UTET Answer Key 2026: उत्तराखंड टीईटी पेपर 1 और 2 की उत्तर कुंजी ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड, यहां मिलेगा PDF लिंक

Last Updated: Oct 5, 2026, 13:02 IST

UTET Answer Key 2026: उत्तराखंड टीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी (आंसर की) आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।

UTET Answer Key 2026 PDF डाउनलोड करें।
UTET Answer Key 2026 PDF डाउनलोड करें।

UTET Answer Key 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) हर साल राज्य में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) आयोजित करता है। UTET 2026 की परीक्षा 29 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद उम्मीदवार अब उत्तर कुंजी जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर कुंजी जारी होने पर अभ्यर्थी इसे UBSE की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसकी मदद से उम्मीदवार अपने सही उत्तरों का मिलान कर अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं। इसके अलावा, यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति हो, तो तय समय सीमा के भीतर शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है।

UTET 2026 परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं। पेपर 1 प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और पेपर 2 उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए होता है। परीक्षा समाप्त होने के बाद आधिकारिक प्रश्न पत्र PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और अपना संभावित स्कोर जान सकते हैं।

Uttarakhand TET Answer Key 2026 - हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में उत्तराखंड टीईटी परीक्षा 2026 से जुड़ी मुख्य जानकारियां देख सकते हैं:

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था का नाम

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE)

परीक्षा का नाम

उत्तराखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UTET) 2026

परीक्षा की तिथि

29 सितंबर 2026 (मंगलवार)

पेपर

पेपर 1 और पेपर 2

कुल प्रश्नों की संख्या

150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

कुल अंक

150 अंक

परीक्षा की अवधि

2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट)

प्रत्येक सही उत्तर के लिए अंक

+1 अंक

नेगेटिव मार्किंग

नहीं

छोड़े गए प्रश्न के लिए

0 अंक

आंसर की जारी होने की तारीख

अक्टूबर 2026 संभाविक

आंसर की का प्रारूप

PDF

आपत्ति दर्ज करने की सुविधा

हां

आधिकारिक वेबसाइट

ubse.uk.gov.in

UTET Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

यूटेट आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले आप ubse.uk.gov.in वेबसाइट पर जाएं। 

  • फिर होमपेज पर Uttarakhand Teacher Eligibility Test (UTET) Answer 2026 PDF लिंक पर क्लिक करें। 

  • उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

  • इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें। 

UTET उत्तर कुंजी पर Objection करने का मौका मिलेगा

UTET 2026 की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर में गलती लगती है, तो वह तय समय के अंदर आंसर की पर आपत्ति (Objection) दर्ज कर सकेगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 5, 2026, 13:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News