SSC MTS 2024 Answer Key OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज आधिकारिक तौर पर पेपर 1 के लिए SSC MTS उत्तर कुंजी 2024 आज 29 नवंबर को जारी कर दी गई है। मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक SSC वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से अनंतिम उत्तर कुंजी और अपनी प्रतिक्रिया पत्रक (Response Sheet) डाउनलोड कर सकते हैं। SSC MTS पेपर 1 अक्टूबर 2024 से नवंबर 2024 के बीच देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कई शिफ्टों में आयोजित किया गया था। यह परीक्षा ग्रुप सी पदों पर सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है।
SSC MTS Answer Key 2024 Link
संभावित उत्तर कुंजी के संबंध में कोई भी अभ्यावेदन, यदि कोई हो, 29 नवंबर 2024 (शाम 05:00 बजे) से 02 दिसंबर 2024 (शाम 05:00 बजे) तक चुनौती दिए गए प्रत्येक उत्तर के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न के भुगतान पर ऑनलाइन प्रस्तुत किया जा सकता है। 02.12.2024 को शाम 05:00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएँगे। एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करने का लिंक इस लेख में साझा किया है। आप नीचे दिए लॉगिन लिंक पर क्लिक करे अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक से करें डाउनलोड पीडीएफ |
SSC MTS Answer Key Download Link (active) |
SSC MTS Paper 1 Answer 2024 Notice PDF |
डाउनलोड करें |
उम्मीदवार इस लेख में ssc.gov.in mts Answer Key 2024 से संबंधित सभी लेटेस्ट और लाइव अपडेट देख सकते हैं।
