पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या: 243
  • उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या: 240
  • पास अभ्यर्थियों की संख्या: 118
  • पास प्रतिशत: 49.17 प्रतिशत

अपडेट: 3 Aug, 10:05 AM

CBSE 12th Compartment Result 2024: लड़कियों का पास प्रतिशत

  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 33.47 प्रतिशत

सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: results.cbse.nic.in
  • रिजल्ट लिंक ढूंढें: होम पेज पर आपको 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • अपने विवरण दर्ज करें: लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपको अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • रिजल्ट देखें: सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें: आप चाहें तो अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते है।

अपडेट: 2 Aug, 5:05 PM

CBSE 12th Compartment Result 2024 Out: जारी हुआ कक्षा 12 का कंपार्टमेंट रिजल्ट

अगर आपने भी CBSE की 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा दी थी, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है! सीबीएसई ने आधिकारिक तौर पर 12वीं कक्षा का कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है।

सीबीएसई कम्पार्टमेंट परिणाम 2024 कैसे चेक करें?

सीबीएसई कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम आमतौर पर सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। आप निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं:

  1. सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: results.cbse.nic.in यह वेबसाइट परिणामों को देखने के लिए मुख्य पोर्टल है।
  2. कम्पार्टमेंट परिणाम लिंक ढूंढें: होम पेज पर आपको कक्षा 10वीं और 12वीं के कम्पार्टमेंट परिणाम के लिए अलग-अलग लिंक मिलेंगे।
  3. अपनी जानकारी दर्ज करें: लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपको अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  4. परिणाम सबमिट करें: सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. परिणाम देखें: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। आप इसे डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।

अपडेट: 2 Aug, 3:30 PM

CBSE Compartment Result 2024: लॉट 1, 2 के पुनर्मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के पुनर्मूल्यांकन/सत्यापन के बाद लॉट 1 और 2 के परिणाम ऑनलाइन घोषित किए गए। लॉट 1 के परिणाम 26 जून को घोषित किए गए जबकि लॉट 2 के परिणाम 30 जुलाई, 2024 को घोषित किए गए।

cbse.gov.in compartment result 2024: परिणाम देखने के लिए वेबसाइट कौन सी है?

सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा के कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के परिणाम जारी होने वाले है। आप अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट परीक्षा संगम [results.cbse.nic.in] पर देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए, आपको अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

अपडेट: 2 Aug, 1:30 PM

CBSE compartment result 2024: cbse.gov.in पर  मिलेगी मार्कशीट

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों cbse.nic.in, cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, आप अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आप अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

अपडेट: 2 Aug, 12:45 PM

CBSE Compartment Result 2024: कक्षा 10वीं, 12वीं के सप्लीमेंट्री results.cbse.nic.in पर देखें

सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं कम्पार्टमेंट परिणाम 2024 अतिरिक्त मार्कशीट प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर भी जा सकते हैं। रिजल्ट अभी जारी नही हुआ है। लेकिन उम्मीद है कि यह इस सप्ताह किसी भी समय जारी हो सकता है।

अपडेट: 2 Aug, 12:40 PM

CBSE Compartment Result 2024: लिंक कब एक्टिव होगा?

सीबीएसई दसवीं कंपार्टमेंट के नतीजे इसी सप्ताह घोषित किए जाएंगे। पिछले साल 10वीं कंपार्टमेंट के नतीजे 4 अगस्त को घोषित किए गए थे। मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक results.cbse.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीद है कि सीबीएसई जल्द ही 10वीं कंपार्टमेंट के नतीजे घोषित करेगा।

अपडेट: 2 Aug, 12:20 PM

CBSE 10th, 12th Compartment Result 2024: पिछले वर्ष के परिणामों की एक झलक

पिछले साल सीबीएसई 12वीं के कम्पार्टमेंट के नतीजे 2 अगस्त और 10वीं कक्षा के नतीजे 4 अगस्त को जारी किए गए थे। सीबीएसई क्लास 10 की कम्पार्टमेंट परीक्षा में 1,27,622 छात्र उपस्थित हुए थे और उनमें से 60,551 या 47.40 प्रतिशत पास हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 49.90 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का 46 प्रतिशत रहा था।

अपडेट: 2 Aug, 11:49 AM

CBSE compartment result 2024: प्रवेश पत्र तैयार रखें

छात्रों के लिए सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के कंपार्टमेंट परिणाम 2024 डाउनलोड करने का लिंक जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। सप्लीमेंट्री मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल कंपार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड पर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सप्लीमेंट्री रिजल्ट चेक करते समय एडमिट कार्ड अपने पास तैयार रखें।

अपडेट: 2 Aug, 11:40 AM

CBSE Compartment Result 2024 10th, 12th: परीक्षाएं कब आयोजित की गईं?

सीबीएसई कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट या पूरक परीक्षा 15 जुलाई से 22 जुलाई, 2024 तक और कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई, 2024 को आयोजित की गई थी। कक्षा 10, 12 दोनों परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की गईं थी।

CBSE Compartment Result 2024: कक्षा 10वीं, 12वीं के पूरक परिणाम जल्द 

सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के कम्पार्टमेंट परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है।अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखें। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के कम्पार्टमेंट के नतीजों की जांच के लिए इन विवरणों की आवश्यकता होगी।

अपडेट: 2 Aug, 11:00 AM

results.cbse.nic.in10th 12th Compartment Result 2024: आधिकारिक वेबसाइट लिंक

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, कक्षा 12 कंपार्टमेंट परिणाम 2024 ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाएगा। रिजल्ट लिंक आधिकारिक परिणाम पोर्टल पर प्रकाशित किया जाएगा। उम्मीदवार सीबीएसई 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए वेबसाइटों की सूची नीचे देख सकते हैं।

  • cbse.gov.in

  • cbseresults.nic.in

  • results.cbse.nic.in

अपडेट: 2 Aug, 9:40 AM

CBSE Compartment Result Kab Aayega 2024?

सीबीएसई 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2024 अगस्त 2024 के पहले सप्ताह यानि 7 अगस्त तक जारी होने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद,  आप अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं।

CBSE Compartment Result 2024: सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट हाइलाइट

सीबीएसई बोर्ड ने 13 मई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 2024 में कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए। परिणामों की घोषणा के बाद, ऐसे कई छात्र थे जो अपनी अंतिम परीक्षा में 1 या 2 विषयों में पास नहीं हो पाए थे। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 15 जुलाई से 22 जुलाई के बीच आयोजित की, जबकि 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित की गई। इस साल सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए कुल 1,22,170 छात्र उपस्थित हुए थे, जबकि 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कुल छात्रों की संख्या 1,32,337 थी। छात्र सीबीएसई कक्षा 10, 12 कंपार्टमेंट परिणाम 2024 से संबंधित सभी जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं:

परीक्षा का नाम

सीबीएसई कम्पार्टमेंट परीक्षा 2024

बोर्ड का नाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

सीबीएसई 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2024

15 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक

सीबीएसई 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2024

15 जुलाई, 2024

सीबीएसई 10वीं, 12वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2024

अगस्त 2024 पहला सप्ताह (7 अगस्त तक)

लॉगिन क्रेडेंशियल 

रोल नंबर और जन्मतिथि

तरीका

ऑनलाइन

वेबसाइट

https://www.cbse.gov.in/

CBSE Class 10th, 12th Compartment Result 2024 Kaise Check Kare?

CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 की घोषणा अगस्त 2024 के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद है। सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स यहां देखें:

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: CBSE के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाएं: cbseresults.nic.in
  • सही लिंक पर क्लिक करें: "Secondary School 2024 CBSE Compartment Result" या "Senior School 2024 CBSE Compartment Result" लिंक पर क्लिक करें (आपकी कक्षा के अनुसार)।
  • अपनी डिटेल्स भरें: रोल नंबर, स्कूल नंबर आदि जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट करें और रिजल्ट देखें: सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 3, 2024, 10:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News